Why Should We Not Cut Nails at Night: एक बार मैं रात को 9 बजे नेलकटर लेकर नाखून काट रही थी, तभी मेरी दादी ने मुझे देख लिया। दादी मुझ पर चिल्लाने लगी और कहने लगी कि रात के समय नाखून काटकर घर में दरिद्रता लाएगी क्या? दादी ने बोला कि रात के समय नाखून बिलकुल नहीं काटने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। यानी रात में नाखून काटना बेहद अशुभ होता है। हालांकि, मैं ऐसा बिलकुल नहीं मानती हूं। मुझे नहीं लगता कि रात में नाखून काटना अशुभ होता है। या रात में नाखून काटने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि इसके पीछे के कारण को जानने के लिए मैंने फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से बातचीत की-
रात में नाखून काटना क्यों माना जाता है अशुभ
घर के बड़े- बुजुर्ग रात में नाखून काटने से अक्सर मना करते हैं। उनके अनुसार रात में नाखून काटना बेहद अशुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद यानी रात में नाखून काटने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। अगर रात में नाखून काटे जाए, तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर में दरिद्रता आती है। ऐसा माना जाता है कि रात में नाखून काटने से मां लक्ष्मी नाराज होकर घर छोड़ देती हैं।
इसे भी पढ़ें- रात को नाखून काटना चाहिए या नहीं? जानें नाखून काटने का सही समय और तरीका
रात में नाखून क्यों नहीं काटना चाहिए?- Why It Is Forbidden to Cut Nails at Night in Hindi
- रात में नाखून काटने के पीछे वैसे तो कोई बड़ा वैज्ञानिक कारण नहीं है। पुराने समय में नेल कटर नहीं हुआ करते थे। ऐसे में लोग नाखून काटने के लिए औजारों या ब्लेड का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर रात के समय में नाखून काटे जाए, तो इससे उंगलियां कट सकती हैं। या फिर चोट लगने का जोखिम बढ़ सकता है।
- रात में नाखून न काटने के पीछे एक कारण यह है कि पहले के जमाने में बिजली नहीं होती थी। ऐसे में अगर रात के समय में ब्लेड से नाखून काटे जाएंगे, तो इससे उंगलियों पर चोट लग सकती हैं।
- कम रोशनी में अगर नाखून काटे जाएंगे, तो इसकी वजह से रात के समय में नाखून काटने से मना किया जाता है।
- आज के समय में पूरी रोशनी है और नाखूनों को काटने के लिए ब्लेड का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ऐसे में कहा जाए तो रात के समय में भी आसानी से नाखून काटे जा सकते हैं। इसलिए आज के समय में रात के समय नाखून काटने से कोई खतरा नहीं होता है।
- पहले के समय में घरों में रोशनी का सही प्रबंध नहीं होता था। ऐसे में ज्यादातर काम सूर्यास्त से पहले ही कर दिए जाते थे। इसलिए नाखून भी रोशनी में ही काट लेना सही माना जाता है।

नाखून काटने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
आप नाखून किसी भी समय काट सकते हैं। हालांकि, नहाने के बाद नाखून काटना सबसे सही माना जाता है। क्योंकि इस समय नाखून नरम होते हैं और आसानी से काटे जा सकते हैं। नाखून काटने के बाद आपको अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। आपको समय-समय पर नाखून जरूर काटने चाहिए। क्योंकि नाखूनों में गंदगी जमा हो जाती है। इसकी वजह से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इससे इंफेक्शन का जोखिम कम हो जाता है। नाखूनों की सफाई रखने से हाथ और पैर खूबसूरत नजर आते हैं।