क्या रात में खाना खाने के बाद फल खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें क्या हो सकते हैं नुकसान

रात का खाना खाने के बाद फल खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे आपको पेट संबंधित समस्याएं और डायबिटीज हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रात में खाना खाने के बाद फल खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें क्या हो सकते हैं नुकसान


फल खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। फलों में कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर के विकास के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा फलों में पाया जाने वाला फाइबर भोजन के पाचन के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। इससे आपको वजन कम करने या अपने वजन को बनाए रखने में भी मदद मिलती है। कई लोग रात के खआने के बाद फलों का सेवन करते हैं। बहुत से लोगों को रात में खाना खाने के बाद भूख लगती है तो, वे फलों का सेवन करना पसंद करते हैं। साथ ऐसे भी कई लोग हैं, जो रात में भूख लगने पर आइसक्रीम या चॉकलेट की जगह सेब या केला खाना पसंद करते हैं ताकि उनकी सेहत अच्छी बनी रहे लेकिन क्या आपको पता है कि रात में खाना खाने के बाद फल खाना से आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती है। इसलिए अगर आप भी रात में खाना खाने के बाद फल खाते हैं तो, आपको इन बातों को जरूर जानना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं आयुर्वेदचार्य डॉ राहुल चतुर्वेदी

क्या रात में खाना खाने के बाद फल खाना चाहिए (Can we eat fruits after dinner)

रात में फल बिल्कुल अच्छा विचार नहीं है। क्योंकि फल की तासीर ठंडी होती है। इससे आपको कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा फलों में नैचुरल शुगर होता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को परेशानी हो सकती है। साथ ही इससे सर्दी-जुकाम की समस्या भी हो सकती है। इससे नींद भी अच्छी नहीं आती है। क्योंकि फलों के सेवन से आपको एनर्जी भी मिलती है, जिसकी वजह से आपकी नींद भी बाधित हो सकती है और इससे भी कई परेशानियां हो सकती है। इसके अलावा आयुर्वेद के अनुसार, चाहे आप सुबह फल खाएं या शाम फल और खाना के बीच कम से कम 3-4 घंटे का फर्क होना चाहिए। क्योंकि दोनों का ही पाचन तंत्र पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। इससे आपको पेट की समस्या भी हो सकती है। 

fruits-at-night

Image Credit- Freepik

रात में खाना खाने के बाद फल खाने के नुकसान

रात में खाना खाने के बाद फल खाने से कई नुकसान हो सकते हैं।

1. सर्दी-जुकाम

रात में खाना खाने के बाद फल खाने से आपको सबसे पहले तो सर्दी-जुकाम हो सकता है। क्योंकि फलों की तासीर ठंडी होती है और आपको जल्दी सर्दी-जुकाम होता है तो, ये आपके लिए और भी खतरनाक साबित हो सकता है। इससे साइनस की परेशानी भी हो सकती है।

2. डायबिटीज

रात में डिनर के बाद फलों के सेवन से आपको डायबिटीज की परेशानी भी हो सकती है। दरअसल फलों में नैचुरल मिठास होती है और रात में फल खाने के बाद अगर आप सो जाते हैं तो, ये समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर में होती हैं ये समस्याएं, जानें कैसे 

3. अनिद्रा

फल में भरपूर मात्रा में एनर्जी पाई जाती है, जिसकी वजह से आप पूरे दिन एनर्जी से भरी महसूस करते हैं लेकिन रात में इसके सेवन से आपको नुकसान हो सकता है क्योंकि रात में हमें दिन के मुकाबले बिल्कुल मेहनत नहीं करनी पड़ती है और एनर्जी का कहीं इस्तेमाल नहीं हो पाता है। ऐसे में रात के खाने के बाद फल खाने से आपको नींद की परेशानी हो सकती है।

4. पेट की समस्या

रात में खाना के खाने के बाद फल खाने से पेट से संबंधित परेशानी भी हो सकती है। दरअसल फल और भोजन खाने के बीच कम से कम 3-4 घंटे का समय होना चाहिए। क्योंकि हमारा शरीर भोजन और फल को एक साथ नहीं पचा सकता है। जिससे कब्ज और गैस की परेशानी भी हो सकती है। 

fruits-at-night

Image Credit- Freepik

5. पीरियड्स में परेशानी

फलों की तासरी होती है, जो आपके पीरियड्स के दर्द को और बढ़ सकती है। इसलिए पीरियड्स के दौरान रात के खाने के बाद फल बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

 फल खाने का सही समय क्या है 

आयुर्वेद के अनुसार, हमें हमेशा दिन में फल का सेवन करना चाहिए। दिन में फल का सेवन करने से हमें एनर्जी भी मिलती है। साथ ही फलों से मिलने वाली एनर्जी का भी इस्तेमाल हो जाता है और आपको सर्दी-जुकाम की समस्या भी नहीं होती है। आप दोपहर के समय रोज एक फल का सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप रात में खाने के बाद कुछ ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप रात में दूध के साथ बादाम और किशमिश डालकर पी सकते हैं लेकिन इसके सेवन के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए। इससे आपको परेशानी हो सकती है। 

Read Next

कद्दू का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कुछ सावधानियां और नुकसान

Disclaimer