
Seeds For Bone Health in Kids: हड्डियों की मजबूती के लिए सही खानपान जरूरी है। अगर बचपन में ही हड्डियां कमजोर हो जाएंगी, तो उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही फ्रेक्चर का खतरा भी बढ़ जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बच्चों को सीड्स या बीज का सेवन करवाना फायदेमंद होता है। सीड्स में कैल्शियम होता है जिससे हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है। जानते हैं ऐसे 5 सीड्स के बारे में।
1. कद्दू के बीज- Pumpkin Seeds
बच्चों की हड्डियां मजबूत करने के लिए उन्हें कद्दू के बीज खिलाएं। कद्दू के बीज हड्डियों को मजबूत करते हैं। सुबह-शाम बच्चे को कद्दू के बीज खाने के लिए दे सकते हैं या फिर कद्दू के बीजों को सलाद में मिक्स करके भी बच्चों को खिला सकते हैं।
2. तिल के बीज- Sesame Seeds
हड्डियों की मजबूती के लिए बच्चों को तिल के बीज खिला सकते हैं। तिल के बीजों को न्यूट्रिशन का पॉवर हाउस कहा जाता है। तिल में कैल्शियम के अलावा ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह हड्डियों को पोषण प्रदान करने के अलावा मजबूत बनाने का काम करता है। तिल के बीज की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही बच्चों को दें। तिल के बीजों को दूध के साथ दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बच्चों की हड्डियां मजबूत करने के लिए उन्हें खिलाएं ये 9 फू़ड्स
3. चिया के बीज- Chia Seeds
हड्डियों को मजबूत करने के लिए चिया सीड्स का सेवन फायदेमंद होता है। चिया सीड्स में फॉसफोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके लिए रात भर पानी में भीगे हुए चिया सीड्स को सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ खाएं।
4. सूरजमुखी के बीज- Sunflower Seeds
हड्डियों की मजबूती के लिए सूरजमुखी के बीजों का सेवन फायदेमंद होता है। आप बच्चे को दिनभर में 1 बार, आधा चम्मच सूरजमुखी के बीजों को खिलाएं। बीजों का सेवन पानी या दूध के साथ करवा सकते हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए अलसी के बीज भी फायदेमंद होते हैं लेकिन अलसी के बीजों की तासीर गर्म होने के कारण इसे बच्चों को देने से बचना चाहिए।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
Read Next
ब्लोटिंग की समस्या कम कर पाचन क्रिया को रखना है दुरुस्त, तो ट्राई करें ये आयुर्वेदिक डिटॉक्स चाय
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version