चीनी, गुड़ या शहद: सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से

चीनी को हमेशा से ही सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। क्या वाकई चीनी, गुड़ और शहद चीनी के मुकाबले सेहत के लिए कम नुकसानदायक होते हैं। आइये जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
चीनी, गुड़ या शहद: सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से


चीनी को हमेशा से ही सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। चीनी खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक होती है। चीनी की जगह पर लोग गुड़, शहद, कोकोनट शुगर और ब्राउन शुगर को ज्यादा हेल्दी मानते हैं। लेकिन ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या वाकई चीनी, गुड़ और शहद चीनी के मुकाबले सेहत के लिए कम नुकसानदायक होते हैं। इस भ्रम के चलते लोग ब्राउन शुगर और शहद का सेवन ज्यादा करते हैं। जबकि, ऐसा करना भी शरीर के लिए ठीक नहीं होता है। आइये न्यूट्रिश्निस्ट श्वेता शाह पंचाल से जानते हैं इसके बारे में। 

क्या गुड़, शहद, कोकोनट शुगर और ब्राउन शुगर ज्यादा हेल्दी होती है? 

एक्सपर्ट के मुताबिक लोग अक्सर गुड़, शहद, कोकोनट शुगर और ब्राउन शुगर को चीनी का विकल्प मानकर उसका सेवन ज्यादा करते हैं। जबकि, ऐसा करना एक गलत आदत है। अगर आपको कोई यह इन्हें हेल्दी विकल्प बताकर भ्रमित करे तो उसकी बात कतई न सुनें। चाहे वह चीनी, कोकोनट शुगर, ब्राउन शुगर या शहद ही क्यों न हो। इन सभी का काम शरीर में पहुंचकर केवल ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाना होता है। इन्हें खाने से भी ब्लड शुगर लेवल उतना ही बढ़ता है, जितना कि अन्य चीजों को खाने से बढ़ता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietitian Shweta J Panchal | The Diet Therapy (@dt.shwetashahpanchal)

डायबिटिक लोगों को ध्यान देने की जरूरत 

अगर आप पहले से ही डायबिटिक हैं और ऐसे में चीनी की जगह पर इन विकल्पों को चुन रहे हैं तो ऐसा न करें। डायबिटिक रोगी अगर इन चीजों का सेवन करते हैं, भले ही आप इसे सीमित मात्रा में ले रहे हैं तो भी आपके ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की आशंका रहती है। आप द्वारा खाए गए यह सभी चीनी के विकल्प शरीर में पहुंचकर ग्लोकोज बनाते हैं, जिससे शुगर की मात्रा बढ़ती ही है। 

इसे भी पढ़ें - Sugar Side Effects: चीनी खाने से सेहत को पहुंच सकते हैं ये 5 नुकसान, न करें अधिक मात्रा में सेवन

चीनी की जगह पर क्या खाएं?

श्वेता शाह पंचाल के मुताबिक अगर आप चीनी की जगह पर कुछ लेना ही चाहते हैं तो इसके लिए नैचुरल शुगर की तरफ जाएं। चीनी के बजाय आप खजूर, अंजीर, मुनक्का और अन्य ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। 

 

 

 

 

 

 

Read Next

नवरात्रि व्रत में हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं? जानें प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स और फैट्स के हेल्दी ऑप्शंस

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version