Doctor Verified

Hartalika Teej Vrat 2025: प्रेग्नेंसी में हरतालिका तीज का व्रत रखें, तो क्या खाएं और क्या नहीं?

प्रेग्नेंसी में हरतालिका तीज का व्रत रख रही हैं, तो ध्यान रखें कि निर्जला व्रत न रखें। जानें इस व्रत में आप क्या खा सकती हैं और क्या नहीं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Hartalika Teej Vrat 2025: प्रेग्नेंसी में हरतालिका तीज का व्रत रखें, तो क्या खाएं और क्या नहीं?


पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखना हमारी संस्कृति में आस्था और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। करवा चौथ की ही तरह, 'हरतालिका तीज' भी एक ऐसा ही पावन पर्व है, जो हर सुहागिन स्त्री के दिल में एक खास जगह रखता है। इस व्रत की परंपरा 'निर्जला' उपवास की है, जिसमें महिलाएं दिनभर अन्न-जल ग्रहण नहीं करतीं। लेकिन गर्भावस्था एक ऐसी अवस्था है, जब एक महिला को अपनी और अपने होने वाले बच्चे की सेहत का सबसे ज्यादा ध्यान रखना होता है। ऐसे में बिना खाए-पिए रहना मां और शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए, अगर आप गर्भवती हैं और इस परंपरा को निभाना चाहती हैं, तो निर्जला व्रत रखने की भूल न करें। इसके बजाय आप फलाहार करते हुए यह व्रत पूरी श्रद्धा से रख सकती हैं। गर्भावस्था में इस व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए, इस बारे में हमने पूछा है आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से।

प्रेग्नेंट महिलाएं हरतालिका तीज में क्या खाएं?

drinking water

1. नारियल पानी

अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो आपको हरतालिका तीज व्रत में नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो आपको पूरे दिन हाइड्रेट रखते हैं। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स आपको हेल्दी रखने में मदद करेंगे। आप दिनभर में 2-3 बार नारियल पानी पी सकती हैं। नारियल पानी पीने से आपको भूख कम लगेगी। आप एनर्जेटिक रहेंगी और बच्चे को भी पर्याप्त पोषण मिलेगा। इसके अलावा, आप नॉर्मल पानी, शरबत या जूस भी पीती रहें। इससे कमजोरी का अनुभव नहीं होगा।

2. फलों की स्मूदी

प्रेग्नेंसी के दौरान आपको भूलकर भी निर्जला व्रत नहीं रखना चाहिए। अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो व्रत के दौरान फलों की स्मूदी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। फलों की स्मूदी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। अगर आप फलों की स्मूदी पिएंगी, तो इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा। फलों की स्मूदी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। आप केला, सेब या अन्य किसी फल की स्मूदी बनाकर पी सकती हैं। कोशिश करें कि घर पर बनी स्मूदी का ही सेवन करें। फलों की स्मूदी से गर्भ में पल रहे बच्चों को भी पोषण मिल पाएगा। 

इसे भी पढ़ें- Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज व्रत कैसे रखते हैं? जानें सही तरीका और जरूरी सावधानियां

3. फलों का करें सेवन

फल विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन सोर्स होते हैं। प्रेग्नेंसी में फलाहार व्रत रखना चाहिए, ताकि मां और गर्भ में पल रहा बच्चा, दोनों बिल्कुल हेल्दी रहे। अगर आप भी प्रेग्नेंसी में हरतालिका तीज व्रत रख रही हैं, तो फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। फलों का सेवन करने से आपको पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं। फलों में पानी की मात्रा भी अधिक होती है, जिससे आप हाइड्रेट भी रहेंगी। हरतालिका तीव व्रत में आप थोड़े-थोड़े अंतराल में फल का सेवन करती रहें। आप अपने पसंदीदा फलों का सेवन कर सकती हैं।

4. लस्सी या दूध

आप चाहें तो हरतालिका तीज व्रत में लस्सी या दूध का सेवन भी कर सकती हैं। आप दिन में एक बार दूध और लस्सी का सेवन कर सकती हैं। दूध और लस्सी पीने से आपको एनर्जी मिलेगी और व्रत की थकान दूर होगी। साथ ही, गर्भ में पल रहे बच्चे का भी विकास होता रहेगा। अगर आप प्रेग्नेंट हैं और हरतालिका तीज व्रत कर रही हैं, तो दूध या लस्सी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Hartalika teej 2025: हरतालिका तीज व्रत के दौरान डिहाइड्रेशन से कैसे बचें? जानें किन बातों का रखें ख्याल

teej fast

प्रेग्नेंट महिलाओं को हरतालिका तीज व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

  • व्रत के दौरान आपको ज्यादा चीनी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
  • इस दौरान चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन करने से बचें। इससे आपको गैस और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। 
  • व्रत तोड़ने के बाद भी आपको हेल्दी चीजों का ही सेवन करना चाहिए।
  • व्रत तोड़ने के बाद ज्यादा मिर्च-मसालेदार खाने से परहेज करें।
  • आपको उस दिन फास्ट फूड या जंक फूड से भी बचना चाहिए।

अगर आप प्रेग्नेंसी में हरतालिका तीज व्रत रख रही हैं, तो निर्जला व्रत न रखें। इस दौरान आप फलाहार व्रत रख सकती हैं। इस दौरान फलों और पानी का सेवन कर सकती हैं।

Read Next

Hartalika Teej 2025: पहली बार रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत, जानें व्रत खोलने के लिए क्या खाएं?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS