Bachon Ko Santra Khilane Ke Fayde: संतरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे कई बीमारियों से बचाव होता है। सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं, बच्चों के लिए भी संतरे का सेवन बहुत लाभकारी होता है। इसमें विटामिन ए, विटमिन सी, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अक्सर माता-पिता के मन में यह सवाल होता है कि क्या छोटे बच्चों को संतरा खिलाना चाहिए? आज के इस लेख के जरिए हम आपको इसी सवाल का जवाब बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि बच्चों को संतरा खिलाने के फायदे और सही समय -
बच्चों को संतरा खिलाने के फायदे (Health benefits of oranges for babies)
संतरे में कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। बच्चों को संतरा खिलाने से उनकी सेहत को कई लाभ होते हैं। आइए जानते हैं बच्चों को संतरा खाने से मिलने वाले फायदे -
इम्युनिटी बूस्ट करे (Boosts Immunity)
संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे संक्रमण से बचाव होता है। संतरा खाने से सर्दी-जुखाम, बुखार और अन्य बीमारियों से बचाव होता है।
एनीमिया की शिकायत दूर करे (Prevents Anaemia)
कई बच्चों को एनीमिया की शिकायत होती है। ऐसे में, उन्हें संतरा खिलाने से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन होता है, जिससे एनीमिया की शिकायत दूर करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: छोटे बच्चों को जरूर खिलाएं मूंग दाल, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
हड्डियां मजबूत बनती हैं (Makes Bones Strong)
बच्चों को संतरा खिलाने से उनकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। संतरे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फेट होता है। ये पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने और उनके विकास के लिए जरूरी होते हैं। बच्चों को संतरा खिलाने से रिकेट्स जैसे हड्डी संबंधी रोगों से बचाव होता है।
अपच की समस्या से छुटकारा (Good For Digestion)
अक्सर शिशु को अपच की समस्या हो जाती है। संतरा खिलाने से यह समस्या दूर होती है। संतरे का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, जिससे अपच की समस्या से राहत मिलती है।
कब्ज की समस्या दूर होती है (Cures Constipation)
छोटे बच्चों को आहार से पर्याप्त फाइबर नहीं मिल पाता है, जिससे उनमें कब्ज की शिकायत हो सकती है। ऐसे में, बच्चों को संतरा खिलाने से इस समस्या से छुटकारा मिलता है। दरअसल संतरे में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जिससे पेट साफ होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।
बच्चों को संतरा कब खिलाना चाहिए (Right Time To Give Oranges For Babies)
अगर आपके बच्चे की उम्र 6 महीने से ज्यादा है, तो आप उसे ठोस आहार खिला सकते हैं। हालांकि, शिशुओं का पाचन तंत्र बहुत कमजोर होता है। ऐसे में, फाइबर और सिट्रिक एसिड से भरपूर संतरा खिलाने से शिशु को रैशेज की समस्या हो सकती है। बेहतर होगा कि आप 1 साल के बाद ही शिशु को संतरा खिलाना शुरू करें। छोटे बच्चों को संतरा देने से पहले उसके बीज निकाल लें। संतरे के एक टुकड़े को दो तीन भागों में काटकर ही बच्चे को खाने को दें। आप चाहें तो बच्चे को संतरे का जूस भी पिला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बच्चे की इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने के लिए खिलाएं दूध और केला, मिलेंगे कई फायदे
बच्चों के लिए संतरे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और पोषक तत्व होते हैं, जिससे बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत होती है। बच्चों को संतरे खिलाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और पाचन संबंधी समस्याओं में भी लाभ होता है। अगर आपका बच्चा बहुत छोटा है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही उसे संतरा खिलाएं।