Doctor Verified

अगर आपको एनीमिया है तो बिलकुल भी न करें ये काम, बढ़ा देगी शरीर में खून की कमी

Do and Don'ts For Anemia: शरीर में खून की कमी से एनीमिया हो सकता है। जानें इस समस्या में डॉक्टर कौन-से काम न करने की सलाह देते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
अगर आपको एनीमिया है तो बिलकुल भी न करें ये काम, बढ़ा देगी शरीर में खून की कमी


What to avoid if you are anemic: क्या आपको भी दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होती है? क्या आपको भी सांस लेने में तकलीफ होती है और त्वचा का रंग पीला पड़ने लगा है? अगर हां, तो आपको एनीमिया हो सकता है। ऐसे कोई भी लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए। शरीर में खून की कमी होने से एनीमिया हो सकता है। दरअसल, इस समस्या में बॉडी के टिशूज तक ऑक्सीजन ले जाने वाले रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगती है। दूसरी भाषा में समझें तो इसे ब्लड में हीमोग्लोबिन की कमी कहा जा सकता है। एनीमिया से रिकवर होने के लिए दवा और खानपान दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। ऐसे में डॉक्टर मरीज को कुछ काम करने के लिए मना करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती कि एनीमिया के लिए क्या करें और क्या न करें। इस बारे में जानने के लिए हमने साकेत स्थित पीएसआरआई हॉस्पिटल के हेमेटो-ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ अमित उपाध्याय से बात की।

Anemia_Inside

एनीमिया के लिए क्या करें और क्या न करें? What Should Anemic People Avoid Doing

एनीमिया में क्या करना चाहिए?

  • अगर आपको शरीर में कुछ लक्षण महसूस हो रहे हैं जैसे धुंधला नजर आना, चक्कर आना या मोशन का कलर ब्लैक होना, तो ऐसे में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। अगर इन लक्षणों पर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह बड़ी बीमारियों की वजह बन सकते हैं।
  • एनीमिया होने के कारण को समझें और पूरा इलाज कराएं। आपका अधूरा इलाज भी बीमारी को उभारने की वजह बन सकता है। इसलिए समय पर दवाएं लें और डॉक्टर से संपर्क बनाए रखें। बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए दवाईयों और खानपान दोनों पर ध्यान दें।
  • एनीमिया ठीक करने के लिए अपनी डाइट में आयरन रिच फूड्स शामिल करें। अगर डाइट से आयरन की कमी पूरी नहीं होती, तो आयरन के सप्लीमेंट्स लेना शुरू करें। अगर आपको विटामिन बी12 की कमी से एनीमिया हुआ है, तो इसके सप्लीमेंट्स भी डाइट में शामिल करें।

इसे भी पढ़ें- क्या आयरन की कमी और थैलेसीमिया एक ही हैं? जानें क्या है इनके बीच अंतर

एनीमिया में क्या नहीं करना चाहिए?

  • एनीमिया के मरीजों को हार्ट वर्कआउट करने की मनाही होती है। इसमें कोई भी ऐसी एक्सरसाइज या योग नहीं करना चाहिए, जिसमें शरीर पर बहुत ज्यादा दवाब पड़ता है। क्योंकि इससे बॉडी में ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ेगा और सांस फूलने लगेगा। ऐसे में हार्ट फेलियर की संभावना बढ़ सकती है।
  • एनीमिया में भारी वजन उठाने और सीढ़िया चढ़ने की मनाही भी होती है। क्योंकि इसके कारण भी सांस फूलता है और हार्ट फेलियर की संभावना हो सकती है। ऐसे में बॉडी में ऑक्सीजन सप्लाई कम हो जाता है जिससे बॉडी ऑक्सीजन की कमी पूरा करने के लिए हार्ट पर प्रेशर बनाती है।
  • एनीमिया के मरीजों को बॉडी को डिहाइड्रेट नहीं होने देना है। अगर बॉडी डिहाइड्रेट होती है, तो इससे परेशानी काफी बढ़ सकती है। इसके कारण हीमोग्लोबिन लेवल डिस्टर्ब हो सकता है और एनीमिया से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज एनीमिया कारण बन सकता है? डॉक्टर से जानें

एक्सपर्ट टिप

एनीमिया की बीमारी कुछ दिनों के इलाज से ठीक नहीं होती है। इसके लिए आपको सही इलाज लेना जरूरी है। इस समस्या से रिकवर होने के लिए दवाईयों का सेवन करें। डेली डाइट में सप्लीमेंट्स, आयरन रिच फूड्स और विटामिन बी 12 युक्त चीजें शामिल करें। अगर आपको शरीर में कुछ अलग लक्षण नजर आ रहे हैं, तो बिना देरी किये डॉक्टर से संपर्क करें।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने एक्सपर्ट से जाना एनीमिया में क्या करना चाहिए और क्या अवॉइड करना चाहिए। अगर आप डाइट को बैलेंस्ड रखते हैं और दवा का ध्यान रखते हैं, तो एनीमिया से जल्द राहत पाना आसान होगा। अगर आप समय से दवाएं ले रहे हैं, तो आपको एनीमिया से जल्दी राहत मिलेगी। ऐसे में हार्ड वर्कआउट करना, सीढ़िया चढ़ने और भारी चीजें उठाने जैसे काम नहीं करने चाहिए। ऐसे में कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे एनर्जी लेवल कम होता है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • मुझे घर पर कैसे पता चलेगा कि मुझे एनीमिया है?

    एनीमिया का पता लगाने के लिए आप सेहत में कुछ लक्षण महसूस कर सकते हैं। ऐसे में चक्कर आने, कमजोरी महसूस होने, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द और हाथ-पैरों में ठंड लगने जैसे लक्षण नजर आते हैं। 
  • एनीमिया किसकी कमी की वजह से होता है?

    शरीर में आयरन की कमी होने से एनीमिया हो सकता है। इसके कारण खून में हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है जिससे एनीमिया हो सकता है। 
  • एनीमिया में क्या नहीं खाना चाहिए?

    एनीमिया की समस्या में ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जो शरीर में आयरन सोखना कम करते हैं। ऐसे में उन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जो शरीर मे्ं खून की कमी हो सकती है। 

 

 

 

Read Next

ज्यादा ही नहीं कम कैलोरी के कारण भी हो सकती हैं ये 5 स्वास्थ्य समस्याएं, जानें कैसे करें पहचान

Disclaimer

TAGS