वजन को कम करने के लिए अधिकतर लोग ग्रीन टी का सहारा लेते हैं। नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते हैं। यह हमारी स्किन से लेकर बालों को सुरक्षित रखता है। इसलिए कई लोगों की यह पसंदीदा गर्म पेयजल है। ग्रीन टी के लाभों को पाने के लिए हमें इसका सेवन एक निश्चित तरीके से करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो यह आपको फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान भी पहुंचाने लगेगा। जी हां, आपको बता दें कि ग्रीन टी पीने का भी एक निश्चित समय होता है। अगर आप गलत समय पर ग्रीन टी पीते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदेय हो सकता है। ग्रीन टी बहुत ही मशहूर ड्रिंक है। इसका सेवन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ-साथ बीमारियों से रक्षा करने के लिए करते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए ऐसे समय के बारे में बताने जा रह हैं, जिस दौरान हमें ग्रीन टी का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं उन 4 समयों के बारे में-
सुबह खाली पेट
हम में से अधिकतर लोग ऐसे हैं, जिन्हें लगता है कि ग्रीन टी का सेवन सुबह-सुबह करने से यह हमारे लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है। मेटाबॉलिज्म की क्रिया को शुरू करने में ग्रीन टी मददगार है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आप खाली पेट सुबह-सुबह ग्रीन टी पीते हैं, तो इसमें मौजूद मजबूत एंटीऑक्सिडेंट और पॉलीफेनोल्स हमारे शरीर के गैस्ट्रिक एसिड का उत्पादन बढ़ाने लगता है, जिसके कारण आपको पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए कभी भी खाली पेट ग्रीन टी ना पिएं। सुबह के समय कुछ खाएं, उसके बाद ही ग्रीन टी का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें - सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है सैल्मन मछली, जानें इसे खाने के 6 फायदे
सोने से पहले
अगर आप अनिद्रा की शिकायत से परेशान हैं। तो सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन करने से बचें। हालांकि, ग्रीन टी में दिमाग को शांत करने का गुण मौजूद होता है। लेकिन सोने से पहले इसका सेवन आपकी नींद में बाधा उत्पन्न करता है। क्योंकि ग्रीन टी में कैफीन होता है, जो मेलाटोनिन हार्मोन को रिलीज करने में बाधा उत्पन्न करता है। इससे आपको सही से नींद नहीं आती है। इसलिए ध्यान रखें कि अगर आप सोने जा रहे हैं, तो ग्रीन टी ना ही पीना आपके लिए बेहतर होगा।
दवा के लेने के बाद
अगर आप दवा खा रहे हैं, तो ग्रीन टी लेने के तुरंत बाद या पहले दवाईयों के सेवन से बचें। इसके अलावा हम में से कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो दवा की गोलियों के साथ ग्रीन टी का सेवन करते हैं। लेकिन ऐसा करने उनके लिए हानिकारक होता है। दरअसल, दवाईयों में मौजूद केमिकल्स ग्रीन टी के साथ प्रतिक्रिया करने लगते हैं, जिससे कारण एसिडिटी की परेशानी होने लगती है। इसलिए अधिकतर डॉक्टर लोगों को सादा पानी के साथ ही दवा खाने की सलाह देते हैं।
इसे भी पढ़ें - घर पर अलसी से तैयार करें टेस्टी स्नैक्स, एक्सपर्ट से जानिए इस स्नैक्स से सेहत को होने वाले फायदे
भोजन खाने के बाद या साथ में ना पिएं ग्रीन टी
पाचन को सुधारने में ग्रीन टी असरदार होता है। यदि आप अपने खाने के साथ या फिर बार में ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो यह भोजन में मौजूद पोषक तत्वों को अवशोषित करने में बाधा उत्पन्न कर सकता है। खाने के साथ या फिर तुरंत बाद में ग्रीन टी पीने से हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ग्रीन टी पीने के बाद कम से कम 1 घंटे बाद ही खाना खाएं।
इसके अलावा ग्रीन टी का सेवन दिन में 1 से 3 कप से अधिक ना करें। इससे आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। कुछ लोग अधिक ग्रीन टी के सेवन से शारीरिक कमजोरी के शिकार हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - डायबिटीज रोगियों के लिए करेला ही नहीं इसका बीज भी है फायदेमंद, जानें फायदे और टेस्टी स्नैक्स की रेसिपी
Read more articles on Healthy Diet in Hindi