Doctor Verified

क्या अंगूर खाने से खांसी हो सकती है? जानें एक्सपर्ट से

क्या अंगूर के सेवन से खांसी या गला खराब हो सकता है? आइये आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अंगूर खाने से खांसी हो सकती है? जानें एक्सपर्ट से


Can Grapes Cause a Cough: गर्मी का मौसम आते ही बाजार में तरह-तरह के फल आना शुरू हो जाते हैं। ये खट्टे-मीठे और रसीले फल आखिर किसके मन को नहीं भाते हैं। वहीं, इस मौसम में अंगूर भी काफी ज्यादा देखने को मिल जाते हैं। ये मीठे की क्रेविंग कंट्रोल रखने के साथ बॉडी को हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं। इनके सेवन से बॉडी में डिहाइड्रेशन नहीं होती है। वहीं, पाचन तंत्र के लिए भी इसे फायदेमंद माना गया है। लेकिन कुछ समस्याओं में अंगूर का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। जैसे कि खांसी या गला खराब होने पर। कई लोग मानते हैं कि अंगूर के सेवन से खांसी हो सकती है? लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है या यह महज मिथक है? इस बारे में हमने जाना हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से।

01 (59)

क्या अंगूर खाने से खांसी हो सकती है? Do Grapes Cause Cough

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक अंगूर खाने से खांसी या गला खराब होने जैसी कोई समस्या नहीं होती है। अगर व्यक्ति बिलकुल स्वस्थ है, तो कम मात्रा में अंगूर खाने से समस्या नहीं होगी। लेकिन जिन लोगों का गला खराब है या पहले से खांसी है, तो अंगूर खाने से उनकी परेशानी बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अंगूर में सिट्रिस एसिड मौजूद होता है। अगर आप गला खराब होने पर इसका सेवन करेंगे, तो इससे आपको बलगम की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा, जो लोग ज्यादा मात्रा में अंगूर खाते हैं उन्हें भी इससे खांसी हो सकती है। अधिक मात्रा में अंगूर खाने से गले में सिट्रिस एसिड बढ़ सकता है, जिससे गला खराब हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्‍या अंगूर खाने से दांतों में कैव‍िटी होती है? जानें एक्‍सपर्ट की राय 

किन लोगों को अंगूर खाने से परेशानी हो सकती है? Who Should Avoid Grapes

डॉ श्रेय शर्मा के मुताबिक इन समस्याओं और स्थितियों से ग्रस्त लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए-

  • जिन लोगों को पहले से खांसी है उनकी परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि इसके सेवन से गला खराब हो सकता है।
  • अगर किसी को खट्टे फलों से एलर्जी रहती है, उसे भी अंगूर खाने से खांसी हो सकती है।
  • जिन लोगों को अपच, बदहजमी और एसिडिटी रहती है, उन्हें भी अंगूर खाने से परेशानी हो सकती है। क्योंकि सिट्रिस एसिड बढ़ने से पेट में एसिड भी बढ़ सकता है।
  • अगर कोई देर रात या सुबह उठते ही अंगूर खाता है, तो उसे खांसी हो सकती है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे शरीर को नुकसान हो सकता है।
  • फ्रिज से तुरंत निकालकर अंगूर खाना या मौसम के बिना खाना भी नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप दूध या गलत फूड कॉम्बिनेशन के साथ अंगूर खाते हैं, तो यह काफी नुकसानदायक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या वाकई लाल अंगूर वजन घटाने में फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

निष्कर्ष

अंगूर खाने से खांसी नहीं होती है। लेकिन अगर किसी को पहले से खांसी है, उसकी परेशानी बढ़ सकती है। अगर आप दिन के दौरान अंगूर खाते हैं और कम मात्रा में खाते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान नहीं होगा। अगर किसी को कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो उसे अंगूर डेली डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

Chaitra Navratri में 9 द‍िन उपवास रखकर भी नहीं होगी कमजोरी, अगर अपनाएंगे ये 7 आसान ट‍िप्‍स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version