Expert

Navratri Vrat 2024: पहली बार रखे हैं नवरात्रि के व्रत? जानें क्या खाएं और क्या नहीं

कुछ लोग सालों से नवरात्रि के व्रत रख रहे हैं, तो आपमें से कई लोग ऐसे भी होंगे, जो इस नवरात्रि से पहली बार व्रत रख रहे हैं। जानें, व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Navratri Vrat 2024: पहली बार रखे हैं नवरात्रि के व्रत? जानें क्या खाएं और क्या नहीं


Navratri Fasting Tips in Hindi: नवरात्रि का त्योहार शुरू हो गया है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं, अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। कुछ लोग सालों से नवरात्रि के व्रत रख रहे हैं, तो आपमें से कई लोग ऐसे भी होंगे, जो इस नवरात्रि से पहली बार व्रत रख रहे हैं। जब पहली बार व्रत रखा जाता है, तो हमें कई चीजों के बारे में जानकारी नहीं होती है। खासकर, व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। अगर आप भी नवरात्रि के व्रत पहली बार रख रहे हैं, तो आइए आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं इस दौरान क्या खाएं और क्या नहीं-

नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं?- Foods to Eat in Navratri Fast in Hindi

1. फलों का सेवन करें

नवरात्रि के व्रत के दिनों में आप फलों का सेवन कर सकते हैं। व्रत में फलों का सेवन करना अच्छा विकल्प होता है। फलों का सेवन करने से पानी की पूर्ति होती है। शरीर को विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं। इसके लिए आप केला, सेब, पपीता, संतरा, अनार जैसे फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

dairy products

2. दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स

अगर आपने पहली बार नवरात्रि के व्रत रखे हैं, तो जान लें कि आप व्रत के दिनों में दूध और दूध से बने उत्पादों का सेवन कर सकते हैं। नवरात्रि के व्रत में आप दूध, दही, पनीर आदि का सेवन कर सकते हैं। इनका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इससे थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। 

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि व्रत के दौरान कभी न करें ये 5 काम, पड़ सकते हैं बीमार

3. सेंधा नमक 

नवरात्रि के व्रतों में सामान्य नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। व्रत के दौरान आप सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं। नवरात्रि में सेंधा नमक का उपयोग करना सही रहता है। 

4. कुट्टू का आटा

नवरात्रि के व्रत में कुट्टू के आटे का सेवन किया जा सकता है। नवरात्रि के दिनों में गेहूं का आटा नहीं खाया जाता है। इसलिए कुट्टू का आटा खा सकते हैं। नवरात्रि के व्रत में कुट्टू के आटे की पूड़ी और कचौड़ी बनाकर खाई जा सकती है। कुट्टू का आटा प्रोटीन से भरपूर होता है। इसके अलावा, आप राजगिरा का आटा भी खा सकते हैं।

sabudana kheer

5. साबूदाना

नवरात्रि के व्रत में साबूदाना का सेवन भी किया जा सकता है। अगर आपने नवरात्रि के व्रत पहली बार रखे हैं, तो आप साबूदाना की खिचड़ी या खीर बनाकर खा सकते हैं। साबूदाना हल्का होता है। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक भी होता है।

6. नट्स और सीड्स

नट्स और सीड्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप नवरात्रि के व्रत के दिनों में नट्स और सीड्स का रोजाना सेवन कर सकते हैं। व्रत में आप बादाम, काजू, कद्दू के बीज और अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि पर ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

नवरात्रि के व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

अगर आप पहली बार व्रत रख रहे हैं, तो जान लें कि इस दौरान आपको किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

  • नवरात्रि के व्रत में आपको मांस या अंडे के सेवन से परहेज करना चाहिए। 
  • इस व्रत के दौरान आपको एल्कोहल और तंबाकू का सेवन करने से बचना चाहिए। धूम्रपान के सेवन से भी परहेज करें। 
  • नवरात्रि के व्रत में सामान्य सफेद नमक खाने से बचें। इन दिनों में इस नमक का सेवन नहीं किया जाता है।
  • नवरात्रि के व्रत में फास्ट फूड्स और जंक फूड्स का सेवन करने से बचें।
  • नवरात्रि के व्रत में आपको ग्लूटेन युक्त अनाज जैसे गेहूं, चावल और बाजरा का सेव नहीं करना चाहिए।

अगर आप भी पहली बार नवरात्रि के व्रत रख रहे हैं, तो दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स, नट्स, सीड्स, कुट्टू का आटा, साबूदाना और फलों का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, इस दौरान आपको नमक और गेहूं का सेवन करने से बचना चाहिए।

Read Next

चीनी, गुड़ या शहद: सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer