Expert

Navratri 2024: नवरात्रि व्रत में रात को खाएं ये 5 तरह की चीजें, दूर होगी दिनभर की थकान और कमजोरी

Navratri Vrat me Kya Khaye: नवरात्रि व्रत में खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जानें, इस दौरान रात में क्या खाना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
Navratri 2024: नवरात्रि व्रत में रात को खाएं ये 5 तरह की चीजें, दूर होगी दिनभर की थकान और कमजोरी


What to Eat at Night During Navratri Fast: शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्माचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। कई लोग नवरात्रि के व्रत सालों से रख रहे हैं, ऐसे में उन्हें पता होता है कि पूरे दिन और रात के समय क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। लेकिन, कुछ लोगों को नवरात्रि व्रत में रात को क्या खाना चाहिए, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अगर आप भी पहली बार नवरात्रि के व्रत रख रहे हैं या फिर आपको नवरात्रि व्रत के खान-पान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स या चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन नवरात्रि व्रत के दौरान रात में किया जा सकता है (What to Eat in Navratri Fasting at Night Vegetarian)। आइए, जानते हैं आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से-

नवरात्रि के व्रत में रात को क्या खाना चाहिए?- Navratri Vrat me Rat ko Kya Khaye

1. साबूदाना खीर या खिचड़ी

अगर आपने नवरात्रि के व्रत रखे हैं, तो आप रात को साबूदाना का सेवन कर सकते हैं। आप साबूदाना को खीर या खिचड़ी की तरह ले सकते हैं। साबूदाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को व्रत के दिनों में हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साबूदाना की खीर और खिचड़ी हल्की होती है। इसे आसानी से डाइजेस्ट किया जा सकता है। साबूदाना में कार्ब्स और स्टार्च होता है। रात को साबूदाना की खीर या खिचड़ी खाने से दिनभर की थकान भी दूर होती है।

2. मखाने की खीर

नवरात्रि व्रत के दौरान रात में मखाने का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। आप मखाने की खीर या रोस्टेड मखाना खा सकते हैं। मखाना कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है। मखाना खाने से कमजोरी की वजह से होने वाले शरीर के दर्द से राहत मिलती है। अगर आप नवरात्रि के सारे व्रत रखे हैं, तो रात को मखाने का सेवन करना अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे आप एनर्जेटिक और हेल्दी महसूस करेंगे। 

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि व्रत के दौरान कैसा हो आपका ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें पूरी डाइट

kuttu chila

3. कुट्टू के आटे का डोसा या चीला

नवरात्रि व्रत के दौरान आप रात में कुट्टू के आटे से बना डोसा या चीला खा सकते हैं। दरअसल, नवरात्रि के व्रत में गेहूं का आटा खाने से परहेज किया जाता है। ऐसे में कुट्टू के आटे से बनी रेसिपीज खाना फायदेमंद हो सकता है। वैसे तो कुट्टू के आटे की पुरी, कचौड़ी आदि भी खाई जाती है। लेकिन, आपको रात में तले-भुने चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इसलिए नवरात्रि व्रत के दौरान रात में कुट्टू का डोसा या चीला खाना फायदेमंद होता है। कुट्टू का आटा प्रोटीन से भरपूर होता है। इससे आपका पाचन भी बेहतर रहेगा।

4. डेयरी प्रोडक्ट्स

अगर आपने नवरात्रि व्रत रखे हैं, तो आप रात के समय डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। ऐसे में अगर आप रात को इनका सेवन करेंगे, तो स्वस्थ और दुरुस्त महसूस करेंगे। डेयरी प्रोडक्ट्स लेने से शरीर की थकान और कमजोरी भी दूर होती है। इसके लिए आप दूध और पनीर का सेवन कर सकते हैं। ये दोनों डेयरी प्रोडक्ट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। 

इसे भी पढ़ें- पहली बार रखे हैं नवरात्रि के व्रत? जानें क्या खाएं और क्या नहीं

5. समा चावल के चीला या खीर

नवरात्रि व्रत के दौरान रात के समय समा चावल खाना भी लाभकारी होता है। इस दौरान आप समा चावल चीला या खीर का सेवन कर सकते हैं। समा चावल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए नवरात्र के दिनों में इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। अगर आपने नवरात्रि के सारे व्रत रखे हैं, तो अपनी रात की डाइट में समा चावल से बने चीला और खीर जरूर शामिल करें।

Foods to Eat in Navratri Fasting at Night: नवरात्रि व्रत के दौरान आप रात में साबूदाना खीर या खिचड़ी, मखाने की खीर, कुट्टू के आटे का डोसा या चीला, डेयरी प्रोडक्ट्स और समा चावल की खीर बनाकर खा सकते हैं। ये सभी चीजें पोषक तत्वों से भरपूर हैं। रात को इनका सेवन करने से आपकी दिनभर की थकान और कमजोरी दूर हो जाएगी।

Read Next

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के लिए फायदेमंद है प्याज, जानें इसके लाभ

Disclaimer