गर्मियों में तेज धूप में ज्यादा समय तक रहने से आपके शरीर में कई समस्याएं शुरु हो सकती है। इस मौसम में धूप में रहने से लोगों को चक्कर आना, डिहाइड्रेशन, थकान और हीट स्ट्रोक (लू लगने) की समस्या हो सकती है। हीट स्ट्रोक एक गंभीर स्थिति है, इसमें व्यक्ति का शरीर तेज गर्म हो जाता है। लू लगने से हर साल कई लोगों की जान तक चली जाती है। यही वजह है कि लोगों को गर्मियों के मौसम में महत्वपूर्ण काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी जाती है। लू से बचने के लिए एक्सपर्ट फल और तरल पदार्थ खाने की सलाह देते हैं। इस मौसम में लू लगने से बचने के लिए कई लोग खरबूज का सेवन करते हैं। ऐसे में एसेंट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि क्या वाकई में खरबूज से लू लगने की समस्या से बचाव किया जा सकता है और इसके क्या फायदे होते हैं?
गर्मियों में लोगों को हीट स्ट्रोक क्यों होता है? - Causes Of Heat Stroke During Summer In Hindi
जब कोई व्यक्ति ज्यादा समय तक तेज गर्म वातावरण में रहता है तो इससे उसके शरीर के ठंडा होने की प्रक्रिया बाधित होती है। इस दौरान व्यक्ति के शरीर का तापमान 40 डिग्री से अधिक हो सकता है। इस स्थिति में पसीना आना बंद हो जाता है, जिसकी वजह से व्यक्ति को पानी की कमी होती है और व्यक्ति को चक्कर आने, उल्टी, बेहोशी और मानसिक स्थिति में बदलाव महसूस होने लगता है। कुछ मामलों में यदि व्यक्ति को सही समय पर इलाज न मिले तो यह स्थिति जानलेवा बन सकती है।
टॉप स्टोरीज़
हीट स्ट्रोक में तरबूज कैसे फायदेमंद है?- Is muskmelon Good For Heat Stroke In Hindi
तरबूज गर्मियों में मिलने वाला एक रसीला, ठंडा और स्वादिष्ट फल है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स व एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
हाइड्रेट करने (Hydration) में सहायक
हीट स्ट्रोक का सबसे बड़ा कारण होता है शरीर में पानी की कमी। खरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर में तरल की कमी को दोबारा सही करने में मदद में करती है। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।
इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करें
खरबूज में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं। जब गर्मी में पसीना निकलता है तो कई मिनरल्स भी शरीर से बाहर निकल जाते हैं। तरबूज इनकी कमी को पूरा करता है और मांसपेशियों की ऐंठन, थकान और सिरदर्द से राहत दिलाता है।
शरीर को ठंडा करने में मददगार
खरबूज एक प्राकृतिक कूलेंट की तरह कार्य करता है। इसका सेवन शरीर की गर्मी को कम करता है और ताजगी देता है। यह पसीने के माध्यम से शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में भी सहायक है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
तरबूज में लायकोपीन (Lycopene) नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर की कोशिकाओं को गर्मी से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह त्वचा को भी धूप से होने वाले नुकसान से बचाने में भी सहायक होता है।
पाचन तंत्र के लिए आवश्यक
हीट स्ट्रोक में व्यक्ति अक्सर भूख न लगना, उल्टी या अपच की समस्या महसूस करता है। तरबूज में फाइबर होता है, जो पाचन में सहायक होता है और पेट को हल्का बनाए रखता है।
गर्मियों में तरबूज का सेवन कैसे करें? - How To Eat Muskmelon During Summer In Hindi
- छोटे टुकड़ों में काटकर ठंडा करके खाएं।
- इसका जूस बनाएं और पिएं।
- खीरा, पुदीना और नींबू के साथ तरबूज का सलाद बनाएं।
- तरबूज की स्मूदी या शर्बत भी शरीर में तरावट देता है।
कितनी मात्रा में खाएं?
गर्मी में प्रतिदिन 1–2 कप तरबूज का सेवन फायदेमंद रहता है। हालांकि, यदि आपको डायबिटीज है, तो सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से ही खाएं क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है। खरबूज को कभी भी बहुत लंबे समय तक फ्रिज में न रखें और कटे हुए खरबूज को 1 दिन से अधिक न खाएं।
इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल तक, जानें खरबूजा खाने के 6 फायदे
खरबूज हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय होता है। यह शरीर को हाइड्रेट करता है, ठंडक प्रदान करता है और शरीर के लिए आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करता है। गर्मियों में इसे अपने आहार में शामिल करना न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि आपको लू और अन्य गर्मी से जुड़ी समस्याओं से भी सुरक्षित रखता है।