Expert

इन कारणों से हो सकती है शरीर में आयरन की कमी

अक्सर लोगों को शरीर में थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा शरीर में आयरन की कमी के कारण हो सकता है। आइए लेख में जानें शरीर में आयरन की कमी किन कारणों से हो सकती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
इन कारणों से हो सकती है शरीर में आयरन की कमी


Reasons Of Iron Deficiency In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग शरीर में पोषक तत्वों की कमी की समस्या से परेशान रहते हैं। इन्हीं में से एक है आयरन, इसकी कमी ज्यादातर महिलाओं में पाई जाती है। इसके कारण अक्सर लोगों को थकान होने, कमजोरी होने, सांस लेने में परेशानी, चिड़चिड़ापन होने, सांस फूलने और शरीर में खून की कमी की समस्या का सामना करना पड़ता है। शरीर में आयरन की कमी कई कारणों से हो सकती है, जिसको अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डायटिशियन एवं न्यूट्रिशियनिस्ट अर्चना जैन से जानें शरीर में आयरन की कमी (iron deficiency) किन कारणों से हो सकती है?

क्यों होती है शरीर में आयरन की कमी? - Why Does Iron Deficiency Occur In The Body?

पाचन के लिए जरूरी एसिड की कमी

पेट का एसिड भोजन को तोड़ने और पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए जरूरी है, जिनमें आयरन भी शामिल है। कई बार अधिक स्ट्रेस में रहने के कारण पेट का एसिड कम हो सकता है, जिसके कारण शरीर में आयरन के अवशोषण में कमी आती है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में दिखे ये 7 लक्षण तो न करें नजरअंदाज, आयरन की कमी का हो सकते हैं संकेत

reasons your iron levels might be low in hindi 01

आयरन युक्त फूड न खाने के कारण

कई लोग नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में आयरन युक्त फूड का सेवन नहीं करते हैं, जिसके कारण लोगों को शरीर में आयरन की कमी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसकी कमी को दूर करने के लिए पालक, दाल, टोफू और रेड मीट का सेवन किया जा सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

कैल्शियम या कैफीन अधिक लेने

आयरन, कैल्शियम के मुकाबले शरीर में जल्दी से अवशोषित नहीं हो पाता है। ऐसे में आयरन युक्त फूड के साथ कैल्शियम और कैफीन युक्त कॉफी और चाय को लेने से बचें।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों में आयरन की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें इसके लिए क्या खाएं

हैवी पीरियड्स के कारण

कई महिलाओं को नियमित रूप से हैवी पीरियड्स होते हैं, जिसके कारण ज्यादा ब्लड लॉस होता है और शरीर में आयरन की कमी की समस्या हो सकती है।

गट से जुड़ी समस्याओं के कारण

कई बार आईबीएस और सीलिएक रोग जैसी गट से जुड़ी समस्याओं के कारण शरीर में आयरन का अवशोषण ठीक से नहीं हो पाता है।

आयरन की कमी को दूर करने के टिप्स - Tips To Overcome Iron Deficiency In Hindi

- शरीर में आयरन की कमी को दूर कर ने के लिए पेड़ों से मिलने वाले आयरन युक्त फूड में विटामिन-सी युक्त खट्टे और बेल पेपर जैसी फूड्स के साथ खाने से शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद मिलती है।

- खाने से आधे घंटे पहले एप्पल सीडर विनेगर को पानी में मिलाकर पीने से पाचन के लिए जरूरी एंजाइम्स और पेट के एसिड को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

- महिलाओं को हैवी पीरियड्स की समस्या होने पर आयरन से युक्त फूड का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर में आयरन की कमी से बचा जा सके।

- गट हेल्थ में सुधार करने और शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में फर्मेंटेड फूड को भी शामिल किया जा सकता है।

निष्कर्ष

आज के समय में शरीर में आयरन की कमी होना एक आम समस्या हो चुकी है, जिसके कारण लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता है और शरीर के अंगों को ठीक से ऑक्सीन नहीं मिल पाती है। ऐसे में इसकी कमी को पर्याप्त आयरन युक्त फूड को न खाने, कैल्शियम और कैफीन का अधिक सेवन करने, हैवी पीरियड्स और गट से जुड़ी समस्याओं के कारण हो सकता है। ऐसे में इससे राहत के लिए डाइट में आयरन युक्त फूड को शामिल करें, साथ ही, आयरन के साथ विटामिन-सी युक्त फूड को शामिल करें। इससे शरीर में आयरन का अवशोषण बेहतर होता है। ध्यान रहे, शरीर में आयरन की कमी होने पर इसके कारण होने पर परेशानियों से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

व्रत खोलने से पहले जान लें ये 6 जरूरी बातें, नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

Disclaimer