Impact of Eating Late on Blood Sugar: आजकल बहुत से लोगों ने खुद को ऐसे लाइफस्टाइल में ढाल लिया है कि वे अक्सर देर से खाना खाते हैं। जबकि, पाचन तंत्र को अच्छा रखने के लिए आपको समय से खाना खा लेना चाहिए। समय पर खाने से आप द्वारा खाया गया खाना आसानी से पचता है और आपको पेट से जुड़ी परेशानियां नहीं होती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि देर से खाना खाने से ब्लड शुगर पर भी प्रभाव पड़ता है। जी हां, अगर आप रोजाना देर से खाना खाने के पैटर्न को फॉलो करते हैं तो इससे ब्लड शुगर कम या कई बार बढ़ भी सकता है।
इसलिए आपको अपने खाना खाने का एक सही समय निर्धारित करना चाहिए ताकि ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखा जा सके। वहीं, अगर आप पहले से ही डायबिटीज के मरीज हैं तो ऐसे में आपको इसके प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इस बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए हमने यशोदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. एपी सिंह से बातचीत की। (Der se Khane se Blood Sugar Par Kya Asar Padta Hai) -
क्या देर से खाने से ब्लड शुगर पर असर पड़ता है?
जी हां, देर से खाना खाने से आपकी ब्लड शुगर लेवल पर असर पड़ सकता है। अगर आप रात में देर से खाना खाते हैं तो इससे ब्लड शुगर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। दरअसल, जब आप देर से खाना खाते हैं तो इससे शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में ग्लूकोज अचानक से हाई (How to Control Glucose) हो सकता है।
ज्यादातर मामलों में सुबह के समय हाई ग्लूकोज देखने को मिलता है। देखा जाए तो जब आप रात में देर से कार्बोहाइड्रेट्स और हाई फैट या हाई कैलोरी फूड्स खाते हैं तो ऐसे में ब्लड शुगर भी बढ़ सकता है।
देर से खाने से कैसे बढ़ता है ब्लड शुगर?
अगर आप रात में देर से खाना खाते हैं तो इससे ऐसे में ब्लड शुगर बढ़ सकती है। लेकिन, जब आप रात में देर से खाना खाते हैं तो इससे ब्लड शुगर को नियंत्रित या मैनेज करने के लिए शरीर की क्षमता कम हो जाती है। जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित नहीं होकर बढ़ जाता है।
खासकर रात में इंसुलिन को रेगुलेट करने के लिए (How to Control Insulin) भी कई बार शरीर की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए अगर आप पहले से ही डायबिटीज के रोगी हैं तो ऐसे में आपको ब्लड शुगर को कंट्रोल करने पर ध्यान देना चाहिए।
रात में देर से खाना खाने से बढ़ सकता है वजन
अगर आप रात में देर से खाना खाते हैं तो इससे कई बार आपको वजन बढ़ने का भी खतरा रहता है। दरअसल, रात में देर से खाना खाने से आपके मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। मेटाबॉलिज्म कम होने से आपके फैट बर्निंग की प्रकिया कम होने लगती है और आप धीरे-धीरे करके मोटापे का शिकार हो जाते हैं। अगर आप पहले से ही मोटापे के शिकार हैं तो ऐसे में अपने खाने-पीने का समय पर निर्धारित करें।
इसे भी पढ़ें - शाम में कितने बजे खाएं खाना ताकि न बिगड़े हमारी सेहत? जानें देर से भोजन करने पर शरीर में होने वाली समस्याएं
रात में देर से खाने के नुकसान
- रात में देर से खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- रात में देर से खाने से आपका पाचन तंत्र कमजोर पड़ सकता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
- देर से खाना खाने से कई बार पेट फूलने, गैस और एसिडिटी आदि का सामना करना पड़ सकता है।
- अगर आप रात में खाना खाते हैं तो इससे कई बार हाई ब्लड प्रेशर के साथ-साथ हार्ट से जुड़ी बीमारियों का भी खतरा बढ़ता है।
- ऐसे में आपका मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, जिससे मोटापे की भी समस्या हो सकती है।
- कुछ मामलों में आपको एसिड रिफ्लक्स की भी समस्या हो सकती है।
FAQ
क्या भूखे रहने से शुगर बढ़ती है?
जी हां, अगर आप लंबे समय तक भूखे रहते हैं तो इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए इससे बचने के लिए आपको ज्यादा देर तक भूखे नहीं रहना चाहिए।डायबिटीज में चाय पी सकते हैं क्या?
जी हां, डायबिटीज में आप चाय पी सकते हैं, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए आप बिना चीनी या दूध वाली चाय पिएं तो यह ज्यादा बेहतर होगा।क्या शुगर में दूध पीना चाहिए?
डायबिटीज के मरीजों के लिए दूध फायदेमंद हो सकता है लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखने के साथ-साथ कुछ जरूरी सावधानियां भी बरतनी चाहिए। इससे दूध पीना फायदेमंद हो सकता है।