Doctor Verified

पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 3 घरेलू उपाय

How To Cure Indigestion Fast: अस्वस्थ खानपान और खराब जीवनशैली पाचन की समस्याओं का कारण बन सकती है। जानें इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ असरदार घरेलू नुस्खें।  
  • SHARE
  • FOLLOW
पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 3 घरेलू उपाय

Natural Remedies For Digestion and Bloating: पाचन तंत्र से जुड़ी कोई भी समस्या हमारा दिन खराब कर सकती है। इसके कारण हमें दिनभर असहजता महसूस हो सकती है। जंक फूड के बढ़ते ट्रेंड के कारण भी लोगों की ईटिंग हैबिट्स में काफी फर्क आया है। इसके कारण लोगों में कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं। इसके अलावा हमारे लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें भी पाचन खराब होने का कारण बन सकती हैं। बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोगों का चलना-फिरना नहीं हो पाता है। ऐसे में खाना ठीक से नहीं पच पाता और पाचन तंत्र खराब करने लगता है। पाचन तंत्र स्वस्थ रखने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल दोनों हेल्दी होना जरूरी है। इसके अलावा, कई घरेलू नुस्खों से भी पाचन की समस्याओं से राहत मिल सकती है। ऐसे ही कई असरदार घरेलू नुस्खों पर बात करते हुए आयुर्वेदा और गट हेल्थ एक्सपर्ट डॉ डिंपल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। 

digestion

पाचन तंत्र स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे- Home Remedies For Digestive Problems

नींबू पानी- Lemonade

पाचन तंत्र स्वस्थ रखने के लिए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें साइट्रिक एसिड होता है, जो पाचन को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। यह एसिडिक होता है, लेकिन पेट के एसिड के साथ पचने पर यह एल्कलाइन हो जाता है। कुछ लोगों को कार में मतली की होने लगती है, ऐसे में नींबू का टुकड़ा चबाने या सूंघने से राहत मिल सकती है। भोजन से एक घंटे पहले नींबू पानी पिएं या दोपहर के खाने के बाद नींबू पानी पिएं। इसके लिए 1 शॉट नींबू, 2 शॉट पानी, जीरा पाउडर, काली मिर्च एक साथ मिलाएं। मिठास के लिए आप नेचुरल स्वीटनर भी ले सकते हैं। 

डाइजेस्टिव ड्रिंक- Digestive Drink

पाचन क्रिया तेज करने के लिए आप डाइजेस्टिव ड्रिंक भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको जीरा, सौंफ, धनिया के बीजों को  पानी में उबालकर सेवन करना है। इस ड्रिंक का सेवन भोजन से आधा घंटा पहले या भोजन के बाद भी करें। यह पाचन क्रिया को तेज करने और भोजन को पचाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- पाचन संबंधी 5 रोग जिनके लक्षण एक जैसे हैं, डॉक्टर से जानें इन्हें कैसे पहचानें और क्या है इनका इलाज

हींग- Hing

हींग पाचन क्रिया को तेज करने में औषधि की तरह काम करती है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे खाना पचने में मदद मिलती है। यह एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से जल्द राहत दे सकती है। पाचन से जुड़ी समस्याओं को रोकने के लिए आप खाने में हींग का इस्तेमाल कर सकते हैं। दाल या सब्जी में हींग डालकर बनाने से इन्हें पचाना भी आसान होता है।

इन बातों का रखें ख्याल

  • पाचन क्रिया तेज करने के लिए आप डाइट में फाइबर एड कर सकते हैं। इससे आपको अपच या एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होंगी। 
  • प्रोसेस्ड और जंक फूड का सेवन कम करें, क्योंकि इनके सेवन से आपकी पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। 
  • कोई न कोई एक्सरसाइज करने की आदत जरूर बनाएं। इससे आपका खाना समय से पचेगा और आपको पाचन की समस्या नहीं होगी। 
  • बैलेंस डाइट की आदत बनाएं, जिससे आपके शरीर को सभी पोषक तत्व मिल सके।  

इसे भी पढ़ें- पाचन से जुड़ी समस्याएं होने पर नजर आते हैं ये 5 अनदेखे संकेत, न करें नजरअंदाज

अगर आपको अक्सर पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इससे आपको अपनी समस्या समझने और उस पर काम करने में मदद मिल पाएगी।

Read Next

पूरे शरीर में रहता है दर्द तो राहत के लिए अपनाएं ये 3 आयुर्वेदिक उपाय, दिनभर रहेंगे रिलैक्स

Disclaimer