स्वस्थ रहने के लिए पाचन तंत्र को हेल्दी रखना बेहद जरूरी होता है क्योंकि अगर पेट का डाइजेशन सही हो, तो हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए अपने डाइट में प्रोबायोटिक फूड्स को शामिल करें। ये प्रोबायोटिक फूड्स आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं, जिससे पाचन तेज होता है और शरीर भोजन में मौजूद न्यूट्रिएंट्स को अच्छी तरह अवशोषित कर पाता है।प्रोबायोटिक फूड्स हमारे पाचन तंत्र को मजबूत रखने के साथ हमारी इम्यूनिटी को भी बढ़ाते हैं। आजकल प्रोबायोटिक्स के नाम पर अक्सर लोग योगर्ट, केफिर, सॉक्रॉट जैसै विदेशी फूड्स को ही जानते हैं, लेकिन कई भारतीय देसी फूड्स भी हैं, जो अच्छे प्रोबायोटिक्स माने जाते हैं। आइए जानते हैं कुछ देसी और हेल्दी प्रोबायोटिक फूड्स।
दही
दही प्रोबायोटिक्स और कैल्शियम का अच्छा सोर्स है। दही को अपने डाइट में शामिल करके आप पाचन तंत्र को मजबूत कर सकते हैं। दही में मौजूद कैल्शियम शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है। दही खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। दही का नियमित सेवन करने से पेट में गैस, अपच और पेट दर्द से भी राहत मिलती है। दही को छाछ, लस्सी और रायता आदि के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ढोकला
ढोकला एक स्वादिष्ट प्रोबायोटिक फूड है। ढोकले में फोलिक एसिड, थायमिन, विटामिन के और बायोटिन इत्यादि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ढोकला एक प्रोबायोटिक फूड इसलिए है क्योंकि इसके बैटर को फर्मेंट करके इसे बनाया जाता है। ढोकला हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों और वेट लॉस कर रहे लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसको बेसन से बनाया जाता है।
इडली
इडली एक प्रोबायोटिक फूड है। ये हमारे पेट को हेल्दी रखने में मदद करती है। इडली आसानी से पच जाती है। इसे नाश्ते, स्नैक्स और लंच में खाया जा सकता हैं। ये घर के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबको बहुत पसंद होती है। इडली को हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोग भी आसानी से खा सकते हैं। इडली का सेवन हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा भी कम करता है।
अचार
अचार अधिकतर घरों में खाया जाता है। इसे नमकीन पानी में फर्मेंटेट करके बनाया जाता है। अचार गुड बैक्टीरिया से भरपूर होता है, जो कि पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है। दिन भर में थोड़ा सा अचार शरीर के लिए हेल्दी होता है। लेकिन ध्यान रखें अचार का सेवन रोज करने या ज्यादा करने से बचें क्योंकि इसमें बहुत अधिक सोडियम होता है, जो किडनी और लिवर के लिए सही नहीं होता है। हाई बीपी के मरीज भी अचार को खाने से बचें।
किमची
किचमी एक कोरियाई व्यंजन होता है। किमची बनाने के लिए इसमें खमीर को उठाया जाता है, जो कि पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है। किमची में मूली, गोभी, सिरका, अदरक और सोया सॉस आदि को भिगोकर खाया जाता है। किचमी खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। ये हमारे पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जो कि पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- दिन की शुरुआत ड्राई फ्रूट से करने के फायदे
प्रोबायोटिक फूड्स को आप आसानी से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। कोई बीमारी या एलर्जी होने पर डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें। ये सभी प्रोबायोटिक फूड्स पेट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ये सभी फूड्स का सेवन ज्यादा मात्रा में न करें। ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपकी हेल्थ को नुकसान हो सकता है।
All Image Credit- Freepik