सर्दियों में लोगों को अक्सर सर्दी-जुकाम की समस्या हो जाती है। इसमें व्यक्ति को सिर दर्द और नाक बहने की समस्या लगातार बनी रहती है। सर्दी जुकाम की वजह से व्यक्ति का किसी भी काम में मन नहीं लगता है। इस दौरान इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए डाइट में आवश्यक बदलाव करने की सलाह दी जाती है। वैसे, तो बीमारियों में फल खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, सर्दी-जुकाम में कुछ फल सूजन को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को गले में जलन और कफ की समस्या बढ़ सकती है. आयुर्वेद में कुछ फलों की तासीर ठंडी मानी जाती है। ऐसे में इन फलों को खाने से सर्दी-जुकाम के लक्षण में बढ़ोतरी हो सकती है। आगे आयुर्वेदाचार्य डॉ. सोनल गर्ग से जानते हैं कि सर्दी-जुकाम में किन फलों के सेवन से दूरी बनानी चाहिए।
सर्दी जुकाम होने पर फल खाने को क्यों मना किया जाता है? - Why should fruits be avoided during cough and cold In Hindi
कुछ फल शरीर में ठंड बढ़ाने में सहायक होते हैं। जैसे तरबूज व खरबूज के सेवन से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ती है। इससे इंफेक्शन बढ़ सकता है। इसके साथ ही, कुछ फल जैसे केला और अंगूर में शुगर अधिक होती है, जो म्यूकस को बढ़ा सकते हैं। इस तरह के फल बहती नाक कफ में बदल सकते हैं। इससे खांसी और बलगम की समस्या हो सकती है।
सर्दी जुकाम में कौन से फल नहीं खाने चाहिए? - Fruits To Avoid During Cold And Cough In Hindi
संतरा
संतरे में विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। लेकिन, कुछ लोगों के लिए संतरे व खट्टे फल एसिडिक प्रभाव दिखा सकते हैं। इससे गले में जलन और बार-बार खांसी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कुछ लोगों की खट्टे फलों से एलर्जी हो सकती है। संतरे के बजाय आप पपीता, स्ट्रॉबेरी, कीवी आदि को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
पाइन एप्पल
अनानास, में शुगर अधिक मात्रा में होती है। खट्टे फलों की तरह अनानास के एसिडिक प्रभाव गले में जलन का कारण बन सकते हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति को बैचेनी और खांसी हो सकती है। इसके अलावा, इसमें पाये जाने वाला ब्रोमेलैन कुछ लोगों में सूजन और बलगम को बढ़ा सकता है। सर्दी व जुकाम होने पर आम या खरबूज का सेवन कर सकते हैं।
अंगूर
संतरे की तरह ही अंगूर भी खट्टा फल होता है, जो कुछ लोगों की सूजन को बढ़ा सकता है। इससे आपके रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट में बाधा हो सकती है। अंगूर के साथ दवाओं का सेवन न करें। इससे रिएक्शन हो सकता है। सर्दी जुकाम होने पर आप अंगूर अमरूद का सेवन कर सकते हैं।
केला
सर्दी जुकाम में केला आपकी समस्या को बढ़ा सकता है। इससे कंजेशन बढ़ सकता है। यह रेस्पिरेटरी संबंधी समस्याओं व लक्षणों को खराब कर सकते हैं। सर्दी-जुकाम होने पर आप सेब व नाशपति का सेवन कर सकते हैं।
तरबूज
तरबूज में पानी अधिक मात्रा में होता है। इसके सेवन से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ती है और सर्दी-जुकाम के लक्षण लंबे समय तक बने रह सकते हैं। साथ ही, यह एसिड को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या से हैं परेशान? आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय
सर्दी-जुकाम होने पर आप घर पर आराम करें। इससे सर्दी-जुकाम तेजी से ठीक होता है। सर्दी-जुकाम में आप काढ़ा पी सकते हैं। इस दौरान गिलोय का पानी पिएं। सर्दी-जुकाम होने पर मुंह को ढककर छींके। संक्रमण के दौरान बाहर से आने के बाद हाथों को सैनिटाइज करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version