Doctor Verified

बरसात के दिनों में शरीर में रहता है अक्सर दर्द, तो राहत के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

मानसून की शुरुआत हो चुकी है, इस मौसम में कई लोगों को शरीर में दर्द की शिकायत रहती है। यहां जानिए, पूरे शरीर में दर्द हो रहा हो तो क्या करना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
बरसात के दिनों में शरीर में रहता है अक्सर दर्द, तो राहत के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय


मानसून आने से भले ही भीषण गर्मी से राहत मिल जाती है लेकिन इस मौसम में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती हैं। खासतौर पर 40 की उम्र से ज्यादा के लोगों को इस मौसम में जोड़ों में दर्द, थकान और कमजोरी का एहसास ज्यादा होता है। दरअसल, आजकल लोगों की लाइफस्टाइल काफी बदल चुकी है और इसके साथ ही खराब खानपान, तनाव और नींद की कमी के कारण शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। हालांकि, अगर आप समय रहते अपनी लाइफस्टाइल को सुधार लें और एक्टिव लाइफस्टाइल के साथ हेल्दी डाइट फॉलो करें तो कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की है।

पूरे शरीर में दर्द का कारण क्या हो सकता है?

डॉक्टर श्रेय ने बताया कि बरसात के दिनों में अक्सर लोगों को जोड़ों में दर्द और अकड़न की शिकायत होती है, जिसकी वजह से व्यक्ति को कमजोरी का एहसास भी होता है। डॉक्टर ने बताया कि हमारा शरीर कई तत्वों से जुड़कर बना है, ऐसे में जब मानसून के दौरान हवा में नमी और तापमान में अचानक परिवर्तन होता है, तो व्यक्ति के शरीर में वायु इंबैलेंस हो जाती है, जिससे दर्द की शिकायत बढ़ जाती है। वात दोष के असंतुलन से जोड़ों और मांसपेशियों में सूजन और दर्द हो सकता है। जिन लोगों को बरसात के मौसम में जोड़ों और शरीर में दर्द की शिकायत रहती है उन्हें अपने शरीर में वायु का शमन करना चाहिए।

ginger tea

इसे भी पढ़ें: एड़ी में दर्द से रहते हैं परेशान? करें ये 3 एक्सरसाइज, मिलेगा आराम

शरीर में दर्द के लिए आयुर्वेदिक उपाय

1. डॉक्टर ने कहा कि शरीर में वायु का शमन करने के लिए लोगों को सोंठ की चाय पीनी चाहिए। इसके लिए 1 कप पानी में एक चौथाई छोटी चम्मच सोंठ पाउडर डालकर उबालें और फिर इसे पिएं। इस चाय का सेवन सुबह और शाम दोनों वक्त 1-1 कप कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मानसून में बुजुर्गों को हो सकती है जोड़ों में दर्द की समस्‍या, बचाव के ल‍िए अपनाएं ये 7 ट‍िप्‍स

2. दर्द वाली जगह पर कैस्टर ऑयल यानी अरंडी के तेल से मालिश करें, इससे वेदना शमन यानी दर्द कम हो सकता है और इंफ्लेमेशन की शिकायत कम हो सकती है।

3. दर्द वाली जगह पर अजवाइन के तेल से भी मालिश कर सकते हैं, अजवाइन के तेल की मालिश से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। ज्यादा फायदे के लिए रात के समय जोड़ों की मालिश करें और फिर सो जाएं, इससे रातभर में आपको ज्यादा आराम मिल सकता है।

4. मानसून में दर्द से राहत पाने के लिए तुलसी, अदरक, दालचीनी और काली मिर्च का काढ़ा बनाकर पिएं। यह शरीर को गर्माहट देता है और दर्द से राहत दिलाता है। इसके साथ ही इस काढ़े को पीने से शरीर की इम्यूनिटी भी बेहतर होती है।

5. गुनगुने पानी से स्नान करें, इससे मांसपेशियों की अकड़न कम होती है और शरीर को आराम मिलता है।

निष्कर्ष

मानसून के मौसम में शरीर दर्द एक सामान्य समस्या है, लेकिन आयुर्वेदिक उपचारों का सहारा लेकर इसे आसानी से कम किया जा सकता है। आयुर्वेदिक उपचार न केवल शरीर को आराम देते हैं, बल्कि अन्य शारीरिक लाभ भी पहुंचाते हैं। नियमित रूप से इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप मानसून के मौसम में हेल्दी रह सकते हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

गठिया के दर्द से राहत दिलाएगा मोरिंगा और इमली के पत्तों का पेस्ट, इस तरह से करें इस्तेमाल

Disclaimer