सर्दी आने से पहले बच्चों को देना शुरू कर दें इन 5 चीजों का जूस, बढ़ेगी इम्यूनिटी

Winter Juice Recipes for Kids: सर्दियों में बच्चों को ये जूस देने से उनकी इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी आने से पहले बच्चों को देना शुरू कर दें इन 5 चीजों का जूस, बढ़ेगी इम्यूनिटी


Winter Juice Recipes For Kids: सर्दियां आते ही बच्चों में सर्दी-खांसी की समस्या काफी बढ़ जाती हैं और जल्दी-जल्दी बीमार होने पर बच्चों के शरीर में कमजोरी आ जाती हैं। ऐसे में बच्चो की ये समस्या को दूर करने के लिए हम कई तरह की दवाईयां देना शुरू कर देते है, जो कई बार बच्चों की सेहत को भी नुकसान भी पहुंचाती है। ऐसे में बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत और उन्हें हेल्दी रखने के लिए ये जूस दिए जा सकते हैं। ये जूस सर्दियां आने से पहले बच्चों के शरीर को मौसम के लिए भी तैयार भी करेंगे। ये जूस घर पर आसानी से बनाएं जा सकते हैं, तो आइए जानते हैं इन जूस को बनाने का तरीका और इसके फायदों के बारे में। 

सेब, चुकंदर और गाजर जूस

सेब, चुकंदर और गाजर जूस का जूस बनाने के लिए सब को छिल कर जूस निकाल लें। जब जूस तैयार हो जाए, तो इसमें हल्का सा काला नमक मिला सकते है। ये जूस बनाने के लिए आधा सेब, आधी चुकंदर और एक गाजर काफी रहती है। ये जूस बच्चों को पिलाने से कमजोरी दूर होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। इस जूस में भरपूर मात्रा में फाइबर होने के कारण ये पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखते हैं।

गाजर और संतरा जूस

गाजर और संतरे का जूस बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस जूस में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ये जूस बच्चों को देने से उनकी भूख भी बढ़ती है। ये जूस बनाने के लिए एक गाजर और आधा संतरा लें। जब जूस तैयार हो जाएं, तो इसमें हल्का काला नमक भी मिला सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Honey Facial: घर पर शहद से करें कंप्लीट 5 Step Facial, चेहरे पर आएगा गोल्डेन ग्लो

सेब और नींबू जूस

अगर आपको बच्चा आसानी से सेब नहीं खाता हैं, तो बच्चे को सेब का जूस दिया जा सकता है। सेब का जूस बनाने के बाद उसमें कुछ बूंद नींबू के रस की भी डालें। बच्चो को ये जूस देने से फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व मिलते हैं। बच्चा इस जूस को आसानी से पी लेता है।

juice

गाजर और टमाटर का जूस

गाजर और टमाटर का जूस पीने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसको बनाने के लिए एक गाजार और एक टमाटर लें। उसके बाद दोनों चीजों का जूस निकाल लें। आप जूस निकालते समय इसमें एक अदरक का टुकड़ा भी डाल दें। ये जूस बच्चों के शरीर की कमजोरी को दूर करने के साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाएगा।

अनार का जूस

अनार का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस जूस को बनाने के लिए अनार को छिल लें। उसके दानों को निकालकर जूस निकाल लें। अब इस जूस में हल्का सा नमक डालकर बच्चों को दें। ये जूस बच्चों के शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता हैं और शरीर को मजबूती भी देता हैं। 

इसे भी पढ़ें- बच्चों को रोज ब्रेड जैम खिलाने के हो सकते हैं ये 5 नुकसान

ये सभी जूस बच्चे के शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन ध्यान रखें इन जूस को बच्चों को 2 साल की उम्र के बाद ही दें। ये सभी जूस बच्चों को देने से पहले डॉक्टर से अवश्य परामर्श लें। ये जूस बच्चों को कम ही मात्रा में दें। 

All Image Credit- Freepik

 

 

 

 

Read Next

बढ़ते बच्चों को रोज खिलाएं केले की प्यूरी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version