Expert

रात को फल खाने से हो सकती हैं हाई ब्लड शुगर और ब्लोटिंग जैसी कई परेशानियां, बरतें सावधानी

Can We Eat Fruits At Night In Hindi: रात को फल नहीं खाना चाहिए, इससे कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। किस तरह की परेशानी होती है, जानें एक्सपर्ट से-
  • SHARE
  • FOLLOW
रात को फल खाने से हो सकती हैं हाई ब्लड शुगर और ब्लोटिंग जैसी कई परेशानियां, बरतें सावधानी


Side Effects Of Eating Fruits At Night In Hindi: आपने अक्सर सुना होगा कि लोग कहते हैं कि फल खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। फल को तो कभी भी खाया जा सकता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं और सेहत में सुधार भी करते हैं। यही नहीं, फलों का सेवन करने से शरीर में कभी पानी की कमी नहीं होती है। लोग अक्सर नाश्ते में फल खाते हैं या फिर रात के समय फल खाना पसंद करते हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या आप भी फलों को रात के समय खाने की गलती करते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि ऐसा करना सही नहीं है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं रात को फल खाने के नुकसान के बारे में। इस संबंध में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

रात को फल खाने के नुकसान- Side Effects Of Eating Fruits At Night In Hindi

side-effects-of-eating-fruits-at-night-02

एसिड रिफ्लक्स की समस्या 

अगर आपक रात के समय संतरे, अनानास और अंगूर जैसे फल खाते हैं, तो ऐसे में आपको एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत हो सकती है। आपको बता दें कि एसिड रिफ्लक्स तब होता है जब पेट एसिड को एसोफेगस की ओर धकेलता है। रात के समय से संतरे जैसे सिट्रस फ्रूट खाने से ऐसी समस्या हो सकती है। ऐसा खासकर, उनके साथ होता है, जिन्हें पहले से ही सीने में जलन या एसिडिटी की दिक्कत है।

इसे भी पढ़ें: क्या रात में खाना खाने के बाद फल खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें क्या हो सकते हैं नुकसान

पाचन संबंधी समस्या

अगर आप रात के समय बहुत ज्यादा फलों का सेवन कर बैठते हैं, तो ऐसे में पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। दरअसल, कुछ ऐसे फल होते हैं, जिन्हें रात को ठीक सोने से पहले खाया जाए, तो उन्हें बॉडी द्वारा पचाने में अतिरिक्त समय लग सकता है। अगर किसी कारणवश फल सही तरह से हजम न हो, तो पाचन से जुड़ी प्रॉब्लम होने लगती है। इनमें केले जैसे फल शामिल होते हैं।

गैस की समस्या

side-effects-of-eating-fruits-at-night-01

अगर आप ऐसे फलों का सेवन रात के समय अधिक करते हैं, जो फाइबर युक्त हैं, तो आपको गैस की समस्या, ब्लोटिंग और असहजता बढ़ सकती है। यही नहीं, रात के समय फाइबर युक्त फल का सेवन करने की वजह से पेट में दर्द और असहजता बनी रहती है, जिससे रात को अच्छी नींद लेने में दिक्कत आती है। इसलिए, कोशिश करें कि रात के समय फाइबर बेस्ड फलों का सेवन करने से बचें।

इसे भी पढ़ें: रात के समय नहीं खाने चाहिए ये 5 फल, हो सकती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं

वजन बढ़ना

अगर आप रात के समय प्रॉपर मील लेते हैं और साथ में फलों का सेवन भी अतिरिक्त मात्रा में करते हैं, तो यह स्थिति आपके लिए सही नहीं है। आपको बता दें कि अतिरिक्त फल का सेवन करने से वजन बढ़ने की आशंका रहती है। यही नहीं, फलों में नेचुरल शुगर भी होता है। इसलिए संभवतः अतिरिक्त मात्रा में फल खाने या फल का रस पीने से शुगर स्पाइक कर सकता है। यह कंडीशन डायबिटीज के मरीजों के लिए बिल्कुल सही नहीं है।

एक्सपर्ट सजेशन- Expert Suggestion

अगर आपको फल खाना पसंद है, तो दिन के समय इसका सेवन करें। अगर शाम को खाना है, तो रात के डिनर से पहले फल खा लें। फल और डिनर के बीच कुछ समय का गैप रखें। इसके बाद डिनर करें। जब फलों का सेवन करें, तो डिनर लाइट लें ताकि ओवर ईटिंग से बच सकें। वैसे बेहतर होगा कि आप फलों का सेवन स्नैक्स टाइम पर करें। इससे ओवर ईटिंग भी नहीं होगी और आपको फलों के सभी पोषक तत्व भी प्राप्त हो जाएंगे।

All Image Credit: Freepik

Read Next

किस फल से मिलते हैं कौन-से पोषक तत्व? एक्सपर्ट से जानें फलों से जुड़ी ये 8 जरूरी बातें

Disclaimer