Fri Sep 11, 2026 | 08:29 PM IST

Doctor Verified

अगर भूल से खा ली चींटी, तो घबराएं नहीं! डॉक्टर से जानिए इसके फायदे और नुकसान

कई बार लोग गलती से चींटी खा लेते हैं, लेकिन क्या ये स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।

सुनो हिमानी मैंने न गलती से शहद के साथ चीटीं भी खा ली है, अब मैं क्या करूं? चलो जल्दी से डॉक्टर से पास चलते हैं। ये लाइनें कहते हुए दीपक, अपनी पार्टनर हिमानी के पास आता है। चेहरे पर घबराहट, आंखों में डर और सिर पर पसीना लिए हुए दीपक गलती से चींटी खाने के बाद मानसिक तौर पर परेशान है। दीपक जैसे ही ना जानें कितने लोग गलती या अनजाने में चींटी खा लेते हैं और फिर समझ नहीं पाते हैं कि इस स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए।

यूं तो हम चाहते हैं कि आप ऐसी गलती न करें, लेकिन आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप भूल से चींटी खा लेते हैं (What will happen if I accidentally eat ants) , तो क्या हो सकता है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी और जनरल फिजिशयन डॉ. पीयूष मिश्रा से बात की।

चींटी में पाए जाने वाले तत्व

एक रिसर्च बताती है कि चींटियां बहुत छोटे लेकिन मजबूत कीट होते हैं। इनका शरीर काफी मजबूत होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। चींटी में मुख्य रूप से काइटिन, फॉर्मिक एसिड (Formic Acid), प्रोटीन बहुत ही कम मात्रा में आयरन, जिंक और फैटी एसिड पाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ेंः इन 5 चीजों को मिलाकर घर पर बनाएं हर्बल शैंपू, बालों को मिलेंगे कई फायदे

1 (98)

गलती से चींटी निगलने पर क्या होता है?

डॉ. पीयूष मिश्रा के अनुसार, वर्तमान में हुई स्टडी के आधार पर हम ये कह सकते हैं कि चींटी का शरीर इंसानी स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक खतरनाक नहीं है। ज्यादातर मामलों में अगर कोई व्यक्ति गलती से 1-2 चींटियां निगल लेता है तो इससे शरीर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हमारे पेट का हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCl) बहुत शक्तिशाली होता है, जो चींटी के शरीर और उसमें मौजूद फॉर्मिक एसिड को पूरी तरह से खत्म कर देता है। किसी भी स्थिति में व्यक्ति 1-2 चीटियां खा लेता है, तो इससे शरीर को किसी प्रकार की बीमारी या अन्य समस्या नहीं होती है। इसलिए मानसिक तौर पर आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ेंः पीरियड्स के दौरान वजाइना से आती है तेज बदबू? गायनाकॉलॉजिस्ट से जानिए कारण और बचाव के उपाय

चीटियां खाने से सेहत को कब होता है नुकसान

डॉ. पीयूष मिश्रा कहते हैं कि 1-2 से ज्यादा अगर चीटियां खाई गईं हैं, तो ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। क्योंकि चीटियों में फॉर्मिक एसिड की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। इसलिए अगर इसको ज्यादा मात्रा में खाया जाए, जो ये स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। चीटियां खाने के होने वाली बीमारियों की लिस्ट नीचे बताई गई हैः

  • पेट में तेज जलन
  • उल्टी और दस्त
  • गले में जलन
  • त्वचा पर चकत्ते
  • सांस लेने में दिक्कत

जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है, वो अगर चीटीं खाए तो इससे विभिन्न प्रकार के इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है।

इसे भी पढ़ेंः योनि में ड्राईनेस से प्रभावित होते हैं सेक्सुअल रिलेशन, एक्सपर्ट बता रहे हैं इस स्थिति में क्या करें और क्या नहीं

क्या चींटियां संक्रमण फैला सकती हैं?

जनरल फिजिशियन का कहना है कि चींटियां अक्सर गंदे स्थानों पर जाती हैं। इनके शरीर पर मौजूद बैक्टीरिया या परजीवी हमारे शरीर में पहुंच सकते हैं। चीटियों के कारण दस्त, फूड पॉइजनिंग और पेट में दर्द की परेशानी हो सकती है।

क्या करें अगर गलती से चींटी खा ली हो?

अगर आपने गलती से 1-2 चींटी खा ली है, तो आप नीचे बताए गए उपायों को अपना सकते हैं।

  • मानसिक तौर पर घबराएं नहीं और खुद को शांत रखें।
  • गलती से चींटी खाने के बाद एक गिलास पानी या ठंडा दूध पी लें।
  • चींटी खाने के बाद अगर मुंह में जलन हो तो आइसक्रीम या ठंडी चीज खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः योनि का पीएच लेवल फर्टिलिटी को कैसे करता है प्रभावित, बता रहे हैं डॉक्टर

चींटी खाने के बाद कब डॉक्टर से बात करें

ओनलीमॉयहेल्थ के साथ खास बातचीत के दौरान डॉ. पीयूष मिश्रा बताते हैं कि आमतौर पर गलती से 1-2 चींटी खाने पर डॉक्टरी इलाज या किसी विशेष प्रकार की दवा की जरूरत नहीं होती है। लेकिन चींटी खाने के बाद आपको लगातार उल्टी और दस्त की परेशानी हो, सांस लेने में दिक्कत आ रही हो या फिर त्वचा पर चकत्ते और सूजन दिखे, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी हो जाता है।

निष्कर्ष

1-2 चींटियां गलती से खाने पर घबराने की जरूरत नहीं है। हमारे पेट का एसिड इतना मजबूत होता है कि यह चींटी को तुरंत नष्ट कर देता है। लेकिन अधिक मात्रा में चींटियां निगलने, एलर्जी की समस्या हो सकती है। अगर आपने दीपक की तरह गलती से चींटी खा ली है तो ऐसे में घबराने की बजाय शांति से काम लें।

FAQ

  • क्या चींटी खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है?

    चींटी खाने से आंखों की रोशनी बढ़ने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि चींटी को खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। लेकिन विज्ञान और डॉक्टर इसका प्रमाण नहीं देते हैं।
  • अगर बच्चे ने चींटी निगल ली तो क्या करना चाहिए?

    अगर आपको गलती से चींटी निगल ली है, तो 1 गिलास पानी पिएं। पानी के साथ आप दूध भी पी सकते हैं। अगर आपको चींटी निगलने के बाद उल्टी, रोना या सांस से जुड़ी परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और इलाज शुरू करवाएं।
  • क्या चींटी खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है?

    हां अगर कोई व्यक्ति गंदगी वाली जगह से चींटी उठाकर खा लेता है, तो उसे फूड पॉइडनिंग की समस्या हो सकती है।

Read Next

डॉक्टर ने बताया है मांसपेशियों की थकान कम करने के ये उपाय, आप भी आजमाकर देखें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 30, 2025 11:18 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content