
बात भारतीय खाने की करें तो, इसका स्वाद लाजवाब होता है। हर व्यंजन की महक उसके मसालों के तालमेल को और भी स्वादिष्ट बनाती है। हम भारतीय अगर खाना सादा है तो अपने खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए अचार (Pickle) को शामिल करते हैं। अपने चटपटे और तीखे स्वाद के कारण अचार खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन बहुत से लोग हैं यह सोचते हैं कि अधिक मसाले और तेल की वजह से आचार खाना सेहत के लिए सही नहीं। वैसे भी हमारे देश में आचार की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। इन्हीं सब वैरायटी में से एक है नींबू का अचार (Lemon pickle), जो पोषण से भरपूर होता है। हालांकि हर राज्य की इसको बनाने की अपनी एक अलग विधि है। पर अगर घर पर बनाया जाए, तो ये अचार बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। नींबू का आचार (Lemon Pickle) सैकड़ों सालों से भारतीय खानपान का हिस्सा रहा है। दरअसल फर्मेंटेड फूड के सेवन से इंसुलिन संतुलित रहता है और शरीर में सूजन कम होती है। यही नहीं मांसपेशियों में ऐंठन, वजन घटाने व मधुमेह में आराम के लिए भी अचार के रस के सेवन लाभकारी है। अगर आप भी अपने खाने में नींबू का अचार (Lemon Pickle) शामिल करेंगे तो आपको भी इससे कई निम्न फायदे मिल सकते हैं।
नींबू के अचार के फायदे (Health Benefits of Lemon Pickle in Hindi)
1. ब्लड शुगर करें कंट्रोल (Lemon Pickle Regulates Blood Sugar)
हेल्दी लाइफ के लिए एक गुड ब्लड सर्क्युलेशन होना बेहद जरूरी है। ब्लड सर्क्युलेशन में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। जो कभी उच्च तो कभी निम्न रक्तचाप का कारण बन जाता है। जो हर तरह से खतरनाक है। अगर आप अपने खाने में नींबू के अचार की बस थोड़ी सी मात्रा शामिल करते हैं तो, इससे आपका ब्लड सर्क्युलेशन बेहतर बनाने में मदद मिलती है। नींबू के अचार में तांबा, आयरन कैल्शियम पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है। जो शरीर के लिए बेहद अच्छी होती है और शरीर की सभी जरूरतें भी पूरी करती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियां जाने से पहले बनाकर रख लें ये 5 हेल्दी अचार, साल भर खाएंगे तो बनी रहेगी बेहतर इम्यूनिटी
2. हड्डियां करें मजबूत (Lemon Pickle Keeps Bones Healthy)
नींबू हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। दरअसल जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है। वैसे-वैसे हड्डियों की सेहत पर भी असर पड़ता है। या यूं कहें कि उम्र के साथ हमारी हड्डियां भी कुछ हद तक अस्वस्थ हो जाती हैं। यह परेशानी खासकर महिलाओं को होती है। विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा आयरन और कैल्शियम की कमी के कारण होता है। जो हड्डियों पर काफी बुरा प्रभाव डालते हैं। हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में लेना सबसे अच्छा होता है और यह सभी चीजें एक साथ नींबू के अचार से आपको मिल सकती हैं। अगर आप भी अपनी हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं तो खाने के साथ थोड़ा सा नींबू का अचार जरूर खाएं। यह हड्डियों को मजबूत रखेगा।
3. इम्यूनिटी बढ़ाए (Lemon Increases Immunity)
महामारी से बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। अगर हमारी इम्यूनिटी मजबूत रहेगी तो हम अपने शरीर को संक्रमण से बचा सकते हैं। इसके साथ ही हमें अपनी इम्युनिटी कैसे मजबूत रखनी है, यह भी सिर्फ हम पर ही निर्भर करता है। साथ ही हम क्या खा रहे हैं और अपने आहार में किन चीजों को शामिल कर रहे हैं इसका भी बेहद महत्व है। अपनी इम्युनिटी को मजबूत रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि हम हेल्दी खाना खाए। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें। जिससे हमें अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिले। जिसमें से एक नींबू का अचार भी शामिल है। इसमें विटामिन बी कांप्लेक्स है, जिससे हमारी इम्यूनिटी को मजबूती मिलती।
4. दिल को रखे स्वस्थ (Improves Heart Health)
कहते हैं दिल को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। हमारा दिल तभी मजबूत रहेगा जब हम फैट और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकें। नींबू के अचार में एक बेहतरीन और स्वादिष्ट फ्लेवर के साथ जीरो फैट और जीरो कोलेस्ट्रॉल होता है। जो खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है। साथ में दिल का ख्याल भी रखता है।
इसे भी पढ़ें: क्या अचार से दिल की सेहत पर पड़ता है बुुरा असर? रुजुता दिवेकर से जानें इससे जुड़े मिथक
5. अच्छे पाचन में फायदेमंद (Improves Digestion)
जो लोग केटोजेनिक डाइट लेते हैं वे भी नींबू का अचार या उसके रस को डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं। क्योंकि इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को मैनेज करने के लिए अधिक सोडियम की आवश्यकता होती है। ऐसे भी कई लोग हैं जिन्हें डाइजेशन से संबंधित कई शिकायतें होती हैं। जो कभी-कभी दवाओं से भी ठीक नहीं होती हैं। जबकि नींबू के अचार में मौजूद एंजाइम शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक हैं। वैसे भी एक हेल्दी डाइजेशन से मुहांसों की समस्या या स्किन की बिमारियां कम होती हैं।
अगर आप भी अपने खाने में नींबू के अचार को शामिल करते हैं। तो आपको भी हेल्थ से संबंधित कई फायदे मिल सकते हैं।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi