Doctor Verified

खाना खाने के तुरंत बाद न खाएं फल, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

मील के बाद आपको फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे पाचन-तंत्र प्रभावित होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
खाना खाने के तुरंत बाद न खाएं फल, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान


कहा जाता है कि खाना समय-समय पर ही खाया जाना चाहिए। अगर अधिक मात्रा में खाना खाया जाता है, तो इससे डाइजेशन खराब होता है। अक्सर लोग तीन वक्त खाना खाते हैं, नाश्ता, लंच और डिनर। इस बीच में आपको सिर्फ मील ही लेना चाहिए। मील के बाद आपको कुछ भी अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे पाचन-तंत्र प्रभावित होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो खाना खाने के बाद फलों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। दरअसल, भोजन को पचाने में ज्यादा समय लगता है। ऐसे में अगर आप खाने के बाद फलों का सेवन करेंगे, तो इससे आपका शरीर फलों में मौजूद पोषक तत्वों को सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाता है। खाने के बाद फलों का सेवन करने से सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-

खाना खाने के बाद फल क्यों नहीं खाना चाहिए?

डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि खाना खाने के बाद फलों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। खाने के बाद फलों का सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, खाने के बाद फलों का सेवन करने से पाचन-तंत्र गड़बड़ा सकता है। इससे आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। इसलिए खाने के बाद फलों का सेवन भूलकर भी न करें। अगर आप खाने के बाद फलों का सेवन करेंगे, तो इससे पाचन प्रक्रिया में भी देरी होती है। इससे पाचन-तंत्र पर दबाव पड़ता है। 

खाना खाने के तुरंत बाद फल खाने के नुकसान- Side Effects of Eating Fruits After Taking Meal in Hindi

1. पेट में भारीपन

खाना खाने के तुरंत बाद फल खाने से आपको पेट में भारीपन का अनुभव हो सकता है। दरअसल, खाने के तुरंत बाद फल खाने से ओवरइटिंग हो जाती है। इससे आपको गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या होती है। इसकी वजह से पाचन शक्ति कमजोर पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद पेट में भारीपन क्यों लगता है? जानें इसके कारण और बचाव के टिप्स

stomach pain

2. गैस और अपच

खाना खाने के तुरंत बाद फलों का सेवन करने से आपको गैस और अपच की समस्या हो सकती है। इससे पाचन क्रिया कमजोर होती है और गैस की दिक्कत होने लगती है। अगर आपको पहले से ही गैस और अपच की समस्या है, तो खाने के बाद फलोंे का सेवन बिल्कुल न करें।

3. पोषक तत्वों का अवशोषण न होना

अगर आप खाना खाने के बाद फलों का सेवन करेंगे, तो इससे आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों का अवशोषण नहीं कर पाता है। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- खाने के बाद कौन से फल खाएं और कौन से न खाएं?

4. एसिडिटी की समस्या

अगर खाना खाने के बाद आप खट्टे फलों का सेवन करेंगे, तो इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपको सीने में जलन और बैचेनी हो सकती है। 

खाना खाने के कितनी देर बाद फलों का सेवन करना चाहिए?

खाना खाने के तुरंत बाद फल कभी नहीं खाने चाहिए। अगर आपने कुछ ठोस भोजन खाया है, तो इसके बाद फलों का सेवन न करें। आपको ठोस भोजन और फलों के बीच 1-2 घंटे का गैप जरूर रखना चाहिए। अगर आपने पहले खाना खाया है, तो 2 घंटे बाद फलों का सेवन करें। 

Read Next

केमिकल से पके हुए तरबूज की पहचान कैसे करें? FSSAI ने बताया आसान तरीका

Disclaimer