हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए हेल्दी डाइट का सेवन जरूरी है। अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करके बोन हेल्थ को मजबूत बनाया जा सकता है। खासकर अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं या हड्डियों से संबंधित कोई बीमारी है, तो बोन हेल्थ का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। वैसे, तो कई चीजें हैं जिनका सेवन करके आप हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं, लेकिन आज हम जिस चीज का जिक्र करने जा रहे हैं, उसका सेवन करना और उसे बनाना दोनों आसान है। खीरे का पानी (Cucumber Water), हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। खीरे के पानी में मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिनका सेवन करने से हड्डियां स्वस्थ रहती हैं। खीरे का पानी पीने से हड्डियों की ताकत बढ़ती है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव भी होता है। इस लेख में हम जानेंगे हड्डियों की सेहत (Bone Health) के लिए खीरे का पानी पीने के फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ, विकास नगर स्थित न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
1. जोड़ों के दर्द को दूर करता है खीरे का पानी- Cucumber Water Treats Joint Pain
- नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के मुताबिक, खीरे में मौजूद विटामिन-के हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। नियमित सेवन से हड्डियों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
- खीरे के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों में सूजन और दर्द को कम करते हैं। एक्सरसाइज के बाद, मांसपेशियों की रिकवरी और सूजन को कम करने के लिए खीरे का पानी पीना फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें- छीलकर या बिना छीले? खीरा खाने का सही तरीका क्या है
2. हड्डियों को मजबूत बनाता है खीरे का पानी- Cucumber Water Strengthens Bones
- यूएसडीए एआरसी (USDA ARS) के शोध के अनुसार, खीरे में मौजूद विटामिन-के2 हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
- खीरे का पानी हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। जिन लोगों को कमजोर हड्डियों के कारण बार-बार फ्रैक्चर होता है, उन्हें खीरे के पानी का सेवन करना चाहिए। खीरे का पानी पीने से बढ़ती उम्र में हड्डियों की कमजोरी दूर होती है। खीरे के पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम, हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं।
3. हड्डियों के विकास में मदद मिलती है- Supports Bone Development
न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा ने बताया कि खीरे का पानी पीने से हड्डियों के विकास में मदद मिलती है। बच्चों और किशोरों के लिए खीरे का पानी पीना फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व, हड्डियों की लंबाई और मजबूती में मदद करते हैं। यह बच्चों में कैल्शियम की कमी से होने वाली समस्याओं को रोकता है।
4. हड्डियों के लचीलेपन के लिए फायदेमंद है खीरे का पानी- Cucumber Water Gives Hydration To Bones
खीरे का पानी पीने से हड्डियों के लचीलेपन को बरकरार रखने में मदद मिलती है और जोड़ों के मूवमेंट में सुधार होता है। खीरे का पानी, शरीर को हाइड्रेट करता है और हड्डियों की कोशिकाओं में नमी बनाए रखता है।
5. ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव होता है- Cucumber Water Prevents Osteoporosis
उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों का घनत्व कम होना आम है। खीरे का पानी नियमित रूप से पीने से हड्डियों की संरचना मजबूत रहती है और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम किया जा सकता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो हड्डियों को क्षति पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
निष्कर्ष:
खीरे के पानी का सेवन हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। खीरे का पानी पीने से ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव होता है, हड्डियां मजबूत बनती हैं और फ्रैक्चर होने का खतरा भी कम हो जाता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
खीरे में कितना कैल्शियम होता है?
100 ग्राम खीरे में करीब 16 एमजी कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को पोषण देता है। शरीर के हाइड्रेशन के लिए खीरे का पानी बहुत फायदेमंद माना जाता है।क्या खीरा आपकी हड्डियों के लिए अच्छा है?
खीरा हड्डियों को पोषण देता है, हाइड्रेशन बढ़ाता है और सूजन को कम करता है, मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम और मिनरल्स भी जरूरी हैं।कमजोर हड्डियों के लिए क्या खाना चाहिए?
कमजोर हड्डियों के लिए दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, मूंगफली, बादाम और ओट्स जैसी कैल्शियम व मैग्नीशियम युक्त चीजें खानी चाहिए।