
क्या आप दिनभर बहुत ज्यादा थकान, नींद या कमजोरी महसूस करते हैं? अगर हां, तो यह केवल काम का बोझ या स्ट्रेस नहीं, बल्कि शरीर में छिपी किसी गंभीर कारण का संकेत हो सकता है। कई लोग लगातार लो एनर्जी महसूस करते हैं और इसे सामान्य मान लेते हैं, लेकिन जब यह स्थिति बार-बार या हर दिन बनी रहे, तो इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। डॉक्टरों के अनुसार, लगातार एनर्जी लेवल गिरना थायरायड, एनीमिया, डिप्रेशन या विटामिन की कमी जैसी समस्याओं से जुड़ा हो सकता है। समय रहते अगर इसे पहचान लिया जाए, तो शरीर को फिर से एक्टिव और फिट रखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर किन वजहों से एनर्जी कम होती है और इसे कैसे सुधारा जा सकता है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में हॉस्पिटल मैनेजमेंट के एचओडी डॉ. राजेश हर्षवर्धन से बात की।
इस पेज पर:-

1. आयरन की कमी- Iron Deficiency
- डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि शरीर में आयरन की कमी होने पर ब्लड में ऑक्सीजन सप्लाई कम हो जाता है, जिससे एनर्जी लेवल गिरता है।
- महिलाएं खासतौर पर एनीमिया (Anemia) की शिकार होती हैं, जिससे लगातार कमजोरी रहती है।
- पालक, गुड़, खजूर और अनार का सेवन करें।
- जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से आयरन सप्लीमेंट्स लें।
इसे भी पढ़ें- दिनभर थकावट और सुस्ती रहने का कारण बन सकती हैं ये 6 आदतें
2. नींद की कमी- Lack Of Sleep
- अगर आप रोज 6 घंटे से कम नींद ले रहे हैं, तो शरीर खुद को रिपेयर नहीं कर पाता है।
- अधूरी नींद से दिमाग सुस्त और शरीर भारी महसूस होता है।
- हर दिन एक तय स्लीप रूटीन अपनाएं और सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें।
- कैफीन और मोबाइल से दूर रहना नींद सुधारने में मदद करता है।
3. अनहेल्दी डाइट- Poor Diet
- डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि जंक फूड, मीठा या ज्यादा प्रोसेस्ड चीजें, एनर्जी को तुरंत बढ़ाती हैं, लेकिन बाद में कम कर देती हैं इसलिए इनका सेवन करने से बचना चाहिए।
- संतुलित डाइट में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स को शामिल करें।
- ब्रेकफास्ट मिस न करें और हर 3-4 घंटे में हल्का हेल्दी स्नैक लें।
- पानी और हाइड्रेशन पर भी ध्यान दें।
4. स्ट्रेस और एंग्जाइटी- Stress And Anxiety
- लगातार स्ट्रेस में रहने पर शरीर का कोर्टिसोल लेवल बढ़ता है, जिससे थकान महसूस होती है।
- मेडिटेशन, योग और गहरी सांसों का अभ्यास करने से एनर्जी दोबारा बढ़ाई जा सकती है।
- नींद और रिलैक्सेशन के लिए शाम को रिलैक्स टाइम जरूर रखें।
5. हार्मोनल असंतुलन या थायरायड- Hormonal Imbalance Or Thyroid
- महिलाओं में थायरायड और हार्मोनल बदलाव से एनर्जी जल्दी गिरती है।
- अगर लगातार थकान, वजन बढ़ना या बाल झड़ने जैसे लक्षण दिखें, तो डॉक्टर की सलाह से ब्लड टेस्ट करवाएं।
- संतुलित डाइट और दवाओं से इस स्थिति को कंट्रोल किया जा सकता है।
निष्कर्ष:
हर समय लो एनर्जी महसूस करना केवल थकान नहीं, बल्कि शरीर की अंदरूनी चेतावनी हो सकती है। अगर ये स्थिति लंबे समय तक बनी रहे, तो इसे नजरअंदाज न करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
यह विडियो भी देखें
FAQ
लो एनर्जी से बचने के लिए क्या करें?
लो एनर्जी से बचने के लिए संतुलित डाइट लें, पर्याप्त नींद पूरी करें, नियमित एक्सरसारज या योग करें और हाइड्रेट रहें। जंक फूड और ज्यादा कैफीन से बचें।लो एनर्जी के लक्षण क्या हैं?
लो एनर्जी के लक्षणों में लगातार थकान, सुस्ती, ध्यान न लगना, नींद में गड़बड़ी, कमजोर मांसपेशियां और भूख न लगना शामिल हैं। कभी-कभी सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स भी दिखाई देते हैं।लो एनर्जी का इलाज क्या है?
लो एनर्जी का इलाज संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, एक्सरसाइज, हाइड्रेशन और स्ट्रेस कंट्रोल से होता है। जरूरी होने पर डॉक्टर विटामिन या आयरन सप्लीमेंट की सलाह भी दे सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 09, 2025 20:20 IST
Published By : Yashaswi Mathur