Doctor Verified

पूरे शरीर में रहता है दर्द तो राहत के लिए अपनाएं ये 3 आयुर्वेदिक उपाय, दिनभर रहेंगे रिलैक्स

Ayurvedic Remedy For Body Ache: क्या आपको भी अक्सर बदन दर्द की समस्या रहती है? जानें इस समस्या से राहत पाने के कुछ आयुर्वेदिक उपाय।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पूरे शरीर में रहता है दर्द तो राहत के लिए अपनाएं ये 3 आयुर्वेदिक उपाय, दिनभर रहेंगे रिलैक्स


What Is The Best Remedy For Body Ache: पर्याप्त आराम न मिलने के कारण आपको शरीर में दर्द हो सकता है। इसके अलावा पोषक तत्वों की कमी और तनाव भी इसका कारण बन सकते हैं। अगर आप क्षमता से ज्यादा काम करते हैं या भारी वजन उठा लेते हैं, तो यह भी शरीर में दर्द होने का कारण बन सकता है। कभी-कभार शरीर में दर्द होना आम बात है। लेकिन अगर आपको अक्सर यह समस्या रहती है, तो आपको ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। यह लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याओं का कारण भी हो सकता है। ऐसे में अगर आप कुछ खास घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, तो आपको इस समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए आयुर्वेदा और गट हेल्थ एक्सपर्ट डॉ डिंपल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन आयुर्वेदिक उपायों के बारे में।

body pain 

बदन दर्द की समस्या के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय- Ayurvedic Ways For Body Aches

कच्ची चीजों का सेवन न करें- Avoid Raw Foods

कच्ची सब्जियों का ज्यादा सेवन करने से भी आपकी समस्या बढ़ सकती है। इसलिए कच्चे खाद्य पदार्थों के सेवन से दूरी बनाकर रखें। दरअसल, कच्चे खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर को इन्हें पचाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही, यह शरीर में ड्राईनेस और रफनेस बढ़ा सकती हैं। इनके सेवन से शरीर में दर्द की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। इसकी जगह आप उबली और पकी हुई चीजों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को खाने से पर्याप्त मॉइस्चर मिलेगा और शरीर डिहाइड्रेट नहीं होगा। 

इसे भी पढ़ें- पूरे शरीर में होता है दर्द? जानें इसके 6 कारण और इलाज

खट्टे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करें- Avoid Sour Foods

अगर आपको अक्सर बॉडी पैन रहता है, तो खट्टे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करें। इसके लिए आपको नींबू, टमाटर, इमली, खटाई, सेब का सिरका और खट्टे फलों को डाइट में अवॉइड करना है। इनके सेवन से नर्वस सिस्टम में सेंसिटिविटी ज्यादा बढ़ सकती है। इससे आपको बॉडी पैन की समस्या ज्यादा हो सकती है। इसलिए कुछ दिन खट्टे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। 

लहसून के तेल से मालिश करें- Garlic Oil For Body Massage

बॉडी पैन कम करने के लिए लहसून का तेल फायदेमंद हो सकता है। यह बहुत पुराना और आजमाया हुआ नुस्खा है। इसके लिए आपको लहसून को छिलके समेत तेल में उबालना है। तेल के लिए आप सरसों का तेल, तिलका तेल, नारियल तेल या बादाम तेल कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। इसे पकाने के बाद हल्का ठंडा होने दें। अब गुनगुने तेल से पूरे शरीर की मालिश करें। अब हल्की धूप में करीब 20 मिनट तक जरूर बैठें। इससे आपको मसल्स क्रैम्प्स कम होंगे और बॉडी रिलैक्स रहेगी।

इसे भी पढ़ें- पूरे शरीर में दर्द से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी जल्द राहत 

इन बातों का रखें खास ख्याल 

    • खुद को दिनभर हाइड्रेट रखें, क्योंकि डिहाइड्रेशन के कारण भी आपको बदन दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए दिन भर में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं।
    • हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या वॉक करने की आदत जरूर बनाएं। इससे आपकी बॉडी एक्टिव रहेगी और काम करने में परेशानी नहीं होगी। 
    • जब भी आपको ज्यादा बॉडी पैन हो, तो गर्म सिकाई जरूर लें। 

Read Next

घुटनों के अंदरूनी दर्द को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

Disclaimer