Expert

क्या ग्रीन टी पीने से आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है? जानें क्या कहती हैं एक्सपर्ट

ग्रीन टी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप इसे गलत समय और तरीके से पीते हैं तो ये नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या सच में ग्रीन टी पीने से आयरन की कमी हो सकती है? 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ग्रीन टी पीने से आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है? जानें क्या कहती हैं एक्सपर्ट


आज के समय में लोगों के बीच ग्रीन टी पीने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। कुछ लोग ग्रीन टी से मिलने वाले फायदों के कारण इसे पीना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग यूँ ही इसे पीना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग ग्रीन टी वजन कम करने, शरीर को बेहतर रखने और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए करते हैं। यह तो हम सभी को पता है कि किसी भी चीज को ज्यादा मात्रा में लेने से वो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद नहीं, बल्कि नुकसानदायक हो सकता है। इसी तरह ग्रीन टी ज्यादा मात्रा में पीने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती है, जिसमें आयरन की कमी भी शामिल है। आइए आज के इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से विस्तार में जानते हैं कि क्या ग्रीन टी पीने से आयरन की कमी होती है?

ग्रीन टी पीने से आयरन की कमी कैसे होती है?  

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, ग्रीन टी पीने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। दरअसल, जब हम आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे पालक, चना, राजमा या दाल का सेवन करते हैं और उसके साथ या तुरंत बाद ग्रीन टी पीते हैं तो उसमें मौजूद टैनिन आयरन के साथ मिलकर एक ऐसा कंपाउंड बना लेते हैं, जो शरीर में घुल नहीं पाता है। इस वजह से ग्रीन टी पीने से शरीर में आयरन सही तरह से अवशोषित नहीं हो पाता है और बाहर निकल जाता है। इस तरह शरीर में धीरे-धीरे आयरन की कमी होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: 1 महीने तक ग्रीन टी पीने से क्या होता है? बता रहे हैं डॉक्टर

किसे ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, ग्रीन टी पीने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। इसलिए, कुछ खास लोगों को भी इसके सेवन से बचना चाहिए, जिसमें शामिल हैं-

1. प्रेग्नेंट महिलाएं

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर को ज्यादा आयरन की जरूरत होती है ताकि बच्चे का विकास सही तरह से हो सके। इसलिए, अगर इस समय ग्रीन टी ज्यादा मात्रा में पी ली जाए तो यह शरीर में आयरन की कमी का कारण बन सकता है, जिससे उन्हें एनीमिया हो सकता है।

2. खून की कमी होने पर

जिन लोगों के शरीर में पहले से हीमोग्लोबिन की कमी है या डॉक्टर ने आयरन सप्लीमेंट्स दी हैं, उन्हें ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए, क्योंकि ये उनके दवा के असर को प्रभावित कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या ग्रीन टी पीने से माइग्रेन के दौरे कम होते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

3. बच्चे और किशोर

छोटे बच्चे और किशोरों को ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इस उम्र में शारीरिक विकास के लिए ज्यादा आयरन की जरूरत होती है। ऐसे में अगर वे रोज ग्रीन टी या ब्लैक टी पीते हैं तो भी उनके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है।

1 (17)

ग्रीन टी कब पीनी चाहिए?

ग्रीन टी पीने से आयरन की कमी हो सकती है, यह सोचकर ग्रीन टी पीना बंद करना जरूरी नहीं है। बल्कि आपको ग्रीन टी पीने का सही समय चुनने की जरूरत है। जैसे-

  • आयरन से भरपूर भोजन जैसे दाल, हरी सब्जी, पालक और चना खाने के 1 से 2 घंटे के बाद ग्रीन टी पी सकते हैं।
  • खाना खाने के साथ या तुरंत बाद ग्रीन टी या कॉफी नहीं पीनी चाहिए।
  • अगर आप आयरन सप्लीमेंट्स ले रहे हैं तो दवा लेने के कम से कम 2 घंटे बाद ही ग्रीन टी पिएं।

निष्कर्ष

ग्रीन टी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन गलत समय पर इसे पीने से शरीर में आयरन की कमी भी हो सकती है। इसलिए, ग्रीन टी पीने वालों के लिए जरूरी है कि वे आयरन की कमी होने से रोकने के लिए सही समय पर ग्रीन टी पिएं और खाना खाने के 2 घंटे बाद ही इसका सेवन करें, ताकि शरीर में आयरन की कमी न हो।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • ग्रीन टी पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं?

    सही समय और तरीके से ग्रीन टी पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर रखने, स्किन की चमक बढ़ाने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिल सकती है।
  • ग्रीन टी कब नहीं पीनी चाहिए?

    ग्रीन टी का सेवन खाली पेट, रात में सोने से पहले, खाना खाने के साथ और खाना खाने के तुरंत बाद करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपके शरीर में आयरन की कमी, एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर और नींद न आने की समस्या हो सकती है।
  • आयरन की कमी से शरीर में क्या होता है?

    आयरन की कमी से शरीर में थकान, कमजोरी, स्किन का पीला पड़ना, सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 

 

 

Read Next

Joint Pain में सीढ़ियां चढ़ना क्यों किया जाता है मना? डॉक्टर से जानें कारण और मैनेज करने के तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 28, 2025 16:44 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS