आजकल हड्डियों की कमजोरी, जोड़ों का दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। बदलती जीवनशैली, असंतुलित आहार और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके मुख्य कारण हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंजीर (Figs) आपके हड्डियों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में बेहद फायदेमंद हो सकता है? अंजीर एक ऐसा सूखा मेवा है जो न सिर्फ स्वाद में मीठा और पौष्टिक होता है, बल्कि इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और विटामिन-के हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो दूध या डेयरी उत्पादों का सेवन नहीं करते, उनके लिए अंजीर कैल्शियम का एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इसके अलावा, अंजीर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं और हड्डियों को स्वस्थ रखने में योगदान देते हैं। अगर आप अपने आहार में अंजीर को सही तरीके से शामिल करेंगे, तो आपको हड्डियों की मजबूती के साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिल जाएंगे। लेकिन इसे कैसे और कब खाना चाहिए? आइए, जानते हैं अंजीर के फायदे और इसे सही तरीके। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
हड्डियों के लिए अंजीर खाने के फायदे- Figs Benefits For Healthy Bones
- Penerbit University, Malaysia के 2018 के एक शोध में बताया गया है कि अंजीर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में मदद करता है।
- अंजीर में मौजूद मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स हड्डियों के घनत्व (Bone Density) को बनाए रखने और जोड़ों की कार्यक्षमता सुधारने में मदद करते हैं।
- अंजीर में मौजूद विटामिन-के हड्डियों की कमजोरी को दूर करने और ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद करता है।
- अंजीर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों की सूजन को कम कर सकते हैं।
- यह शरीर में एसिडिटी को कंट्रोल करता है, जिससे कैल्शियम के एब्सॉर्ब होने की प्रक्रिया बेहतर होती है और हड्डियों को नुकसान नहीं होता।
इसे भी पढ़ें- घुटनों में दर्द रहता है तो गर्मियों में पिएं अंजीर से बनी ये खास हर्बल ड्रिंक, मिलेगा फायदा
अंजीर खाने का सही तरीका- How to Consume Figs
- 2-3 अंजीर रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से ज्यादा फायदे मिलते हैं।
- सोने से पहले 1-2 अंजीर गुनगुने दूध में डालकर खाने से हड्डियों को ज्यादा पोषण मिलता है।
- अंजीर को बादाम, अखरोट और किशमिश के साथ मिलाकर खाने से यह ज्यादा फायदेमंद होता है।
- अंजीर को मिल्क शेक या स्मूदी में मिलाकर पीने से इसका स्वाद और लाभ दोनों बढ़ जाते हैं।
- कटे हुए अंजीर को सलाद में मिलाकर खाने से यह और ज्यादा पोषण देता है।
कितनी मात्रा में खाएं?
- रोज 2-3 सूखे अंजीर खाना पर्याप्त होता है।
- ज्यादा अंजीर खाने से शुगर लेवल बढ़ सकता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में लेना चाहिए।
- गर्म तासीर होने के कारण अंजीर का ज्यादा सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, इसलिए गर्मियों में थोड़ी कम मात्रा में खाएं।
अंजीर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए एक सुपरफूड है। इसे सही तरीके से खाने से कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस का लाभ मिलता है, जिससे हड्डियां स्वस्थ रहती हैं और जोड़ों का दर्द कम होता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
Source Name: researchgate
Study Link:
https://www.researchgate.net/publication/329750269_Ficus_carica_and_Bone_Health_A_Systematic_Review
Read Next
हाई प्यूरीन के कारण इन 10 फूड्स का ज्यादा सेवन होता है नुकसानदायक, कई बीमारियों का बढ़ता है खतरा
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version