
Reasons Of Weak Digestive System: खराब पाचन या पाचन संबंधी समस्याएं लोगों में काफी देखने को मिलती हैं। खासकर पेट में गैस, ब्लोटिंग, कब्ज जैसी समस्याओं से तो लोग आए दिन परेशान रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है, आखिर ऐसा क्यों होता है? पाचन खराब होने के कारण क्या होते हैं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। उनकी मानें तो खराब पाचन के लिए हमारे खानपान से लेकर जीवनशैली आदतें और कई मेडिकल कंडीशन जिम्मेदार हो सकती हैं। आमतौर पर पाचन की समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है, लेकिन अगर यह किसी मेडिकल कंडीशन के कारण हैं तो इसमें थोड़ा समय लग सकता है। पाचन तंत्र खराब किन कारणों से होता है और आप इसे कैसे ठीक कर सकते हैं, आइए एक्सपर्ट से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं..
पाचन तंत्र कमजोर होने के कारण- Reasons Of Weak Digestive System In Hindi
1. शारीरिक समस्याएं: पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे GERD खराब पाचन का एक बड़ा कारण है। इसमें आपकी इसोफेजियल मांसपेशियों का कार्य कम हो जाता है, या लीक गट सिंड्रोम की तरह मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती हैं।
2. हार्मोनल असंतुलन: असंतुलित हार्मोन के कारण भी कई स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिलती हैं। यह कुछ पाचन संबंधी समस्याओं का भी कारण बन सकता है।
3. क्रॉनिक मेडिकल कंडीशन: कुछ क्रोनिक समस्याएं भी पाचन संबंधी समस्याओं को ट्रिगर कर सकती हैं। जो आपकी वेगस नर्व को प्रभावित करती हैं और उन्हें डैमेज करती हैं।
इसे भी पढें: रात को लेते हैं तेज खर्राटे? राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
4. आंत में सूजन: आंत में सूजन की समस्या भी कई पाचन से जुड़ी समस्याों का कारण बनती है। इस दौरान आप जो कुछ भी खाते हैं उसे पाचने में दिकक्त होती है और पेट संबंधी समस्याएं देखने को मिलती हैं।
5. फूड्स से एलर्जी: कुछ लोगों में हम देखते हैं उन्हें किसी पर्टिकुलर फूड से एलर्जी हो जाती है। जैसे कुछ लोगों में हम देखते हैं कि उन्हें दूध से एलर्जी होती है तो कुछ में अनाज से। जब वे इनसे बने आहार खाते हैं तो पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं।
इसे भी पढें: बदलते मौसम में न करें ये 5 गलतियां, बिगड़ सकती है तबियत
इसके अलावा जीवनशैली की कई खराब आदतें हैं जैसे अनहेल्दी फूड्स का अधिक सेवन, कम फाइबर वाले फूड्स, पर्याप्त पानी न पीना, भोजन से पहले और बाद में पानी पीना, भोजन के साथ या बाद में फल खाना, शराब और स्मोकिंग आदि सभी आपके पाचन को प्रभावित करते हैं। ऐसे में अपनी आदतों में सुधार करके आप पाचन को स्वस्थ रख सकते हैं।
All Image Source: Freepik