आंखें हमारे शरीर का अहम हिस्सा होते हैं। आंखों की रोशनी से ही हम हर चीज को देख पाते हैं, लेकिन समय के साथ-साथ आंखें कमजोर होने लगती हैं। आजकल कम उम्र के लोगों में भी आंखों की रोशनी कम होने की समस्या देखने को मिल रही है। छोटे-छोटे बच्चे भी चश्मा लगा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपनाएं। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय कारगर होते हैं। जानें कौन-से आयुर्वेदिक उपाय आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानें-
1. आंवले का जूस (Amla Juice)
आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप आंवले के जूस का सेवन कर सकते हैं। आंवले में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है, यह एक शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट (Anti oxidants) होता है। अगर आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं, आंवले का सेवन लाभकारी होता है। इससे आंखें तेज होती है, रेटीना सही तरीके से काम करता है।
2. गिंको बिइलोबा (ginkgo biloba)
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गिंको बिइलोबा एक बेहद असरदार आयुर्वेदिक उपाय है। इस हर्ब का उपयोग आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। यह ग्लूकोमा से सुरक्षा देता है, साथ ही मस्कुलर डिजनरेशन से भी बचाता है। लेकिन इसका सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें - आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में जोड़े ये 8 चीजें, नेत्र विशेषज्ञ से जानें
3. गाय का दूध और घी
अगर आपकी आंखें कमजोर हैं, तो आप गाय के दूध और घी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए गाय का दूध और घी एक काफी अच्छा आयुर्वेदिक उपाय है। गाय के घी को खाने में मिलाकर खाना स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
4. सौंफ
सौंप को भी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं। आंखों की रोशनी को कम होने से रोकता है। इसके लिए आप रोजाना दूध के साथ एक चम्मच सौंफ का पाउडर मिलाकर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। सौंफ काफी फायदेमंद होता है।
5. त्रिफला
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए त्रिफला धृत बेहद फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से अपने आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए त्रिफला धृत को दूध में डालकर पिएं। इससे आपकी आंखों की रोशनी हमेशा सही रहती है और आंखें एकदम स्वस्थ रहती हैं।
6. बादाम
आंखों को स्वस्थ बनाने, आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए बादाम एक काफी कारगर उपाय है। बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना बादाम जरूर खाएं।
इसे भी पढ़ें - आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन
7. गुलाब जल
गुलाब जल भी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक काफी अच्छा आयुर्वेदिक उपाय है। आंखों के लिए इसे काफी फायदेमंद माना जाता है। गुलाब जल का उपयोगा आंखों की गंदगी को साफ करने, आंखों को ठंड देने और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आप अपने आंखों में कम से कम तीन दिन गुलाब जल की बूंदे डालें।
इन उपायों को भी आजमाएं
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप नीचे बताए जा रहे, इन टिप्स को भी फॉलो कर सकते हैं।
- गुलाब जल में त्रिफला का पानी मिलाएं और इससे दिन में दो बार आंखें धोएं।
- मुंह में पानी भरकर आंखों को ठंडे पानी से धोने पर भी आंखें हमेशा स्वस्थ रहती हैं।
- आंखों को स्वस्थ रखने के लिए हमेशा हेल्दी फूड्स ही खाएं और अनहेल्दी फूड्स से दूरी बनाकर रखें।
अगर आप भी अपने आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकते हैं। लेकिन किसी भी आयुर्वेदिन उपाय को आजमाने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
(main image : 242videodirectory.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version