Khoon Ki Kami Kin Karnon Se Hoti Hai In Hindi: आज के टाइम पर काम की भागदौड़ के कारण ज्यादातर लोग शरीर में पोषक तत्वों की कमी से परेशान रहते हैं, खासकर आयरन जैसे पोषक तत्व की कमी, जो सीधे तौर पर शरीर में खून की कमी का मुख्य कारण है। बता दें, आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ावा देते है। ऐसे में जिन लोगों को खून की कमी होती है, वे आयरन की कमी को ही इसका जिम्मेदार मान लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। शरीर में न सिर्फ आयरन की कमी बल्कि कई अन्य कारणों से भी लोगों को खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या का सामना करना पड़ता है। शरीर में खून की कमी होने पर लोगों को दिनभर थकान रहने, कमजोरी होने, चक्कर आने, त्वचा के पीला पड़ने, सांस लेने में परेशानी होने और दिल की धड़कन के अनियंत्रित होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आइए नोएडा के फेलिक्स अस्पताल की इंटरनल मेडिसिन की डॉ. अंशुमाला सिन्हा (Dr. Anshumala Sinha, Internal Medicine, Felix Hospital, Noida) से जानें शरीर में आयरन के बजाए किन कारणों से खून की कमी यानी एनीमिया हो सकता है?
किन कारणों से होती है खून की कमी? - What are the reasons for anemia?
पोषक तत्वों की कमी
अक्सर आयरन की कमी को खून की कमी के जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। शरीर में विटामिन-बी12, कॉपर, फोलेट जैसे मिनरल्स और विटामिन्स की कमी के कारण लोगों को एनीमिया की समस्या का खतरा बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या ब्रेस्टफीड करवाने की वजह से महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है? बता रहे हैं डॉक्टर
प्रेग्नेंसी के दौरान
प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं को एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इसके खतरे को कम करने के लिए इस दौरान महिलाओं को फोलिक एसिड और आयरन युक्त मल्टीविटामिन्स को लेने की सलाह दी जाती है।
गंभीर बीमारियों के कारण
अगर कोई व्यक्ति को लंबे समय से किडनी फेलियर, कैंसर या लंबे समय से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, तो उनके शरीर में रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में कमी होने की समस्या हो सकती है। इनके कारण भी लोगों को एनीमिया हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: इन कारणों से हो सकती है शरीर में आयरन की कमी
गट हेल्थ से जुड़ी समस्या
कई बार लोगों को गट से जुड़ी समस्या के कारण भी खून की कमी हो सकती है। बता दें, गट से जुड़ी किसी भी तरह की बीमारी होने पर आंतों में पोषक तत्वों का अवशोषण ठीक से नहीं हो पाता है, जिसके कारण लोगों को एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है।
ज्यादा ब्लीडिंग होने के कारण
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ज्यादा ब्लीडिंग होने या लंबे समय तक ब्लीडिंग होने के कारण शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी होने की समस्या हो सकती है, जिसके कारण महिलाओं को शरीर में आयरन की कमी होने और एनीमिया का खतरा का खतरा बढ़ सकता है।
जेनेटिक्स के कारण
कई बार किसी व्यक्ति को पारिवारिक इतिहास या ब्लीडिंग डिसऑर्डर की समस्या होने के कारण भी एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक है।
उम्र बढ़ने के कारण
उम्र बढ़ने के साथ लोगों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने, शरीर के अंगों के ठीक से कार्य न कर पाने और बीमारियों के कारण शरीर में खून की कमी होने की समस्या हो सकती है। उम्र बढ़ने के साथ अक्सर लोगों में एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है।
निष्कर्ष
शरीर में आयरन की कमी ही नहीं, बल्कि, विटामिन-बी12, फोलेट और कॉपर जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण, प्रेग्नेंसी, गट हेल्थ से जुड़ी समस्या होने, पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होने, जेनेटिक्स के कारण उम्र बढ़ने के कारण, किडनी फेलियर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के कारण लोगों को शरीर में खून की कमी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में खून की कमी के लक्षणों को नजरअंदाज न करते हुए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
खून की कमी होने का मुख्य कारण क्या है?
शरीर में खून की कमी मुख्य रूप से आयरन की कमी के कारण होती है। इसके अलावा, विटामिन-बी12, फोलेट जैसे पोषक तत्वों की कमी होने या ज्यादा ब्लीडिंग होने जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण हो सकता है।एनीमिया के 5 लक्षण क्या हैं?
शरीर में खून की कमी होने या एनीमिया की समस्या होने पर लोगों को सांस लेने में परेशानी होने, चक्कर आने या कमजोरी होने, दिनभर थकान रहने, त्वचा के पीला पड़ने और दिल की धड़कन के तेज होने की समस्या हो सकती है।जल्दी से जल्दी खून बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?
शरीर में खून की कमी को दूर करने और इसको बढ़ाने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों, फलों, अन्य आयरन युक्त सब्जियों, ड्राई फ्रूट्स और साबुत अनाज का सेवन करें। इसके अलावा, शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए लोहे के बर्तन में खाना पका कर खाना भी फायदेमंद है।