Side Effects of Eating Excess Donuts in Hindi: एक समय था, जब अक्सर लोग खाना खाने के बाद गुड़ या मिश्री आदि का सेवन करते थे। लेकिन आजकल आजकल बच्चे, किशोर हों या युवा, सभी को डेजर्ट में चॉकलेट, मिठाई या फिर अन्य तरह के डेजर्ट्स पसंद आते हैं। इसमें डोनट भी एक है। डोनट एक स्वीट डिश है, जिसका सेवन आजकल लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग डोनट का सेवन करना खूब पसंद कर रहे हैं। कोई खाने के बाद डेजर्ट में डोनट खाना पसंद करता है, तो कोई इसे स्नैक्स के रूप में खाता है। हालांकि, डोनट को डीप फ्राई करके बनाया जाता है। इसलिए इसे सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता है। अगर कम मात्रा में डोनट का सेवन किया जाए, तो फिर भी ठीक है। लेकिन ज्यादा मात्रा में डोनट का सेवन करने से सेहत को कई गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं ज्यादा डोनट खाने के नुकसान-
ज्यादा डोनट खाने के नुकसान- Side Effects of Eating Excess Donuts in Hindi
1. पाचन-तंत्र को खराब करे
अगर आप ज्यादा मात्रा में डोनट का सेवन करेंगे, तो इससे पाचन-तंत्र बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। दरअसल, डोनट में प्रोसेस्ड चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें चीनी और मैदा का उपयोग भी अधिक मात्रा में किया जाता है। मैदा, डाइजेशन सिस्टम को खराब कर सकता है। डोनट खाने से पाचन से संबंधित समस्याएं जैसे कब्ज, अपच और गैस आदि से परेशान होना पड़ सकता है।
2. डायबिटीज का जोखिम बढ़ाए
बच्चे हों या बड़े, अधिकतर लोगों को डोनट खाना बेहद पसंद होता है। डोनट को अनहेल्दी फूड्स में काउंट किया जाता है। अगर अधिक मात्रा में डोनट खाया जाता है, तो इससे डायबिटीज का जोखिम बढ़ सकता है। डोनट खाने से बच्चों में भी ब्लड शुगर लेवल का स्तर बढ़ सकता है। इसलिए बच्चों को डोनट का ज्यादा मात्रा में सेवन बिल्कुल न कराएं।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज क्या है और क्यों होता है? जानें ये बीमारी शरीर को कैसे करती है प्रभावित
3. वजन बढ़ाए
डोनट में शुगर और मैदा का उपयोग ज्यादा किया जाता है। इससे पाचन-तंत्र प्रभावित होता है। साथ ही, मेटाबॉलिज्म भी धीमा पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप अधिक मात्रा में डोनट का सेवन करेंगे, तो इससे वजन तेजी से बढ़ सकता है। ज्यादा डोनट खाने से मोटापा बढ़ सकता है। डोनट में कैलोरी अधिक होती है, जिससे यह वेट गेन का कारण बन सकता है।
4. हृदय रोगों का जोखिम बढ़ाए
डोनट हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद नुकसानदायक होता है। डोनट को डीप फ्राई करके बनाया जाता है। ऐसे में अगर आप अधिक मात्रा में डोनट का सेवन करेंगे, तो इससे हृदय रोगों का जोखिम बढ़ सकता है। डोनट, कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ा सकता है। यह कई अन्य तरह के हृदय रोगों के जोखिम को भी बढ़ाता है।
स्वस्थ रहने के लिए आपको भी अधिक मात्रा में डोनट का सेवन करने से बचना चाहिए। डोनट खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यह बीमारियों को न्यौता देता है। अगर आपके खाने की इच्छा भी है, तो कम मात्रा में ही इसका सेवन करें।
Read Next
Summer Immunity Foods: गर्मियों में डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, इम्यूनिटी में होगा सुधार
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version