How To Check Adulteration In Watermelon: गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है। इसी के साथ बाजारों में बड़े-बड़े और लाल तरबूज भी काफी मात्रा में आ गए हैं। तरबूज बच्चों से लेकर बड़ों को काफी पसंद होता है। इसका लाल रंग बच्चों को आर्कषित करता है और इसका मीठा स्वाद इसको ओर फलों से अलग बनाता हैं। इसको खाना भी काफी आसान होता है। तरबूज में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फइबर, आयरन, कार्बेहाइड्रेट और विटामिन सी। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर को ताकत भी मिलती हैं। गर्मी में इसको खाने से शरीर हाइड्रेट रहने के साथ शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। इसके ऊपर काला नमक डालकर खाने से इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इसमें कैलोरी काफी कम मात्रा में पाई जाती है, ऐसे में इसका सेवन वो लोग भी कर सकते है, जो वजन कम करना चाहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आजकल बाजार में काफी मात्रा में नकली तरबूज भी मिल रहे, जो देखने और खाने में, तो असली तरबूज जैसे होते हैं। लेकिन इसको खाने से फायदे के बजाए शरीर को नुकसान होता है। ये तरबूज बच्चों को खिलाने से उनका पेट खराब होने के साथ बड़ों में पेट दर्द की समस्या हो सकती हैं। Fssai ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया हैं, जिसमें वह तरीका बताती है कि कैसे केमिकल वाले तरबूज का पता लगा सकते हैं।
1. केमिकल वाले तरबूज का पता लगाने का तरीका
- केमिकल वाले तरबूज का पता लगाने के लिए तरबूज को 2 हिस्सों में काट लें।
- अब एक कॉटन बॉल लेकर तरबूज के मिडिल पार्ट पर लगाकर हल्का दबाएं।
- कॉटन को तरबूज के अंदर वाले पार्ट (लाल रंग) रगड़ने पर अगर कॉटन पर हल्का लाल रंग नजर आए।
- ऐसे में तरबूज को लाल रंग करने के लिए erythrosine केमिकल का उपयोग किया गया है।
- ये केमिकल लाल डाई की तरह होता है, जो तरबूज को अधिक लाल रंग रखने में मदद करता है।
- अगर कॉटन का रंग लाल होता है, तो ऐसे तरबूज में केमिकल का उपयोग हुआ है।
केमिकल वाले तरबूज खाने के नुकसान
- केमिकल वाले तरबूज खाने से पेट खराब हो सकता है।
- केमिकल वाले तरबूज खाने से पेट में गैस की समस्या भी बढ़ सकती है।
- बच्चों को केमिकल वाले तरबूज खाने से बच्चों में सिरदर्द और रैशेज की समस्या हो सकती है।
- केमिकल वाले तरबूज नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है।
- ऐसा तरबूज खाने से थॉयराइड की समस्या भी बढ़ सकती हैं।

तरबूज को खाने से पहले इस तरह का टेस्ट अवश्य करके देखें। टेस्ट पॉजिटिव आने पर हरगिज तरबूज का सेवन न करें। वहीं तरबूज को काटने से पहले अच्छे से वॉश जरूर करें। कई बार तरबूज को जल्दी पकाने के लिए कार्बाइड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में तरबूज को काटने से पहले इसको अच्छे से वॉश करना भी जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए जरूर करें नाश्ता, एक्सपर्ट से जानें इसके 5 फायदे
केमिकल वाले तरबूज का इस तरह पता लगाया जा सकता हैं। हालांकि, तरबूज को ज्यादा मात्रा में भी खाने से बचना चाहिए।
All Image Credit- Freepik