शाम में कितने बजे खाएं खाना ताकि न बिगड़े हमारी सेहत? जानें देर से भोजन करने पर शरीर में होने वाली समस्याएं

भारत में ज्यादातर लोग रात को खाना देर से खाते हैं आखिर क्यों होता है ऐसा। जानें ऐसा करने से शरीर को होने वाले नुकसान।   
  • SHARE
  • FOLLOW
शाम में कितने बजे खाएं खाना ताकि न बिगड़े हमारी सेहत? जानें देर से भोजन करने पर शरीर में होने वाली समस्याएं

एक निश्चित समय पर भोजन करना स्‍वस्‍थ जीवनशैली का हिस्‍सा हो सकता है। सही समय पर भोजन करना कई नजरिए से फायदेमंद हो सकता है। जैसा कि ज्यादातर भारतीय रात को देर से भोजन करना पसंद करते हैं। कुछ लोग इस समय भोजन इसलिएए करते हैं ताकि पारिवारिक प्रेम बरकरार रहे। मगर स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से ये सही नहीं माना गया है। ब्रिटेन स्थित यूलस्टर यूनिवर्सिटी के न्यूट्रीशन इनोवेशन सेंटर फॉर फूड एंड हेल्थ (NICHE) द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, रात को समय पर भोजन न करने की आदतें स्‍वास्‍थ्‍य के अनुकूल नहीं है।

dinner

वैज्ञानिकों के इस अध्ययन में सभी प्रतिभागियों को चार अलग-अलग समूहों में रखा गया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने इस बात का अध्ययन किया कि वे कितना और क्या खाते हैं। इसके लिए ही सभी प्रतिभागियों को पोषक तत्‍वों से युक्‍त फूड इंडेक्स पर आधारित एक फूड डायरी बनाने के लिए कहा गया, जिसमें इन आहारों को उनके पोषण और ऊर्जा के स्तरों सहित विभिन्‍न कारकों पर उनकी रैंकिंग करनी थी।

अध्ययन के माध्‍यम से क्या आया सामने? 

अध्ययन में शामिल वैज्ञानिकों ने ये पाया कि भूख का हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन और भोजन के प्रकार, दोनों ही हमारे स्वास्थ्य पर प्रभाव डालते हैं। यह देखा गया कि शाम के समय खाने के दौरान प्रतिभागियों ने दिन की करीब 40 फीसदी ऊर्जा का सेवन किया। हालांकि, जिन्होंने कम खाया उन्होंने दिन में कम कैलोरी का उपभोग किया। इन सभी समूहों में आहार की गुणवत्ता में भी अंतर पाया गया था। इसके साथ ही जिन प्रतिभागियों ने सबसे अधिक कैलोरी का सेवन किया उन्होंने दूसरों की तुलना में न्यूट्रिएंट इंडेक्स पर सबसे कम स्कोर किया।

food

आपको वास्तव में अपना डिनर कब करना चाहिए?

हमारे भोजन का समय निर्धारित होना महत्वपूर्ण है, खासकर जब यह रात के खाने की बात आती है। भोजन के सही समय के निर्धारण का विज्ञान भी समर्थन करता है। रात को देर से खाना खाना आपके संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य के लिए सही नहीं है। यह बॉडी क्‍लॉक को प्रभावित करता है। यही कारण है कि हमें रात में जल्दी भोजन करने की सलाह दी जाती। एक्सपर्ट बताते हैं कि समय पर भोजन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है, क्योंकि यह हमारी आंतों को रिपेयर होने और सही तरह से कार्य करने की क्षमता को विकसित करता है। ज्यादा भोजन करना या देर शाम में भोजन करना मोटापा और अन्य कार्डियोमेटोबोलिक रोगों के लिए संवेदनशीलता को बढ़ा सकता है। 

इसे भी पढ़ेंः नाश्ते, लंच और डिनर में कैलोरी का संतुलन ही वजन घटाने में करेगा मदद ! जानें तीनों में कितनी कैलोरी होना जरूरी

एक्सपर्ट कहते हैं कि हमेशा अपने भोजन और सोने के बीच 2-3 घंटे का अंतर होना चाहिए। यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। यह भी महत्वपूर्ण है कि आप पूरे दिन में कम मात्रा में और थोड़े-थोड़े अंतराल में भोजन करें। शाम 6 बजे खाने से कोई समस्या नहीं होगी। ऑफिस में काम करने वाले जो डिनर करने के लिए समय नहीं होने की शिकायत करते हैं उन्हें भोजन स्किप करने का विकल्प नहीं बनने देना चाहिए। भोजन को छोड़ना कभी भी एक विकल्प नहीं होना चाहिए क्योंकि यह आपकी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को उजागर कर सकता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या गलत समय पर खाना खाने से सचमुच बढ़ने लगता है मोटापा? जानें वजन घटाने के लिए कब खाना चाहिए खाना

Read More Articles On Miscellaneous In Hindi

Read Next

'इनडोर पॉल्यूशन' से बढ़ता है कई गंभीर रोगों का खतरा, एक्सपर्ट से जानें क्या है बचाव का तरीका

Disclaimer