Expert

Hartalika Teej 2025: पहली बार रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत, जानें व्रत खोलने के लिए क्या खाएं?

हरतालिका तीज व्रत निर्जला होता है यानी इस व्रत में कुछ भी खाना-पीना नहीं होता है। अगर आप पहली बार व्रत रख रही हैं, तो जानें व्रत खोलने के लिए क्या खाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
Hartalika Teej 2025: पहली बार रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत, जानें व्रत खोलने के लिए क्या खाएं?


Hartalika Teej ka Vrat Kholne ke Liye Kya Khaye: कल यानी 26 अगस्त को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाएगा। यह भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। कई जगहों पर कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत काफी कठोर माना जाता है क्योंकि इसमें दिनभर बिना कुछ खाए-पीए रहना होता है। पूजा के बाद रात को व्रत खोला जाता है। जो महिलाएं हर साल यह व्रत करती हैं, उन्हें इसके नियम और परंपराओं की पूरी जानकारी होती है। लेकिन अगर आप पहली बार हरतालिका तीज का व्रत कर रही हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि व्रत खोलते समय क्या खाना चाहिए। इस बारे में आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा बता रही हैं कि हरतालिका तीज का व्रत खोलते समय कौन से खाद्य पदार्थ लेना सही रहेगा।

हरतालिका तीज का व्रत खोलने के लिए क्या खाएं?

1. खीर खाएं

हरतालिका तीज का व्रत खोलने के लिए आप खीर खा सकती हैं। आप मखाने की खीर बनाकर खा सकते हैं। आप चाहें तो इस खीर को भगवान को भी चढ़ा सकती हैं। भगवान को चढ़ाने के बाद इस खीर का सेवन किया जा सकता है। खीर खाने से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी। इससे आपकी कमजोरी और थकान दूर होगी। साथ ही, भूख भी खत्म होगी। आप खीर में ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकती हैं। इससे खीर बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट बनेगी।

2. सूप पिएं

हरतालिका तीज का व्रत खोलने के लिए आप सूप का सेवन भी कर सकती हैं। सूप पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सूप में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। आप किसी भी सब्जी का सूप पी सकती हैं। सूप पीने से थकान और कमजोरी दूर हो जाती है। अगर आप व्रत खोलने के लिए सूप का सेवन करेंगी, तो इससे भूख भी खत्म हो जाएगी। सूप पीने से आपको एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं भी नहीं होंगी।

इसे भी पढ़ें- Hartalika Teej 2023: किसी बीमारी की दवा चल रही है, तो हरतालिका तीज के व्रत में रखें इन बातों का ध्यान

3. रोटी-सब्जी खाएं

हरतालिका तीज का व्रत खोलने के लिए आप रोटी-सब्जी का सेवन कर सकती हैं। दरअसल, लंबे समय से भूखे रहने के बाद, कुछ हैवी खाने की इच्छा होती है। ऐसे में बाहर का खाना खाने के बजाय, आप घर पर बनी रोटी-सब्जी खा सकती हैं। रोटी-सब्जी खाने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होंगी। 

fruits

4. फलों का सेवन करें

हरतालिका तीज का व्रत खोलने के लिए आप फलों का सेवन कर सकती हैं। फल खाने से आपको सभी जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे। आप किसी भी फल का सेवन कर सकती हैं। फलों में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो आपकी थकान और कमजोरी दूर करते हैं। फल खाने से आपको ऊर्जा भी मिलेगी। फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है। इससे आपकी शरीर में पानी की पूर्ति भी होगी। आप पहले भगवान को फल चढ़ाएं, इसके बाद व्रत खोलने के लिए फलों का सेवन कर सकती हैं। 

हरतालिका तीज का व्रत खोलने के लिए आप सूप, खीर, रोटी-सब्जी या फलों का सेवन कर सकती हैं। पूजा करने के बाद आप इन चीजों का सेवन करके अपना व्रत खोल सकती हैं।

Read Next

Hartalika Teej Vrat 2025: हरतालिका तीज व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें पूरी लिस्ट

Disclaimer

TAGS