Joint Pain in Monsoon: मानसून में हवा में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव होता है। इस वजह से शरीर में दर्द और अकड़न का एहसास होता है। मानसून के दौरान लोग बाहर कम निकलते हैं और शारीरिक गतिविधि कम कर देते हैं, जिससे मांसपेशियों और जोड़ों में जकड़न हो सकती है। मानसून के मौसम में संक्रमण का खतरा अधिक होता है। संक्रमण से सूजन बढ़ सकती है, जिससे हड्डियों और जोड़ों में दर्द हो सकता है। जिन लोगों को पहले से ही गठिया रोग या हड्डियों की समस्या है, उनके लिए तकलीफ ज्यादा बढ़ सकती है। बुजुर्गों को अक्सर मानसून में जोड़ों की तकलीफ रहती है। ठंडी हवाओं के कारण, उनकी मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द रहता है। मानसून में जोड़ों के दर्द से बचने के लिए कुछ आसान टिप्स के बारे में विस्तार से जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
मानसून में बुजुर्गों के लिए जोड़ों के दर्द से बचने के टिप्स- Joint Pain Prevention Tips in Monsoon
मानसून में बुजुर्गों के लिए जोड़ों का दर्द एक बड़ी समस्या बन सकता है। जानें इससे बचने के टिप्स-
- जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए गर्म पानी से मांसपेशियों और हड्डियों की सिंकाई करें। इससे जोड़ों को राहत मिलती है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द से छुटकारा मिलता है।
- हल्की स्ट्रेचिंग, योग और वॉकिंग जैसी एक्सरसाइज करने से जोड़ों में लचीलापन बना रहता है और दर्द में कमी आती है। एक्सरसाइज करने से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करना भी जरूरी है।
- डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर आहार लें, जैसे दूध, पनीर, दही, हरी पत्तेदार सब्जियां, ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त आहार आदि।
- ज्यादा वजन जोड़ों पर अधिक दबाव डालता है, इसलिए अपने वजन को कंट्रोल करें। हेल्दी वेट बनाए रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और संतुलित आहार लें।
- शरीर को हाइड्रेटेड रखने से जोड़ों में लचीलापन बना रहता है और दर्द कम होता है। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं।
- मानसून के दिनों में, अपने शरीर को पर्याप्त आराम दें और जरूरत के अनुसार आराम करें। ज्यादा शारीरिक गतिविधियों से बचना चाहिए।
- मानसून में ठंडी हवाओं के कारण पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। जोड़ों को स्वस्थ रखने के लिए पैरों को कवर करें और ठंडी हवाओं के सीधे संपर्क से बचें।
इसे भी पढ़ें- मॉनसून में जोड़ों में होता है दर्द? जानें आयुर्वेदिक इलाज
जोडों का दर्द दूर करने के घरेलू उपाय- Home Remedies For Joint Pain
जोडों का दर्द दूर करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं-
- अदरक के तेल को हल्का गर्म करें और प्रभावित क्षेत्र पर मालिश करें। इसे दिन में दो बार करें।
- एक चम्मच अजवाइन को एक कप पानी में उबाल लें और दिन में दो बार पिएं।
- एक चम्मच मेथी के दानों को रात भर के लिए पानी में भिगोकर रखें। सुबह इसे चबा लें या पानी के साथ पी लें।
- आधा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच अदरक पाउडर एक कप पानी में उबालें। छानकर इसमें शहद मिलाएं और दिन में दो बार पिएं।
- नीलगिरी के तेल को नारियल के तेल में मिलाकर मालिश करके जोडों का दर्द दूर किया जा सकता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version