
Benefits of Indian Chickweed: खानपान का असर सेहत पर देखने को मिलता है। भारत में ऐसे कई पौधे मौजूद हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हेैं। चिकवीड ऐसा ही एक पौधा है। इस पौधे का सेवन किया जाता है। यह जोड़ों के दर्द, सिर दर्द, साइनस, अपच व दांतों के दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है। यह पौधा पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है। पहाड़ के लोग इसे साग की तरह सेवन करते हैं। चिकवीड आसानी से उग जाता है। इस पौधे में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो सर्दी को कम करने में सहायक होते हैं। डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट ऋपसी अरोड़ा के मुताबिक इसमें टोकोफेरॉल, फायटोस्टेरॉल्स, फ्लेवेनोएड्स, ट्राइटेरपेन सपोनिंस और विटामिन सी पाया जाता है। यह सभी पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर रोगों से बचाव करने में सहायक होते हैं।
चिकवीड खाने के फायदे - Benefits Of Chickweed In Hindi
पोषक तत्वों से भरपूर
चिकवीड में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन जैसे मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य और एनर्जी को बनाए रखने का कार्य करते हैं। इसके सेवन से आप सेहतमंद रहते हैं।
जोड़ों के दर्द से राहत
चिकवीड में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। यह हड्डियों के दर्द को कम करने और जोड़ों में होने वाले दर्द में आराम पहुंचाने में सहायक होता है। इसके पत्ते को पीसकर आप इसे जोड़ों पर भी लगा सकते हैं। चिकवीड जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है। साथ ही, कुछ दिनों के उपाय से आपको आराम मिलने लगता है।
पाचन तंत्र के लिए आवश्यक
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आप चिकवीड का सेवन कर सकते हैं। यह गैस्ट्रोइंस्टेस्टाइनल संंबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। पाचन क्रिया के कारण आपको होने वाली गैस, एसिडिटी, पेट फूलना और अपच की समस्या को दूर करने के लिए आप चिकवीड को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
वजन को कंट्रोल करें
चिकवीड आपके वजन को कंट्रोल करने में सहायक होता है। यह यूरिन के रास्ते आपके शरीर के अतिरिक्त तरल को बाहर करने में सहायक होता है। इसमें कैलोरी कम मात्रा में होती है। साथ ही, चिकवीड में फाइबर अधिक होता है, जो आपकी भूख को शांत करने का काम करता है। चिकवीड से आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिसकी वजह से आपका मोटापा कम होने लगता है।
सर्दी जुकाम को करें दूर
चिकवीड में एक्सपेक्टोरेंट गुण होते हैं, जो सर्दी और कफ की समस्या को दूर करने का काम करते हैं। चिकवीड के सेवन से बलगम की समस्या भी कम होती है। साथ ही, फेफड़ों में जमने वाला म्यूकस बाहर आता है। इससे सर्दी जुकाम के लक्षण में आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दी जुकाम होने पर नहीं खाने चाहिए ये 5 फल, बढ़ सकती है समस्या
चिकवीड पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है। इसके सेवन से आपको कई तरह के फायदे होते हैं। यह जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को दूर करने का काम करता है। इसे डाइट में शामिल कर आप वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version