Can Orange Be Eaten During Cough And Cold In Hindi: मौसम के बदलते ही सर्दी-जुकाम की समस्या बहुत लोगों को हो जाती है। खासकर, बच्चों के साथ यह प्रॉब्लम ज्यादा होती है। कई पेरेंट्स बदलते मौसम में अपने बच्चों की सेहत को लेकर काफी परेशान रहते हैं। उन्हें सर्दी-जुकाम न हो, इसके लिए तरह-तरह की हेल्दी चीजें खाने के लिए देते हैं। इससे उनकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमारी से लड़ने की उनकी क्षमता भी बेहतर होती है। कई पेरेंट्स सर्दी-जुकाम से लड़ने के लिए अपने बच्चों को संतरा खिलाते हैं। वहीं, कुछ पेरेंट्स का मानना है कि सर्दी-जुकाम होने पर बच्चों को संतरा नहीं खिलाना चाहिए। इससे उनकी छाती में बलगम जम सकता है और सर्दी-जुकाम की कंडीशन बिगड़ सकती है। अब सवाल उठता है कि इनमें से सही क्या है? यह जानने के लिए हमने एक्सपर्ट से बात की। आप भी जानें सच्चाई।
क्या सर्दी-जुकाम में बच्चों को संतरा खिला सकते हैं- Is It Safe To Give Orange To Kids In Cough In Hindi
संतरा बहुत ही अच्छा फल है। यह विटामिन-सी से भरपूर है। इसमें कई तरह के अन्य न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं। अगर कोई नियमित रूप से संतरा खाता है, तो इसका इम्यूनिटी पर बहुत अच्छा असर पड़ता है। अगर पेरेंट्स अपने बच्चे को नियमित रूप से संतरा खाने के लिए देते हैं, वे कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं। लेकिन, यह सवाल उठता है कि सर्दी-जुकाम में भी संतरा खाया जा सकता है? इस बारे में डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं, "इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बच्चे को संतरा दिया जा सकता है। लेकिन, सर्दी-जुकाम होने पर संतरा नहीं खाया जाना चाहिए। इससे बच्चे की कंडीशन बिगड़ सकती है। संतरा खाने से खांसी बढ़ सकती है और छाती में बलगम भी जम सकता है। असल में, संतरा सिट्रस फ्रूट है। सर्दी-जुकाम होने पर सिट्रस का सेवन करने से एसिड रिफ्लक्स की प्रॉब्लम हो सकती है, गले में संक्रमण बढ़ सकता है और सूजन भी बढ़ सकती है। इसलिए, पेरेंट्स को कोल्ड-कफ में बच्चों को संतरा नहीं देना चाहिए।"
इसे भी पढ़ें: बच्चों को खिलाएं संतरा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
सर्दी-जुकाम होने पर बच्चों को क्या खिलाएं
- सर्दी-जुकाम होने पर बच्चे को अदरक का रस खाने के लिए दे सकते हैं। इससे कोल्ड-कफ से राहत मिलने में मदद मिलती है।
- सर्दी-जुकाम होने पर बच्चे को सूप पिलाएं। अगर बच्चा नॉन-वेज खाता है, तो आप उसे चिकन सूप दे सकते हैं। टोमेटो सूप या वेजिटेबल सूप भी सर्दी-जुकाम में कारगर हैं।
- अगर बच्चे को फल पसंद है, तो सर्दी-जुकाम से राहत के लिए आप उसे स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरीज खाने के लिए दे सकते हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सर्दी-जुकाम से भी छुटकारा मिलता है।
- सर्दी-जुकाम होने पर बच्चे को ठंडी चीजें खाने के लिए न दें। उन्हें कोल्ड ड्रिंक जूस भी न दें। यह उनके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। इससे उनकी तबियत बिगड़ सकती है।
- सर्दी-जुकाम होने पर आप बच्चे को अंडा खाने के लिए दे सकते हैं। उबला हुआ अंडा या ऑमलेट, दोनों ही शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। इससे सेहत में भी सुधार होता है।
Image Credit: Freepik
Read Next
Tips For Newborn: नवजात शिशु की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, सीजनल इंफेक्शन से होगा बचाव
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version