
Harmful Effects of Sugar In The Body: मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता है। मीठे की क्रेविंग्स होने के कारण कई बार हम ज्यादा मात्रा मीठा खा लेते हैं। मीठा सिर्फ चीनी में ही नहीं होता है बल्कि, जो हम बिस्किट, स्मूदी, केक और जूस का सेवन करते हैं। इसमें भी शुगर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती हैं। बहुत से लोग चीनी का बहुत मात्रा में सेवन करने लगते हैं, जिस कारण शरीर को नुकसान होने के साथ कई तरह के बदलाव भी शरीर में होने लगते हैं। चीनी हमें स्वाद में भले अच्छी लगती है लेकिन इसके सेवन से शरीर पर कई हानिकारक प्रभाव होते हैं। ऐसे में इसका सेवन कम से कम करें और चीनी से बनी चीजों के सेवन से भी बचें। चीनी खाने से शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह चीनी खाने से शरीर पर क्या असर होता है, इस बारे में बता रही हैं।
1. लिवर डैमेज
चीनी खाने से लिवर डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा मात्रा में चीनी के सेवन से ये फैट के रूप में लिवर में जमा होनी शुरू हो जाती है, जिससे लिवर डैमेज का खतरा बढ़ता है। ऐसे में चीनी का सेवन कम से कम करें और चीनी से बनी चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए।
2. सूजन
चीनी खाने से शरीर में सूजन की समस्या भी बढ़ सकती है। इसका कारण है जब आप ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करते हैं, तो इंसुलिन रेजिस्टेंस और ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है, जिससे शरीर में सूजन की समस्या बढ़ सकती हैं। चीनी का ज्यादा सेवन के कारण डायबिटीज होने का खतरा भी बढ़ता है।
View this post on Instagram
3. ब्रेन फॉग
चीनी खाने से ब्रेन फॉग की समस्या भी हो सकती है। इस कारण व्यक्ति को कंफ्यूजन के साथ मन में भ्रम की स्थिति उतपन्न होती है। चीनी के सेवन से मस्तिष्क को नुकसान पहुंचता है, जिस कारण ब्रेन फॉग की समस्या होती है। कई बार इस कारण भूलने की समस्या भी बढ़ जाती है।
4. स्किन एजिंग
चीनी खाने से स्किन जल्दी बूढी बनती है। चीनी के सेवन से शरीर में सूजन होने के कारण कोलेजन ब्रेक होता है और त्वचा में लोच कम होता है। जिस कारण स्किन एजिंग की समस्या बढ़ती है। चीनी से स्किन की चमक कम होने के साथ रिंकल्स और फाइन लाइन्स भी बढ़ते हैं।
इसे भी पढ़ें- पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के लिए पिएं ये खास डाइजेस्टिव ड्रिंक, जानें रेसिपी
5. वजन बढ़ना
मीठा खाने की वजह से वजन तेजी से बढ़ता है। चीनी में कैलौरी की मात्रा काफी कम होती है, जो वजन को बढ़ाने के साथ बैली फैट को भी बढ़ा सकती हैं। ऐसे में चीनी के साथ इसके बनी उत्पाद का भी कम से कम सेवन करें। रात को चीनी खाने से बचना चाहिए।
चीनी की जगह क्या खाएं
खजूर, अंजीर, सूखा आलूबुखारा, मुनक्का और काली किशमिश का सेवन किया जा सकता हैं।
चीनी खाने से शरीर को इस तरह के नुकसान हो सकते हैं। हालांकि, आपको कितनी मात्रा में चीनी खानी है, इस बारे में डॉक्टर से जरूर बात करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version