How to Keep your Eyes Healthy in Hindi: हम अकसर अपने शरीर, त्वचा, बालों और अंदरूनी अंगों का पूरा ख्याल रखते हैं। लेकिन आंखों की देखभाल करना जरूरी नहीं समझते हैं, जबकि स्वस्थ रहने के लिए आंखों का ख्याल रखना भी जरूरी होता है। आंखें भी हमारे शरीर का अहम हिस्सा होते हैं। कोई भी खुशी या गम हम सभी अपने आंखों की मदद से ही देख पाते हैं।
इसके अलावा कोई भी काम करने के लिए आंखों का रोशनी का सही होना भी जरूरी होता है। इसलिए आपको अपने शरीर के अन्य अंगों की तरह ही आंखों की देखभाल भी जरूर करनी चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको 3 ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपकी आंखें हमेशा स्वस्थ (Ways to Protect Your Eyes in Hindi) रह सकती हैं। बढ़ती उम्र में भी आंखों की रोशनी कम नहीं होगी। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें इसके बारे में-
1. आंखों पर पानी के छींटे मारना (Splashing Water on Eyes)
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए उन पर पानी के छींटे मारना फायदेमंद होता है। आंखों पर छींटे मारने का नियम सभी को जरूर फॉलो करना चाहिए। इसके लिए आप मुंह में पानी भर लें, आंखों को बंद करें और 15-20 बार ठंडे पानी के छीटें मारें। इस कार्य को सूर्योदय से पहले करना अधिक (Splashing Water in Eyes in the Morning) लाभकारी होता है। आंखों पर छींटे मारने के लिए आप एक विशेष पानी बना सकते हैं। इसके लिए रातभर पानी को कॉपर, वेसल में रखें। या फिर त्रिफला पानी का उपयोग करें। रोज सुबह इस तरह से आंखों पर छींटे मारने से आंखें हमेशा स्वस्थ रहेंगी। आंखों की रोशनी में लंबे समय तक बनी रहेगी।
इसे भी पढ़ें - बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, किस उम्र के व्यक्ति को कैसे रखना चाहिए अपनी आंखों का ख्याल?
2. नाभि पर तेल लगाना
नाभि पर तेल लगाना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इससे त्वचा में निखार आता है, तो पेट से जुड़े रोग भी दूर होते हैं। इसके अलावा आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी आप नाभि में तेल लगा सकते हैं। नाभि में तेल रखने से आंखों की रोशनी तेज होती है, आंखों से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं से भी राहत मिलती है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप रात को सोते समय नाभि पर बादाम या फिर तिल का तेल लगा सकते हैं। आंखों के लिए बादाम, तिल का तेल काफी लाभकारी होता है। नाभि पर तिल का तेल लगाना फायदेमंद होता है।
3. आंखों को बार-बार झपकाएं
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए इन्हें झपकाना भी जरूरी होता है। कुछ लोग आंखों को बार-बार झपकाते हैं, तो कुछ लोग ऐसा नहीं करते हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंखों का झपकना भी जरूरी होता है। आंखों को झपकाने से आंखों में जमा धूल कण, गंदा पानी आसानी से बाहर निकल जाता है।
आंखों की देखभाल कैसे करनी चाहिए (How to Take Care of Eyes Daily)
- आंखों को साफ रखना जरूरी है। इसके लिए दिन में 2-3 बार आंखों को साफ पानी से जरूर धोएं।
- तेज धूप से आंखों की रक्षा करने के लिए चश्मा जरूर लगाएं। इससे आंखें सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षित रहेगी।
- आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां, सीजनल फलों (Diet for Eyesight Improvement) को शामिल करें। विटामिन ए आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है।
- लेपटॉप चलाते समय या पढ़ते समय उचित प्रकाश में बैठें।
- आंखों पर खीरे के पतले टुकड़ों को 10-15 मिनट के लिए आंखों पर रखें। इससे आंखों को रिलैक्स महसूस होगा।
- आंख में कचरा, धूल कण जाने पर आंखों को मलने से बचें। इससे आंखें लाल, इरिटेट हो सकती हैं।
- आंखों को सुरक्षित रखने के लिए दिन में सोने और रात में जागने से बचें।
इसे भी पढ़ें - आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं ये 7 आयुर्वेदिक उपाय, लम्बी उम्र तक स्वस्थ रहेंगी आंखें
आंखों में जलन, आंखों में दर्द होने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा आंखों की नियमित जांच भी जरूरी होती है। समय-समय पर आंखों की जांच करवाकर आप अपनी आंखों को हमेशा स्वस्थ रख सकते हैं।
Read Next
गर्मी में मिट्टी के घड़े या कॉपर के बर्तन, किसमें पानी पीना है अधिक फायदेमंद, ताकि पेट को मिले ठंडक
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version