Blood Deficiency in Child: वैसे तो अधिकतर महिलाओं को शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन कई स्थितियों में बच्चों के शरीर में भी खून की कमी के लक्षण देखने को मिलते हैं। बच्चों के शरीर में खून की कमी या एनीमिया होना एक आम समस्या है। एनीमिया से पीड़ित बच्चों में पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाएं या हीमोग्लोबिन कम मात्रा में होता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं को शरीर के अन्य कोशिकाओं तक ऑक्सीजन को ले जाने में मदद करता है। अगर आपका बच्चा थोड़ा सा खेलने या काम करने के बाद थक जाता है, तो इस स्थिति में हो सकता है उसके शरीर में खून की कमी हो। इसके अलावा कमजोरी, चक्कर आना भी बच्चों के शरीर में खून की कमी के लक्षण हो सकते हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं बच्चों के शरीर में खून की कमी के लक्षण और कारणों के बारे में-
बच्चों में खून की कमी के लक्षण (Blood Deficiency Symptoms in Child)
- हार्ट रेट का बढ़ना
- सांस फूलना या सांस लेने में परेशानी होना
- ऊर्जा की कमी
- आसानी से थक जाना
- चक्कर आना
- सिरदर्द
- लंबे समय तक खड़े रहने में परेशानी होना
- चिड़चिड़ापन
- अनियमित मासिक चक्र
- सूजी हुई जीभ
- त्वचा, आंखों का पीला पड़ना
- घाव भरने में समय लगना
जब शरीर में खून की कमी होती है, तो बच्चों में कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं। ऐसे में आपको बच्चों के डॉक्टर से कंसल्ट करने की जरूरत होती है। बच्चों के शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं में कमी होने और हीमोग्लोबिन का स्तर नीचे गिरने के ये कारण हो सकते हैं।
- वंशानुगत लाल रक्त कोशिका दोष
- संक्रमण
- बीमारियां
- मेडिकेशन
- शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी
इसे भी पढ़ें - शरीर में कितना होना चाहिए रेड ब्लड सेल (RBC) का काउंट? जानें इसकी कमी पूरी करने के उपाय
बच्चों में खून की कमी के कारण (Blood Deficiency Causes in Child)
बच्चो के शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया होने के 3 मुख्य कराण होते हैं।
- लाल रक्त कोशिकाओं को नुकसान
- पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में असमर्थता
- लाल रक्त कोशिकाओं का नष्ट होना
किन बच्चों में होता है खून की कमी का अधिक जोखिम
बच्चों को खून की कमी का सामना करना पड़ता है। कुछ खास तरह के बच्चों में खून की कमी अधिक देखने को मिलती है। इसमें शामिल हैं-
- समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चे
- जन्म के समय कम वजन
- जन्म के बाद गाय का दूध पिलाना
- लॉ आयरन, विटामिन्स और मिनरल्स डाइट लेना
- खून बहने के साथ सर्जरी या दुर्घटना
- लंबे समय तक चलने वाली बीमारियां
- एनीमिया का पारिवारिक इतिहास
इसे भी पढ़ें - एनीमिया क्या है और कितने प्रकार के होते हैं? जानें इनके लक्षण
शरीर में खून की कमी का इलाज बच्चे में दिखने वाले लक्षणों, उम्र और सामान्य स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। इसका इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि बच्चे की स्थिति कितनी गंभीर है। कुछ प्रकार की दवाएं, रक्त आधान की जरूरत पड़ती है। लेकिन विटामिन और मिनरल्स सप्लीमेंट को बच्चे के आहार में शामिल करके भी खून की कमी को पूरा किया जा सकता है।