Doctor Verified

गैस की समस्या के दौरान कौन से फल नहीं खाने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Fruits in acidity: गैस और एसिडिटी की समस्या से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। कारण चाहे जो भी हो इसके पीछे अनहेल्दी डाइट का एक बड़ा हाथ है। ऐसे में आपको जानना चाहिए कौन से ऐसे फल हैं जिन्हें आपको एसिडिटी में नहीं खाना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गैस की समस्या के दौरान कौन से फल नहीं खाने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें


Fruits in acidity: गैस और एसिडिटी की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। गैस और एसिडिटी की दिक्कत अक्सर लोगों को तब परेशान करती है जब बॉडी का पीएच बिगड़ जाता है। इसके अलावा कुछ लोगों को यह दिक्कत खराब डाइजेशन की वजह से होता है। कई बार एसिडिटी की वजह कुछ दवाइयां भी हो सकती हैं लेकिन, मुख्य कारण हैं डाइट। डाइट से जुड़ी कमियां एसिडिटी की समस्या को ट्रिगर करती है। जैसे कि अगर आप जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तब भी आपको गैस और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा खाने पीने की जुड़ी कई चीजें भी एसिडिटी को ट्रिगर कर सकती हैं। जैसे कि कुछ फल, सब्जियां और दाल। लेकिन, सवाल यह है कि अगर गैस बन जाए तो कौन से फल नहीं खाना चाहिए। जानते हैं इस बारे में विस्तार से Kanikka Malhotra, Consultant Dietician & Diabetes Educator और Dr. Mickey Mehta- Global Holistic Health Guru and Spiritual Life Coach से।

गैस में कौन सा फल नहीं खाने चाहिए-What fruits are bad for acidity in hindi

गैस की समस्या में कुछ फलों का सेवन एसिड रिफ्लक्स को ट्रिगर कर सकता है। दरअसल, हमारा शरीर खाने को पचाने के लिए एसिडिक बाइल जूस को प्रड्यूस करता है जिससे खाना छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाता है और फिर यह आसानी से पचने लगता है। लेकिन, कुछ चीजों का सेवन इस एसिड प्रोडक्शन को और बढ़ा देता है, इससे एसिडिटी और गैस की समस्या और बढ़ जाती है। इससे गला जलने लगता है और फिर कुछ भी खाने-पीने का दिल नहीं करता। ऐसी स्थिति में इन फलों का सेवन स्थिति को और खराब कर सकती है।

Kanikka Malhotra बताती हैं कि एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स से पीड़ित लोगों को एसिडिक फलों के सेवन को सीमित करना चाहिए क्योंकि वे रिफ्लक्स के लक्षणों को और खराब कर सकते हैं। साथ ही इस फलों को खाने से बचना चाहिए, जैसे कि

संतरा, किन्नू और मौसंबी (Orange, Kinnow and Sweet Lime)

संतरे, किन्नू, मौसंबी अत्यधिक एसिडिक होते हैं और यह निचले एसोफेजियल स्फिंक्टर को आराम दे सकते हैं और रिफ्लक्स के लक्षणों को और खराब कर सकते हैं। इसलिए आपको एसिडिटी के दौरान इन फलों के सेवन से बचना। इन फलों को किसी भी रूप में नहीं खाना चाहिए। चाहे जूस हो या फिर स्मूदी। आपको किसी भी रूप में इन खट्टे फलों के सेवन से बचना चाहिए।

fruits_to_avoid_in_acidity

इसे भी पढ़ें: एसिडिटी और गैस के मरीजों के लिए जरूरी है ABG Test, डॉक्टर से जानें क्या है ये

अंगूर (Grapes)

अंगूर का सेवन एसिडिटी को ट्रिगर कर सकता है। अंगूर में ऑक्सलेट होता है जो कि शरीर में मेटाबोलिज्म को प्रभावित करता है। इससे आपका पेट का पीएच प्रभावित होता है जिससे एसिडिटी की समस्या और बढ़ सकती है। तो अगर आपको पहले से एसिडिटी की समस्या है तो अंगूर के सेवन से बचें। आप अंगूर का जूस न पिएं और न ही इसके स्मूदी का सेवन करें।

अनानास (Pineapple)

पाइन एप्पल का साइट्रिक एसिड पेट की परत को परेशान कर सकता है। इससे आपके पेट का अस्तर प्रभावित होता है और एसिड प्रोडक्शन बढ़ता है। तो अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो आपको अनानास खाने से बचना चाहिए। हेल्दी पाचन क्रिया के लिए इसके सेवन से बचें।

इसे भी पढ़ें: अक्सर रहती है गैस और ब्लोटिंग की समस्या, कहीं किडनी स्टोन तो नहीं वजह? जानें क्या है इनके बीच कनेक्शन

इसके बजाय, केले, तरबूज, खरबूजा और पपीता जैसे कम एसिडिक फलों को चुनें क्योंकि इन्हें खाने से एसिडिटी की समस्या होने का खतरा कम हो जाता है। एसिडिटी हो तो आपको सेब और अंजीर जैसे फलों का सेवन करें। आप शहतूत और जामुन जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप नारियल खाएं या फिर नारियल पानी पिएं। यह एसिडिटी की समस्या में सबसे बेस्ट फल है जो कि पेट के पीएच को बैलेंस करने के साथ पेट को ठंडा कर देता है और एसिडिक बाइल जूस को भी शांत कर देता है। इससे एसिडिटी की समस्या नहीं होगी और पेट भी हेल्दी रहेगा। तो डाइट में इन बातों का ध्यान रखें और फिर फलों का सेवन करें।

Read Next

रोजाना खाएं अनार और खजूर, एक्सपर्ट से जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer