Expert

क्या नैचुरल शुगर रेगुलर शुगर से ज्यादा हेल्दी होती है? जानें एक्सपर्ट से

Are Natural Sugars Actually Healthier Than Regular Sugar in Hindi: रेगुलर शुगर यानि चीनी में कैलोरी की अधिक मात्रा होती है, जिसे खाने से आपको हार्ट की बीमारियां होने के साथ-साथ कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज होने का भी जोखिम रहता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नैचुरल शुगर रेगुलर शुगर से ज्यादा हेल्दी होती है? जानें एक्सपर्ट से


Are Natural Sugars Actually Healthier Than Regular Sugar in Hindi: चीनी खाना वैसे तो सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। लेकिन, न चाहते हुए भी लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में चीनी का सेवन करना पड़ता है। हालांकि, चीनी के कई हेल्दी विकल्प जैसे शहद और गुड़ आदि हैं। बावजूद इसके लोग एडड शुगर और प्रिजर्वेटिव्स युक्त शुगर को डाइट में शामिल करते हैं। चीनी खाने से न केवल मोटापा बढ़ता है, बल्कि इसे खाने से नींद ज्यादा आने के साथ ही हार्ट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। कई बार लोग नैचुरल और रेगुलर शुगर को लेकर कंफ्यूज्ड रहते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि नैचुरल शुगर रेगुलर शुगर से ज्यादा फायदेमंद होती है। क्या आप भी ऐसा सोचते हैं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं क्या वाकई फलों और शहद में पाया जाने वाला नेचुरल शुगर चीनी से ज्यादा हेल्दी होता है?

क्या नैचुरल शुगर चीनी से ज्यादा हेल्दी होता है? 

डाइटिशियन के मुताबिक चीनी खाना सेहत के लिए कई तरीकों से हानिकारक होता है। रेगुलर शुगर यानि चीनी में कैलोरी की अधिक मात्रा होती है, जिसे खाने से आपको हार्ट की बीमारियां होने के साथ-साथ कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज होने का भी जोखिम रहता है। देखा जाए तो फलों और शहद में पाए जाने वाला शुगर चीनी के मुकाबले कम नुकसानदायक होता है। बल्कि, यह शुगर कई बार सेहत के लिए हेल्दी भी हो सकता है। अगर आप सीमित मात्रा में नैचुरल शुगर का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत को किसी तरीके का नुकसान नहीं पहुंचता है। 

naturalsugar-inside

नैचुरल शुगर खाना कैसे फायदेमंद होता है? 

  1. नैचुरल शुगर रेगुलर शुगर के मुकाबले सेहत के लिए थोड़ा हेल्दी हो सकता है।
  2. नैचुरल शुगर खाने से आपको पेट भरा रहने का एहसास होता है, जिससे आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं और वजन नियंत्रित रहता है।
  3. नैचुरल शुगर शरीर में धीरे-धीरे पचता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल मेनटेन रहता है।
  4. इससे आपकी हार्ट हेल्थ भी अच्छी रहती है।
  5. इस शुगर में मिनरल्स, फाइबर और प्रोटीन आदि जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जिससे शरीर में न्यूट्रिएंट्स की मात्रा बनी रहती है।
  6. नैचुरल शुगर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिसे खाने से शरीर में सूजन कम होती है। 

इसे भी पढ़ें - Sugar Side Effects: चीनी खाने से सेहत को पहुंच सकते हैं ये 5 नुकसान, न करें अधिक मात्रा में सेवन 

रेगुलर शुगर खाने के नुकसान 

  1. रेगुलर शुगर यानि चीनी खाना सेहत के लिए कई नुकसान पहुंच सकते हैं।
  2. ज्यादा चीनी खाने से आपको एक्ने के साथ-साथ शुगर की और ज्यादा क्रेविमग हो सकती है।
  3. ज्यादा चीनी खाने से आपको जोड़ों में दर्द होने के साथ-साथ मेटाबॉलिक डिसऑर्डर से जुड़ी समस्या हो सकती है।
  4. इससे आपकी मेंटल हेल्थ प्रभावित होने के अलावा कई बार डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसी समस्या भी हो सकती है।
  5. ज्यादा चीनी खाना आपको मोटापे और कैंसर का शिकार भी बना सकता है।
  6. चीनी खाने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ-साथ दांतों में सड़न की भी समस्या हो सकती है। 

Read Next

घने और मजबूत बालों के लिए प‍िएं मोरिंगा-नारियल स्मूदी, जानें इसकी रेस‍िपी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version