
शरीर में किसी तरह के दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन और हार्मोनल बदलाव आदि में सूजन आना एक आम प्रतिक्रिया मानी जाती है। शरीर में किसी चोट या गंभीर फ्रैक्चर आदि में भी सूजन ही सबसे पहले दिखाई देती है। लेकिन, आपको बता दें कि शरीर में रेड ब्लड सेल्स या हीमाोग्लोबिन की कमी होने पर भी आपको कई तरह की समस्याएं महसूस हो सकती है। एनीमिया होने पर रक्त की कमी हो जाती है, ऐसे में शरीर के अंगों तक रक्त के माध्यम से पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। इससे अंगों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में शरीर में सूजन एक शारीरिक लक्षण की तरह उभर सकती है। इसमें व्यक्ति को चेहरे, पैरों, टखनों और हाथों में सूजन दिखाई देने लगती है। इस लेख में धीरुभाई अंबानी अस्पताल, मुंबई के क्लीनिकल हेमेटालॉजी कंसल्टेंट डॉक्टर निशांत जिंदल (Dr. Nishant Jindal, Consultant, Clinical Haematology, Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital, Mumbai) से जानते हैं कि खून की कमी से होने वाली सूजन को कैसे ठीक किया जा सकता है?
एनीमिया से सूजन के लक्षण - Symptoms of Anemia with Swelling In Hindi
- चेहरे पर सूजन और भारीपन दिखाई देना
- सांस फूलना और थकान महसूस होना
- स्किन पर पीलापन दिखाई देना
- हार्ट बीट बढ़ जाना, आदि।
खून की कमी से होने वाली सूजन का इलाज कैसे किया जाता है? - How To Treat Anemia With Swelling In Hindi
खून की कमी को दूर करने के लिए आप डाइट में बदलाव कर सकते हैं। साथ ही डॉक्टर आपको हीमोग्लोबिन को बढ़ाने वाले सप्लीमेंट्स भी दे सकते हैं। आगे जानते हैं कि एनीमिया में सूजन का इलाज कैसे किया जाता है।
सप्लीमेंट्स लेना
यदि ब्लड टेस्ट में आयरन की मात्रा अधिक कम होती है, तो ऐसे में डॉक्टर अन्य रोगों से बचाव के लिए मरीज को आयरन सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। आयरन सप्लीमेंट्स कई दिनों तक ली जा सकती है। जबकि, कुछ गंभीर मामलों में डॉक्टर लिक्विड दवा के रूप में भी आयरन नसों के माध्यम से दे सकते हैं।
डाइट में आयरन युक्त आहार को शामिल करें
खून की जांच में यदि आयरन की कमी पाई जाती है, और यह स्तर ज्यादा कमी को नहीं दर्शाता है तो ऐसे में डॉक्टर आपकी डाइट में कुछ आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। इसमें आपको आयरन युक्त आहार जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी आदि), अनार, सेब, सफेद तिल, और चुकंदर आदि खाने की सलाह दी जाती है। नॉनवेज खाने वाले डाइट में लिवर, अंडा और मछली आदि को शामिल कर सकते हैं।
खून की कमी की पहचान करना
खून की कमी की जांच होने के बाद डॉक्टर इस कमी के कारणों की पहचान करते हैं। कई मामलों में किडनी या अन्य समस्या होने पर भी शरीर में खून की कमी होना शुरु हो जाती है। ऐसे में डॉक्टर खून की कमी के कारण को दूर करने के लिए इलाज करते हैं। क्योंकि ऐसा ना करने से सप्लीमेंट्स द्वारा आयरन की कमी को पूरा करने के बाद भी यह दोबारा हो सकती है।
पर्याप्त पानी पिएं और व्यायाम करें
शरीर में पानी की कमी होने पर भी सूजन हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर मरीज को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। साथ ही, ब्लड सर्कुलेशन और पाचन से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से योग और वॉक करने की सलाह देते हैं। पाचन क्रिया ठीक होने और मेटॉबॉलिज्म में सुधार होने से आहार से आयरन अवशोषण में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 6 आयुर्वेदिक उपाय, दूर होगी खून की कमी
खून की कमी यानी एनीमिया एक गंभीर लेकिन इलाज योग्य स्थिति है। यदि इसे नजरअंदाज किया जाए, तो शरीर में सूजन, कमजोरी, हृदय संबंधी समस्याएं आदि बढ़ सकती हैं। संतुलित आहार, नियमित जांच और जीवनशैली में सुधार से न केवल एनीमिया से राहत पाई जा सकती है, बल्कि सूजन जैसी समस्याओं से भी बचा जा सकता है।
FAQ
क्या खून की कमी से सिर्फ पैरों में सूजन होती है?
नहीं, एनीमिया से चेहरे, हाथों और पूरे शरीर में सूजन हो सकती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि खून की कमी कितनी गंभीर है।क्या आयरन की गोलियों से सूजन ठीक हो जाती है?
यदि सूजन की वजह आयरन की कमी है, तो गोलियों के नियमित सेवन से सूजन धीरे-धीरे कम हो सकती है। लेकिन यह प्रक्रिया समय ले सकती है।एनीमिया से सूजन कितने दिनों में ठीक होती है?
यह व्यक्ति की स्थिति पर निर्भर करता है। हल्के मामलों में 2-4 हफ्तों में सुधार दिख सकता है, जबकि गंभीर मामलों में अधिक समय लग सकता है और डॉक्टर की निगरानी जरूरी होती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version