शरीर में बार-बार चींटी काटने जैसा हो रहा है महसूस! डॉक्टर से जानें इसके कारण  

Sharir me Chinti si Katna: कभी-कभी पूरे शरीर में चुभन, झुनझुनी और किसी चीज के रेंगने जैसा महसूस होता है। लेकिन, आपके शरीर पर कोई कीड़ा नहीं होता है। आइए जानते है ंशरीर में चींटी जैसा काटना क्यों महसूस होता है? 
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में बार-बार चींटी काटने जैसा हो रहा है महसूस! डॉक्टर से जानें इसके कारण  


शरीर में चींटी काटने जैसा क्यों लगता है?- Feeling Like Ants Walking on Skin Causes in Hindi

चींटी चलने जैसा फील क्यों होता है, अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो बता दें कि शरीर में चींटी काटने जैसा महसूस होना कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा हो सकता है, जिनमें-

1. डायबिटीज

डायबिटीज आजकल की एक सामान्य समस्या बन गई है। डायबिटीज सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है। डायबिटीज होने पर शरीर में ब्लड शुगर का स्तर गड़बड़ाने लगता है। ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर नर्व फाइबर कमजोर होने लगता है, इसकी वजह से शरीर में चींटी काटने जैसा लग सकता है।

इसे भी पढ़ें: पैरों में जलन या चींटी काटने जैसी समस्या क्यों होती है? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें

2. अधिक उम्र

अधिक उम्र भी शरीर में चींटी काटने जैसा लगने का एक कारण हो सकता है। यानी अधिक उम्र के लोगों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। बढ़ती उम्र में दिमाग का कार्य धीमा होने लगता है, जिससे न्यूरोपैथी होना एक सामान्य समस्या है।

3. संक्रमण

संक्रमण या इंफेक्शन भी कई बार शरीर में झुनझुनी पैदा कर सकता है। दरअसल, संक्रमण तंत्रिका तंतुओं को कमजोर कर देता है। इस स्थिति में आपको शरीर में चुभन आदि हो सकती है।

sharir-me-chinti-jaisa-katne-ke-karan-inside

4. ऑटोइम्यून डिजीज

ऑटोइम्यून डिजीज भी शरीर में चींटी के काटने जैसा महसूस करवा सकते हैं। ऑटोइम्यून डिजीज होने पर शरीर की रोग प्रतिरोधी तंत्र शरीर के विरुद्ध काम करने लगती है, ऐसे में न्यूरोपैथी की आशंका रहती है। इस स्थिति में न्यूरोपैथी के लक्षण नजर आ सकते हैं।

5. पैरेस्थीसिया

पैरेस्थीसिया भी शरीर में चुभन का कारण बन सकता है। इस स्थिति में ऐसा महसूस होता है, जैसे पैरों पर चीटियां चल रही हो। पैरेस्थीसिया नस पर ज्यादा दबाव की वजह से ब्लड सर्कुलेशन में गड़बड़ी से होती है। हाथों को दबाकर सोने, कुर्सी पर देर तक बैठने पर पैरेस्थीसिया की समस्या हो सकती है। पैरेस्थीसिया की वजह से सोते समय पैरों में चीटियां चलने जैसा महसूस हो सकता है। ऐसे में पैरों में पर्याप्त ब्लड नहीं पहुंच पाता है।

इसे भी पढ़ें: चींटी काटने पर होने वाले जलन और सूजन से पाएं निजात, इस्तेमाल करें ये 9 घरेलू उपाय

6. विटामिन बी12 की कमी

विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। जब शरीर में विटामिन बी12 कम होने लगता है, तो शरीर में खासकर हाथ और पैरों में झुनझुनी या चींटी काटने जैसा महसूस हो सकता है। यह समस्या अधिक उम्र के लोगों में अधिक देखने को मिल सकती है।

निष्कर्ष

Feel Like Ants Crawling in My Body: शरीर में चींटी काटने या रेंगने जैसा महसूस होना डायबिटीज, ज्यादा उम्र, विटामिन बी12 की कमी और ऑटोइम्यून डिजीज जैसी समस्याओं से जुड़ा हो सकता है। इसलिए इस समस्या के होने पर इसे नजरअंदाज न करें, बल्कि तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • पूरे शरीर में चुनचुनाहट क्यों होती है?

    पूरे शरीर में चुनचुनाहट होने के पीछे कोई कारण हो सकता है, जिनमें स्किन की समस्याएं, एलर्जी और नर्व से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। 
  • पूरे शरीर में खुजलाहट हो तो क्या करें?

    पूरे शरीर में खुजली होने पर राहत पाने के लिए आप ठंडी सिकाई करें, मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें और आरामदयक कपड़े पहने। अगर खुजली गंभीर है तो आप डॉक्टर से जांच करवाएं। 
  • शरीर में खुजली किसकी कमी से होती है?

    शरीर में खुजली कई कारणों से हो सकती है, जिसमें विटामिन ए, बी12 और ई की कमी भी शामिल है। इसके अलावा, शरीर में आयरन की कमी भी खुजली का कारण बन सकती है। 

 

 

 

Read Next

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर नजर आते हैं ये 6 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Disclaimer

TAGS