Doctor Verified

सोरायसिस होने पर मुंह और जीभ पर कैसे असर पड़ता है? जानें डॉक्टर से

सोरायसिस आमतौर पर जीभ और मुंह तक तभी फैलता है, जब इसके लक्षण जरूरत से ज्यादा बढ़ जाएं। आमतौर पर सोरायसिस की शुरूआत में आपको हाथ-पैर में चकत्ते देखने को मिल सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सोरायसिस होने पर मुंह और जीभ पर कैसे असर पड़ता है? जानें डॉक्टर से


How Can Psoriasis Affect Mouth and Tongue: सोरायसिस त्वचा से जुड़ी एक बीमारी है, जिसमें त्वचा पर पैचेज और धब्बे दिखाई देने लगते हैं। यह एक प्रकार का ऑटोइम्यून रोग है, जो धीरे-धीरे करके त्वचा के अन्य हिस्सों तक भी फैल जाता है। सोरायसिस को लंबे समय तक नजरअंदाज करने से यह नाक, मुंह और स्कैल्प पर भी फैल सकता है। कुछ लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि सोरायसिस का असर मुंह और जीभ पर कैसे पड़ता है? अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें।

सोरायसिस आमतौर पर जीभ और मुंह तक तभी फैलता है, जब इसके लक्षण जरूरत से ज्यादा बढ़ जाएं। आमतौर पर सोरायसिस की शुरूआत में आपको हाथ-पैर में चकत्ते देखने को मिल सकते हैं। अगर आप सोरायसिस से पीड़ित हैं तो ऐसे में बेहतर होगा कि इसके लक्षणों को कंट्रोल करें और शुरूआत में इसका इलाज कराने लगें नहीं तो यह शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने ग्रेटर नोएडा स्थित सर्वोदय अस्पताल में Consultant-Internal medicine स्वप्निल शिखा से बातचीत की। (Psoriasis Muh or Jeebh Par Kaise Asar Dalta Hai) - 

सोरायसिस होने पर मुंह और जीभ पर कैसे असर पड़ता है?

  1. सोरायसिस होने पर आपके मुंह और जीभ पर कई तरीकों से असर पड़ सकता है।
  2. सोरायसिस या ओरल सोरायसिस होने पर आपके मुंह में जलन और दर्द (Burning Sensation in Mouth) हो सकता है।
  3. इसके साथ ही आपको होठ फटने की समस्या होने के साथ-साथ होठ सूख भी सकते हैं और उसमें जलन भी हो सकती है।
  4. अगर आप सोरायसिस से परेशान हैं तो ऐसे में कई बार मसूड़ों में खून आने के साथ-साथ मसूड़ों में सूजन भी हो सकती है।
  5. ऐसे में आपको कुछ भी निगलने में कठिनाई होने के साथ-साथ बदबू भी आ सकती है।
  6. सोरायसिस के मरीजों की जीभ पर धब्बे होने के अलावा उनकी जीभ का रंग पीला और सफेद भी हो सकता है। 

How can psoriasis affect the mouth and tongue-inside

ओरल सोरायसिस के लक्षण

  1. ओरल सोरायसिस होने पर आपको मुंह के आस-पास कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
  2. ओरल सोरायसिस होने पर आपको निगलने में परेशानी होनेे साथ-साथ लिम्फ नोड्स में सूजन भी आ सकती है।
  3. ऐसे में कई बार आपके दोनों गाल पर सफेद रंग के धब्बे भी नजर आ सकते हैं।
  4. इस स्थिति में आपके मुंह का स्वाद बदलने के साथ-साथ मुंह में जलन भी हो सकती है।
  5. ऐसे में आपके होठ फट सकते हैं और खाना खाने में भी कई बार कठिनाई हो सकती है। 

मुंह तक क्यों फैलता है सोरायसिस?

  1. अगर आप सोरायसिस के मरीज हैं तो इसके जीभ और मुंह तक फैलने के कई कारण हो सकते हैं।
  2. अगर आप ज्यादा दवाएं लेते हैं या आपकी दवाओं की डोज हार्ड है तो हो सकता है कि
  3. जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेना भी कई बार सोरायसिस के मुंह तक फैलने का कारण बन सकता है।
  4. अगर आप सोरायसिस के मरीज हैं और आपको किसी प्रकार का इंफेक्शन है तो ऐसे में सोरायसिस मुंह तक फैल सकता है।
  5. त्वचा पर कई बार खरोच या चोट लगने से भी सोरायसिस आपके मुंह तक फैल सकता है। 

इसे भी पढ़ें - सोरायसिस है तो फॉलो करें ये हेल्दी मॉर्निंग रूटीन, समस्या में मिलेगा आराम 

सोरायसिस को मैनेज करने के लिए क्या करें?

  1. सोरायसिस को मैनेज करने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल को मेनटेन रखना चाहिए।
  2. इसके लिए आपको त्वचा को मॉइश्चुराइज करते रहना चाहिए।
  3. इसके लिए आपको खान-पान को अच्छा रखने के साथ ही आपको एक हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए।
  4. सोरायसिस से बचने के लिए आपको स्ट्रेस को कंट्रोल करने के साथ ही शरीर को हाइड्रेट भी रखना चाहिए।

FAQ

  • सोरायसिस छूने से फैलता है क्या?

    जी नहीं, सोरायसिस को लेकर कुछ लोगों में एक भ्रांति है कि सोरायसिस छूने से फैलता है। जबकि, सोरायसिस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। 
  • सोरायसिस के क्या नुकसान हैं?

    सोरायसिस एक प्रकार का ऑटो इम्यून डिसऑर्डर है, जो आपकी शरीर को कई तरीकों से प्रभावित करता है। इससे त्वचा पर दाद, खुजली और जलन आदि हो सकती है। 
  • सोरायसिस कितने दिन तक रहता है?

    सोरायसिस एक ऑटो इम्यून डिसऑर्डर है, जो कुछ महीनों से लेकर कई साल तक भी रह सकता है। इसलिए इस बात का कोई सटीक जवाब नहीं है कि सोरायसिस कितने दिन तक रहता है। 

 

 

 

Read Next

शरीर में बार-बार चींटी काटने जैसा हो रहा है महसूस! डॉक्टर से जानें इसके कारण  

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS