Disadvantages of feeding bread jam to Kids: अधिकतर बच्चे खाना खाने में बहुत आनाकानी करते हैं। जिस कारण माता पिता ऐसी चीजों को ढूंढ़ते रहते हैं, जो बच्चे आसानी से खा भी लें और उन्हें पसंद भी हो। ऐसे में माता पिता सुबह में ब्रेकफास्ट जल्दी कराने के चक्कर में कई बार ब्रेड जैम खिला देते हैं। माता पिता, तो ये सोच कर खिलाते है कि ये हेल्दी होने के साथ बच्चो की पसंदीदा भी है। लेकिन आपको बता दें, बच्चों को ज्यादा ब्रेड जैम खिलाने से उनकी शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। जैम फलों को उबालकर बनाई जाती है। जिस कारण उसमें अधिकतर पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और इसको मीठा करने के लिए काफी मात्रा में इसमें शुगर भी मिलाई जाती हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होती हैं। वही ब्रेड मैदा से बनी होती है। इसको खाने से बच्चों पाचन संबंधी परेशानी हो सकती हैं। आइए जानते हैं बच्चों को रोज ब्रैड जैम खिलाने के नुकसान के बारे में।
मोटापा बढ़ता है
बच्चों को अधिकतर ब्रेड जैम खिलाने से बच्चों के शरीर में अनहेल्दी फैट तेजी से बढ़ता है और बच्चे मोटापा के शिकार हो जाते हैं। जैम में काफी मात्रा में शुगर पाई जाती है। इस कारण वह बच्चों में मोटापे को बढ़ाती है। ब्रेड और जैम पोषक तत्व नहीं होते। इसलिए ये शरीर के लिए हानिकारक होती है।
हेल्दी चीज खाने में बच्चे नखरें दिखाने लगते हैं
बच्चों को जब पता होता है कि घर में ब्रेड और जैम रखी है, तो वह और कुछ खाने से आनाकानी करते हैं। वह परांठे के साथ भी जैम का सेवन ही करना चाहते है। बच्चों को जैम खाने की आदत पड़ जाती है, जो उनकी हेल्थ के लिए बिल्कुल सही नहीं होता। इससे आपका बच्चा फसी ईटर बन सकता है।
पाचन तंत्र हो जाता है खराब
लगातार ब्रैड जैम बच्चों को खिलाने से पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती है। ब्रैड मैदा का बना होता है, जो बच्चों के पेट में कब्ज को पैदा करता है। वहीं जैम में ज्यादा शुगर होने के कारण ये पेट को खराब कर सकता है। इसलिए बच्चों को रोज ब्रेड जैम देने से बचें।
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी करते हैं माउथवॉश का प्रयोग? जान लें इसके ज्यादा इस्तेमाल के 5 नुकसान
ज्यादा मात्रा में शुगर
जैम बनाने की प्रक्रिया में उसमें बहुत अधिक शुगर को डाला जाता है। ज्यादा चीनी की मात्रा होने से रोज जैम खाना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ज्यादा चीनी खाने से डीयबीटिज होने का खतरा और दिल संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।
पोषक तत्व की कमी
जैम खाने से बच्चे के शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते। जिस कारण वह कमजोर होने के साथ उनकी इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती हैं। जैम वैसे, तो फलों से बनता है। लेकिन इसके बनाने के लिए इसमें बहुत ज्यादा पानी और फलों को बहुत देर तक उबाला जाता है। जिस कारण इसमें पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।
इसे भी पढ़ें- दांतों को कीड़ों से बचाना है तो करें इन 5 चीजों का प्रयोग
बच्चों को ज्यादा ब्रैड जैम खिलाने से वह शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में बच्चों को ये खिलाने से बचें। छोटे बच्चों को ब्रैड जैम खिलाने से पहले डॉक्टर की परामर्श अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version