Expert

क्या काले अंगूर हीमोग्लोबिन बढ़ाते हैं? जानें एक्सपर्ट से

काले अंगूरों में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन क्या काले अंगूर से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या काले अंगूर हीमोग्लोबिन बढ़ाते हैं? जानें एक्सपर्ट से

Kya Kale Angoor Ko Hemoglobin Badhata Hai In Hindi: काले अंगूर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इनमें बहुत से विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। क्या इससे शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर करने में मदद मिलती है। बता दें, बहुत से लोग शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी की समस्या से परेशान रहते हैं, जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डायटिशियन एवं न्यूट्रिशियनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें क्या काले अंगूर हीमोग्लोबिन बढ़ाते हैं?

काले अंगूर में मौजूद पोषक तत्व - Nutrients In Black Grapes In Hindi

काले अंगूर में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-सी, और के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। इनको खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की समस्या से राहत देने और स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए फायदेमंद ही नहीं नुकसानदायक भी हो सकते हैं काले अंगूर, जानें इन्हें खाने के नुकसान

क्या काले अंगूर खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है? - Does Eating Black Grapes Increase Hemoglobin?

डायटिशियन एवं न्यूट्रिशियनिस्ट अर्चना के अनुसार, बहुत से लोगों को शरीर में हीमोग्लोबिन और आयरन की समस्या से परेशान रहते हैं। काले अंगूर आयरन का एक अच्छा सोर्स है। काले अंगूरों में आयरन समेत बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को दूर करने और हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर करने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

are black grapes good for hemoglobin in hindi 01 (3)

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, अंगूर के जूस का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन (एचबी), हेमेटोक्रिट (एचसीटी), रेड ब्लड सेल्स (आरबीसी) और मीन कॉर्पसकुलर वॉल्यूम (एमसीवी) के स्तर में सुधार करने में मदद मिलती है।

काले अंगूर खाने के फायदे - Benefits Of Eating Black Grapes In Hindi

हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर करे

काले अंगूर में आयरन और विटामिन्स के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर करने में मदद मिलती है। इससे रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन बेहतर होता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर होता है।

आयरन की कमी दूर करे

काले अंगूर में अच्छी मात्रा में आयरन होता है, जिससे शरीर में इसकी कमी को दूर करने में मदद मिलती है। बता दें, काले अंगूर में मौजूद विटामिन-सी शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर करता है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर करने में मदद मिलती है।

शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर करे

काले अंगूर का सेवन करने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद मिलती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन के फ्लो को बेहतर करने में मदद मिलती है, जिससे शरीर के अंगों की कार्य क्षमता को बेहतर करने में मदद मिलती है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करें

काले अंगूरों में अच्छी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जिससे स्वास्थ्य को हेल्दी रखने के साथ-साथ हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद मिलती है।

सावधानियां

काले अंगूर को खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसका अधिक सेवन करने से लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, काले अंगूरों को खाने से पहले अच्छे से धो लें।

निष्कर्ष

काले अंगूरों में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनको खाने से शरीर में खून की कमी को दूर करने, हीमोग्लोबिन और आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे पाचन को दुरुस्त करने और स्वास्थ्य को बेहतर रखने में भी मदद मिलती है।

ध्यान रहे, काले अंगूर का सेवन सीमित मात्रा में करें। इसका अधिक सेवन करने से लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, अंगूर का सेवन करने से पहले इनको अच्छे से धो लें। इसके अलावा, शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या होने पर अपने खानपान का ध्यान रखें और कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • काले अंगूर खाने से बीपी बढ़ता है क्या?

    काले अंगूर ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसमें अच्छी मात्रा में पोटैशियम होता है। ऐसे में इसको डाइट में शामिल करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 
  • काले अंगूर खाने से क्या लाभ होता है?

    काले अंगूरों में मौजूद पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखने, ब्रेन को हेल्दी रखने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन को दुरुस्त करने, बालों और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। 
  • अंगूर कब नहीं खाना चाहिए?

    अंगूर का सेवन सुबह खाली पेट और रात के समय खाने से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। 

 

 

 

Read Next

क्या टमाटर खून पतला करने वाला है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer