Expert

Blood Glucose: शरीर में हाई ब्लड ग्लूकोज को मैनेज करने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके

Ways to Balance Blood Glucose levels :  खानपान की वजह से हाई ब्लड ग्लूकोज आज एक आम सम्या बन चुका है। आइए हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं इसे मैनेज करने के तरीकों के बारे में...  
  • SHARE
  • FOLLOW
Blood Glucose: शरीर में हाई ब्लड ग्लूकोज को मैनेज करने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके


Ways to Balance Blood Glucose levels : आजकल जीवनशैली की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खाने में प्रोसेसिंग फूड, जंक फूड और आर्टिफिशियल कलर्स का इस्तेमाल ज्यादा होने की वजह लोगों का ब्लड ग्लूकोज बढ़ना आम बात हो गई है। हाई ब्लड ग्लूकोज होने की वजह से डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी लोगों को घेर रही है। हाई ग्लूकोज लेवल को मैनेज करने के लिए लोग कई तरह की दवाएं और सप्लीमेंट का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ वक्त के बाद दवाएं और सप्लीमेंट से भी हाई ब्लड ग्लूकोज को मैनेज करना मुश्किल काम हो जाता है। हाई ब्लड ग्लूकोज लेवल को होने की वजह से डायबिटीज के अलावा कई और बीमारियों का भी खतरा रहता है। अगर आप लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से हाई ब्लड ग्लूकोज जैसी समस्या नहीं चाहते हैं तो आज ही लाइफस्टाइल में कुछ साधारण से बदलाव करिए। आज इस लेख में गट हेल्थ कोच और डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानेंगे हाई ब्लड ग्लूकोज को मैनेज करने के तरीकों के बारे में।

ब्लड ग्लूकोज क्या है?- What is Blood Glucose in Hindi

ग्लूकोज (शर्करा) मुख्य रूप से हम जो कुछ भी खाते या पीते हैं, उसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट से आता है। यह आपके शरीर की एनर्जी का सोर्स है। दरअसल हमारा खून एनर्जी का इस्तेमाल करने के लिए शरीर की सभी कोशिकाओं तक ग्लूकोज पहुंचाता है। लेकिन कई बार कुछ शारीरिक परेशानियों और कारणों के कारण ब्लड ग्लूकोज की प्रोसेसिंग धीमी या तेज हो जाती है। जिसकी वजह से डायबिटीज और कई बीमारियों का खतरा रहता है। यदि आपका ब्लड शुगर लेवल  बढ़ा हुआ है (हाइपरग्लाइसेमिया), तो यह आमतौर पर डायबिटीज का संकेत देता है। डायबिटीज तब होता है जब आपका अग्न्याशय कोई इंसुलिन या पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता है या आपका शरीर इंसुलिन के प्रभावों पर ठीक से प्रतिक्रिया नहीं करता है।

इसे भी पढ़ेंः डायबिटीज रोगियों को दूध वाली चाय पीनी चाहिए या काली चाय? डॉक्टर से जानें क्या है सही

blood-glucose-ins

हाई ब्लड ग्लूकोज को मैनेज करने के तरीके- Ways to Balance Blood Glucose levels in Hindi

डाइटिशियन मनप्रीत कालरा की मानें तो अपनी रोजमर्रा की लाइफ में कुछ बेसिक बदलाव करके ब्लड ग्लूकोज को मैनेज किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

1. अपने दिन की शुरुआत मेथी के बीज के पानी से करें। मेथी के बीजों में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करता है। इसकी मदद से हाई ब्लड ग्लूकोज को मैनेज करने में मदद मिलती है।

2. प्रोटीन युक्त नाश्ता करें। नाश्ते में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने से शरीर को सही मात्रा में एनर्जी मिलती है, जिसकी मदद से हाई ब्लड ग्लूकोज को मैनेज किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः इंसुलिन रेजिस्टेंस को ठीक करने के लिए लाइफस्टाइल और डाइट में करें ये 7 बदलाव, मिलेंगे कई फायदे

3. खाना खाने के तुरंत बाद बैठने या सो जाने से शरीर में ब्लड ग्लूकोज की प्रोसेसिंग धीमी हो जाती है। इसलिए खाना खाने के बाद 10 मिनट जरूर टहलें। 

4. भोजन के बाद सोलस पुश अप करें। सोलस पुश अप करने से कार्बोहाइड्रेट का अवशोषण धीमा हो जाता है और यह ग्लूकोज को मैनेज करने में मदद करता है।

5. खाना खाने के बीच चिया सीड्स का पानी पिएं। 

6. रात के डिनर और सुबह के नाश्ते के बीच कम से कम 12 से 14 घंटे को गैप रखें। ऐसा करने से ब्लड शुगर और ब्लड ग्लूकोज को मैनेज करने में मदद मिलती है।

7. आजकल की लाइफस्टाइल में अक्सर लोग रात को देर से खाना खाते हैं और डिनर के तुरंत बाद ही सो जाते हैं। ऐसा करने से ब्लड ग्लूकोज का स्तर अचानक से बढ़ता है, जिसकी वजह से कई तरह की परेशानियां आ सकती है। डाइटिशियन मनप्रीत कालरा का कहना है कि रात को सोने से लगभग 3 घंटे पहले डिनर खत्म कर लेना चाहिए।

उम्मीद करते हैं आप ऊपर बताई गई जानकारी को फॉलो करेंगे और हाई ब्लड ग्लूकोज को मैनेज करेंगे, ताकि डायबिटीज और अन्य बीमारियां आपको परेशान न करें।

All Image Credit: Freepik.com

 

Read Next

क्या डेंगू की वजह से बाल झड़ने लगते हैं? जानें इसके कारण और बचाव

Disclaimer