
Side Effects Of Black Grapes: खट्टे-मीठे और रसीले फल का सेवन तो हम सभी बहुत पसंद होता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। हम में से ज्यादातर लोगों के यह सर्दियों के पसंदीदा फलों में से एक है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी भी होते हैं। सर्दियों में रोज अंगूर खाने से सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं। लेकिन बहुत से लोग हरे अंगूर की तुलना में काले अंगूर खाना ज्यादा पसंद करते हैं। कुछ मामलों में काले अंगूर सेहत के लिए थोड़ा अधिक फायदेमंद भी होते हैं। काले अंगूर कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये डाइट्री फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए, सी, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। इसके अलावा, काले अंगूर एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ मामलों में काले अंगूर का सेवन करने से सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! कुछ लोगों के लिए काले अंगूर काफी नुकसानदायक भी हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको काले अंगूर खाने के नुकसान (kale angoor khane ke nuksan) बता रहे हैं।
आइए पहले जानते हैं काले अंगूर खाने के फायदे- Benefits Of Eating Black Grape In Hindi
- काले अंगूर खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
- यह आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
- इन्हें खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है।
- यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखते हैं।
- हाई बीपी के रोगियों के लिए फायदेमंद हैं।
- हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं और दिल को स्वस्थ रखते हैं।
- वजन कंट्रोल रहता है।
- पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें: High Cholesterol के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हैं काले अंगूर, नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल निकालते हैं बाहर
काले अंगूर खाने के नुकसान- Disadvantages Of Black Grape In Hindi
आमतौर पर काले अंगूर का सेवन सेहत के लिए पूरी तरह से स्वस्थ माना जाता है। लेकिन आपको कभी भी अधिक मात्रा में इनका सेवन नहीं करना चाहिए। इनका सीमित मात्रा में सेवन ही सेहत के लिए लाभकारी होता है। अगर आप 200-250 ग्राम से अधिक काले अंगूर रोज खाते हैं, तो इससे कुछ लोगों को दस्त की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में रोज खाली पेट पिएं अंगूर का जूस, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
वहीं, जिन लोगों को काले अंगूर से एलर्जी है, वे अगर इनका सेवन करते हैं, तो त्वचा में खुजली, दाने और कई अन्य तरह की एलर्जी हो सकती है।
अधिक काले अंगूर खाने से कुछ लोगों को खांसी, मुंह में सूखापन और सिरदर्द आदि जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
All Image Source: freepik
Read Next
कब्ज की समस्या दूर करने में मदद करेगा जीरा, अजवाइन और सौंफ का ये चूर्ण, जानें खाने का सही तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version